प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आपको CUET UG History Solved Question Paper Hindi (30 Aug 2022 Shift-1) में पढ़ने को मिलेगा। इस परीक्षा में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास से प्रश्न पूछे गए थे, जो आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की Part-1, 2, 3 पुस्तकों से ही तैयार किए गए है। जिसमे कुल मिलकर 15 अध्याय है। यदि आप समझ कर इन अध्यायों को पढ़ लेते है तो आप इन सभी प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ आसानी से दे सकते है।
प्रश्न-1 पुराप्राणी विज्ञानी अथवा जीव-पुरातत्त्वविद वह है:
1. जो जंतुआलय में कार्य करते हैं।
2. वह विशेषज्ञ जो भूतकाल में पाए जाने वाले जानवरों के अवशेषों का अध्ययन करते हैं।
3. पशु चिकित्सक जो भूतकाल में थे।
4. वह जो विश्वविद्यालय में प्राणिशास्त्र पढ़ाते हैं।
प्रश्न-2 हड़प्पा नगरीय संस्कृति का संबंध है:
1. पाषाण युग
2. ताम्र युग
3. काँस्य युग
4. लौह युग
प्रश्न-3 पुरा अभिलेखों में होता है:
1. मुहरों का अध्ययन
2. मिट्टी के बर्तनों का अध्ययन
3. धातु पर लिखी लिखाई का अध्ययन
4. पांडुलिपियों का अध्ययन
प्रश्न-4 इनमें से कौन सा सही मिलान नहीं है?
1. वी. एस. सुकथांकर – महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण
2. मनुस्मृति – चाँडालों का कार्य निर्धारण
3. मंदसौर – अशोक के स्तंभ लेख
4. ऋग्वेद – पितृवंशक संबंध
प्रश्न-5 पाणिनि का अष्टाध्यायी में किया गया कार्य है:
1. संस्कृत मंत्र
2. संस्कृत नाटक
3. संस्कृत इतिहास
4. संस्कृत व्याकरण
प्रश्न-6 उलटबांसी और निर्गुण किन संत की रचनाओं की विशिष्टता है?
1. नानक
2. कबीर
3. अंदल
4. बसवन्ना
प्रश्न-7 इनमें से कौन-सा शहर मुगलों की राजधानी नहीं था?
1. आगरा
2. फतहपुर सीकरी
3. अजमेर
4. लाहौर
प्रश्न-8 ”मिर्ज़ा राजा” की उपाधि किस मुगल सम्राट को दी गयी?
1. औरंगज़ेब
2. अकबर
3. शाहजहाँ
4. जहाँगीर
प्रश्न-9 पारंपरिक और अभिलेखों के साक्ष्य में, विजयनगर साम्राज्य की नींव रखी गयी:
1. हरिहर और बुक्का द्वारा 1336 में
2. हरिहर और बुक्का द्वारा 1356 में
3. कृष्णदेव राय द्वारा 1485 में
4. रामराय द्वारा 1565 में
प्रश्न-10 निम्न में से कौन-सा बुद्ध का संकेत नहीं है?
1. वेदिका
2. स्तूप
3. चक्र
4. शालभंजिका
प्रश्न-11 राजकीय क्षेत्र में स्थित इस भवन का नाम बताऐं जिसका नामकरण उन्नीसवीं शताब्दी में अंग्रेज़ यात्रियों द्वारा किया गया था:
1. गोपुरम
2. विट्ठल मंदिर
3. कल्याण मण्डप
4. कमल महल
प्रश्न-12 महाजनपदों का विकास सामान्यत: नहीं जुड़ा है:
1. नगरीय एवं व्यापार विकास
2. लौह का बहुतायत उपयोग
3. बाहरी आक्रमण का भय
4. कृषि भूमि का विस्तार
प्रश्न-13 मुस्लिम राज के समय गैर मुस्लिम जनता को एक कर चुकाना पड़ता था, वह कहलाता था _____.
1. जज़िया
2. ज़कात
3. शुक्राना
4. चांदवा
प्रश्न-14 असहयोग आंदोलन को उस समय चल रहे किस आंदोलन के साथ शुरू किया गया?
1. चंपारण आंदोलन
2. दांडी यात्रा
3. खिलाफ़त आंदोलन
4. सविनय अवज्ञा आंदोलन
प्रश्न-15 अंग्रेज़ अधिकारी जिसने भागलपुर का जिलाधीश रहते पहाड़िया लोगों के लिए शांति की नीति अपनायी?
1. फ्रांसिस बुकानन
2. आगस्तस क्लेवलैण्ड
3. जॉर्ज चिनरी
4. लॉर्ड वेलेज्ली
प्रश्न-16 इनमें से कौन सा कथन उपनिवेश राज के लिए सही है?
1. अंग्रेज अधिकारियों ने कृषि को स्थानांतरित करने को प्रोत्साहन दिया।
2. जंगल के निवासी असभ्य, अविकसित और समझने में मुश्किल थे।
3. जंगल के निवासियों ने शिकार का पारंपरिक अधिकार प्राप्त किया।
4. जंगल के निवासी स्थायी रूप से बसने के लिए तैयार थे।
प्रश्न-17 ”लाल, बाल और पाल” औपनिवेशिक राज में लोकप्रिय नेता जिन्होंने उस समय उग्र रूप से उपनिवेश राज का विरोध करने का पक्ष लिया। निम्न में से कौन एक उनमें से नहीं है?
1. लाला लाजपत राय
2. बाल गंगाधर तिलक
3. बिपिन चंद्र पाल
4. लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न-18 1832 तक संथालों को दिया गया एक बड़ा भूभाग चिन्हित किया गया था, इस प्रकार _____.
1. संथाल पर्वत
2. जंगल महल
3. दामिन-ए-कोह
4. गांजुरिया पहाड़
प्रश्न-19 इब्न बतूता के यात्रा वृतांत की पुस्तक का नाम:
1. किताब-उल-हिंद
2. बर्नियर की यात्राएँ
3. काश्फ-उल-महजुब
4. रिहला
प्रश्न-20 गाँधीजी भारत में सर्वप्रथम जनता के सामने आए और भाषण दिया:
1. चंपारण सत्याग्रह के प्रारंभ में
2. खेड़ा सत्याग्रह के समय
3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रारंभ होने के समय
4. नमक यात्रा के समय
प्रश्न-21 गरीब नवाज़ नाम से लोकप्रिय, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की सर्वाधिक लोकप्रिय, पूजनीय दरगाह स्थित है:
1. अजमेर (राजस्थान)
2. दिल्ली (दिल्ली)
3. अजोधन (पाकिस्तान)
4. लाहौर (पाकिस्तान)
प्रश्न-22 अबुल फजल सुलह-ए-कुल का वर्णन करते हुए बताता है:
1. ईश्वर से उत्पन्न
2. पूर्ण शांति
3. ईश्वर के समान
4. पूर्ण सत्ता
प्रश्न-23 सिराजुद्दौला, बंगाल के नवाब को 1757 में निम्न में से किस युद्ध में हार का सामना करना पड़ा था?
1. बक्सर का युद्ध
2. प्लासी का युद्ध
3. पानीपत का युद्ध
4. तालीकोटा का युद्ध
प्रश्न-24 इनमें से किस को महात्मा गाँधी अपना राजनैतिक गुरु (पथ प्रदर्शक) मानते थे?
1. दादाभाई नौरोजी
2. लाला लाजपत राय
3. बाल गंगाधर तिलक
4. गोपाल कृष्ण गोखले
प्रश्न-25 जजमानी व्यवस्था में था:
1. बंगाल में दस्तकारों के लिए वार्षिक भत्ता
2. बंगाल में दस्तकारों के लिए दैनिक भत्ता और खाने का पैसा
3. बंगाल में दस्तकारों के लिए मासिक वेतन
4. मुगल काल में बंगाल के दस्तकारों के लिए अनुबंध पर कार्य
प्रश्न-26 संविधान सभा के सदस्य द्वारा किए गए प्रस्तुतिकरण में हम भारत के विषय में विरोधाभासी विचार देखते हैं जैसे:
a. भारतीय कौन सी भाषा बोलेंगे
b. राष्ट्र किस राजनैतिक और आर्थिक व्यवस्था का अनुसरण करेगी
c. यहाँ के निवासी कौन से नैतिक मूल्य अपनायेंगे
d. भारतीयों की पारिवारिक व्यवस्था कैसी होगी
e. भारतीय लोगों का भोजन कैसा होगा
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
1. a, d और e मात्र
2. a, b और c मात्र
3. a, b और d मात्र
4. c, d और e मात्र
प्रश्न-27 प्रथम सहस्त्राब्दी का काल बी.सी.ई. (ईसा पूर्व) विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है क्योंकि:
a. नए साम्राज्य और शहर विकसित हो रहे थे।
b. गंगा घाटी के सामाजिक और आर्थिक जीवन में बदलाव हो रहे थे।
c. जरथुस्त्र, प्लेटो और अन्य विचारकों का उद्भव हुआ।
d. मंदिरों में वास्तु का उद्भव।
e. उपनिषद की चर्चाओं में जीवन और मृत्यु पर चर्चा हो रही थी।
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. a, b, c और d मात्र
2. a, b, c और e मात्र
3. b, c, d और e मात्र
4. a, b और e मात्र
प्रश्न-28 महात्मा गाँधी की बुद्धिमानी का उदाहरण, नमक एकाधिपत्य के मुद्दे का चयन था। सही वक्तव्य की पहचान कीजिए।
a. नमक पर राज्य का आधिपत्य अलोकप्रिय था।
b. आमजन को घरेलू उपयोग के लिए तक नमक बनाने से रोका गया।
c. नमक एक आवश्यक वस्तु नहीं थी।
d. जनमानस ऊँचे दामों पर नमक खरीदने के लिए बाध्य नहीं था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a और d मात्र
2. a और b मात्र
3. b और d मात्र
4. c और d मात्र
प्रश्न-29 ऐतिहासिक स्रोतों से भक्ति और सूफी परंपराओं को जानने के लिए निम्न को सम्मिलित किया गया:
a. विभिन्न धार्मिक संरचनाएँ
b. पुराणों सहित अन्य लिखित ग्रंथ
c. संत कवियों की गुणात्मक रचनाएँ
d. संतों की जीवनी
e. अंग्रेजों का आधिकारिक विवरण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a, c, d और e मात्र
2. b, c, d और e मात्र
3. a, b, c और d मात्र
4. a, b, d और e मात्र
प्रश्न-30 अवध पर कब्जे के लिए अंग्रेजों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही थी क्योंकि:
a. अवध पर नियंत्रण से भारतीय सीमा पर रूस की संभावित आक्रामकता को रोका जा सकता था।
b. अवध की जमीन नील और कपास के लिए उपजाऊ थी।
c. इस इलाके को ऊपरी भारत के बड़े बाजार के रूप में विकसित किया जा सकता था।
d. बंगाल की जीत के साथ प्रारंभ हुई क्षेत्रीय विस्तार की प्रक्रिया इस जीत के पश्चात पूरी होने वाली थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a, b और c मात्र
2. b, c और d मात्र
3. a, b और d मात्र
4. a, c और d मात्र
प्रश्न-31 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ के साथ मिलान करें:
सूची – Ⅰ (व्यक्ति) सूची – Ⅱ (कार्य/संबंध)
a. चार्ल्स कार्नवालिस ⅰ. संथाल विद्रोहियों का नेता
b. मेहताब चंद ⅱ. बंगाल चिकित्सा सेवा में कार्य
c. फ्रांसिस बुकानन ⅲ. इस्तमरारी समझौता
d. सिंधू मांझी ⅳ. अंग्रेजों की संथाल विद्रोह और 1857 की क्रांति के समय मदद
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a-ⅰ, b-ⅲ, c-ⅱ, d-ⅳ
2. a-ⅲ, b-ⅰ, c-ⅳ, d-ⅱ
3. a-ⅲ, b-ⅱ, c-ⅳ, d-ⅰ
4. a-ⅲ, b-ⅳ, c-ⅱ, d-ⅰ
प्रश्न-32 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ के साथ मिलान करें:
सूची – Ⅰ (वास्तुशिल्प) सूची – Ⅱ (अर्थ)
a. गोपुरम ⅰ. हिंदू सुरात्राणा
b. सुल्तान ⅱ. पविल्लियन
c. मण्डप ⅲ. राजसी द्वार
d. महानवमी डिब्बा ⅳ. अनुष्ठानिक संरचना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a-ⅲ, b-ⅰ, c-ⅱ, d-ⅳ
2. a-ⅰ, b-ⅱ, c-ⅲ, d-ⅳ
3. a-ⅳ, b-ⅰ, c-ⅲ, d-ⅱ
4. a-ⅲ, b-ⅱ, c-ⅰ, d-ⅳ
प्रश्न-33 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ के साथ मिलान करें:
सूची – Ⅰ (स्थल/व्यक्ति) सूची – Ⅱ (स्थान/ईश्वर)
a. जगन्नाथ ⅰ. चिदम्बरम
b. परांतिका Ⅰ ⅱ. बुद्ध देवी
c. मारीचि ⅲ. अप्पर, सम्बन्दर और सुन्दरर
d. शिव मंदिर ⅳ. विष्णु का एक रूप
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a-ⅳ, b-ⅲ, c-ⅱ, d- ⅰ
2. a-ⅳ, b-ⅱ, c-ⅰ, d-ⅲ
3. a-ⅳ, b-ⅰ, c-ⅲ, d-ⅱ
4. a-ⅲ, b-ⅳ, c-ⅰ, d-ⅱ
प्रश्न-34 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ के साथ मिलान करें:
सूची – Ⅰ (शब्दावली) सूची – Ⅱ (अर्थ)
a. फौजदार ⅰ. गवर्नर
b. परगना ⅱ. राजस्व अभिलेख प्रबंधक
c. सूबेदार ⅲ. उप-जिला
d. कानूनगो ⅳ. सैन्य लश्कर अधिकारी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a-ⅰ, b-ⅲ, c-ⅳ, d-ⅱ
2. a-ⅳ, b-ⅲ, c-ⅰ, d-ⅱ
3. a-ⅳ, b-ⅲ, c-ⅱ, d-ⅰ
4. a-ⅳ, b-ⅰ, c-ⅲ, d-ⅱ
प्रश्न-35 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ के साथ मिलान करें:
सूची – Ⅰ (वर्ष) सूची – Ⅱ (घटनाक्रम)
a. 1917 ⅰ. रॉलट सत्याग्रह
b. 1919 ⅱ. चम्पारण आंदोलन
c. 1921 ⅲ. भारत छोड़ो आंदोलन
d. 1942 ⅳ. असहयोग और खिलाफत आंदोलन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a-ⅰ, b-ⅱ, c-ⅲ, d-ⅳ
2. a-ⅳ, b-ⅱ, c-ⅰ, d-ⅲ
3. a-ⅰ, b-ⅱ, c-ⅳ, d-ⅲ
4. a-ⅱ, b-ⅰ, c-ⅳ, d-ⅲ
प्रश्न-36 विजयनगर अथवा ”विजय के शहर” की स्थापना चौदहवीं शताब्दी में हुई थी। 1565 में इस नगर पर आक्रमण हुआ, इसे लूटा गया और शनै: शनै: यह वीरने में बदल गया।
निम्न को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए।
a. अलैक्जैंडर ग्रीनलैंड ने हम्पी के पुरातात्विक अवशेषों के पहले विस्तृत चित्र लिए।
b. कॉलिन मैकेंज़ी द्वारा विजयनगर की यात्रा।
c. हम्पी को यूनेस्को द्वारा विश्व पुरातात्विक धरोहर स्थल घोषित करना।
d. कॉलिन मैकेंजी को प्रथम सर्वेक्षण अधिकारी (सर्वेयर जनरल) बनाना।
e. जॉन मार्शल के अधीन संरक्षण कार्य का आरंभ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a, b, c, d तथा e
2. b, d, a, e तथा c
3. a, e, b, c तथा d
4. b, e, d, a तथा c
प्रश्न-37 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ के साथ मिलान करें:
सूची – Ⅰ (अभिलेख/लेख) सूची – Ⅱ (भाषा)
a. अशोक के कलिंग अभिलेख ⅰ. तमिल
b. सिलप्पादिकरम ⅱ. संस्कृत
c. हर्षचरित ⅲ. प्राकृत
d. अशोक के अफगानिस्तान के अभिलेख ⅳ. ग्रीक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a-ⅳ , b-ⅲ, c-ⅰ, d-ⅱ
2. a-ⅲ, b-ⅰ, c-ⅱ, d-ⅳ
3. a-ⅲ, b-ⅱ, c-ⅳ, d-ⅰ
4. a-ⅰ, b-ⅳ, c-ⅲ, d-ⅱ
प्रश्न-38 ऐतिहासिक घटनाक्रमों को उनके क्रमानुसार लिखें:
a. गाँधी-इरविन समझौता
b. बारदोली में किसान आंदोलन
c. महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से लौटते हैं
d. भारत छोड़ो आंदोलन
e. रॉलट सत्याग्रह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. c, e, a, b, d
2. e, c, b, a, d
3. c, e, b, a, d
4. a, b, d, c, e
प्रश्न-39 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ के साथ मिलान करें:
सूची – Ⅰ (संस्थाएँ) सूची – Ⅱ (अर्थ)
a. बहिर्विवाह ⅰ. इसका अर्थ अच्छे गुण पिता से पुत्र फिर पौत्र और आगे वंश में।
b. सगोत्र ⅱ. जाति से बाहर विवाह
c. भिक्षुक ⅲ. इसका संदर्भ उस विवाह से है जो अपने वर्ग, जाति के समूह में होता है।
d. पितृवंशिता ⅳ. धार्मिक समुदाय के लोग जो जीवनयापन के लिए अन्य लोगों से धन और भोजन माँगते है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a-ⅲ , b-ⅱ, c-ⅳ, d-ⅰ
2. a-ⅱ, b-ⅲ, c-ⅳ, d-ⅰ
3. a-ⅱ, b-ⅲ, c-ⅰ, d-ⅳ
4. a-ⅲ, b-ⅱ, c-ⅰ, d-ⅳ
प्रश्न-40 हड़प्पा में पुरातत्व खोज के विकास के विभिन्न चरणों को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
a. आर.ई.एम. व्हीलर द्वारा हड़प्पा की खुदाई
b. एम.एम. वत्स द्वारा खुदाई का आरंभ
c. एम.आर. मुगल द्वारा बहावलपुर में खोज शुरू करना
d. आर.एस. बिष्ट द्वारा धोलावीरा में खुदाई की शुरुआत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
1. a, c, b, d
2. b, a, d, c
3. b, a, c, d
4. d, c, a, b
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर, दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्तावित उद्देश्यों का स्वागत करते हुए एन.जी. रंगा ने कहा था:
महोदय, अल्पसंख्यकों के बारे में बहुत बातें हो रही हैं। असली अल्पसंख्यक कौन है? तथाकथित पाकिस्तानी प्रांतों में रहने वाले हिंदू, सिख और यहाँ तक मुसलमान भी नहीं असली अल्पसंख्यक तो इस देश की जनता है। यह जनता इतनी दबी-कुचली और इतनी उत्पीड़ित है कि अभी तक साधारण नागरिक के अधिकारों का लाभ भी नहीं उठा पा रही है। स्थिति क्या है? आप आदिवासी इलाकों में जाइये उनके अपने कानूनों, और उनके जनजातीय कानूनों, उनकी जमीन को उनसे नहीं छीना जा सकता। लेकिन हमारे व्यापारी वहाँ जाते हैं और तथाकथित मुक्त बाजार के नाम पर उनकी जमीन छीन लेते हैं। भले ही कानून जमीन की इस बेदखली के खिलाफ हो, व्यापारी इन आदिवासियों को तरह-तरह के बंधनों में जकड़कर गुलाम बना लेते हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी दासता के नर्क में ढ़केल देते हैं। आइये, अब आम गाँव वालों को देख लेते हैं। वहाँ सूदखोर पैसा लेकर जाता है और गाँव वालों की जेब में डाल लेता है। वहाँ जमींदार है और माल गुजार एवं अन्य लोग हैं, जो इन गरीब देहातियों का शोषण करते हैं। इन लोगों में मूलभूत शिक्षा तक नहीं है। असली अल्पसंख्यक यही लोग हैं, जिन्हें सुरक्षा और सहायता का आश्वासन मिलना चाहिए। उन्हें आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केवल इस प्रस्ताव से काम चलने वाला नहीं है —।
प्रश्न-41 एन.जी. रंगा के अनुसार, वास्तव में कौन अल्पसंख्यक है?
1. पाकिस्तान के प्रांतों में रहने वाले हिंदू
2. सिक्ख
3. मुसलमान
4. भारत की जनता
प्रश्न-42 उपर्युक्त गद्यांश किससे संबंध है:
1. मुस्लिम
2. सिक्ख
3. गाँववासियों और आदिवासियों का शोषण
4. पाकिस्तानी प्रांत
प्रश्न-43 किस प्रकार व्यापारी आदिवासियों का शोषण करते हैं?
1. व्यापारी साधन संपन्नता के उपयोग की वस्तुएँ आदिवासियों को बहुत ऊँचे दामों पर बेचते हैं।
2. वह आदिवासियों से बहुत अधिक राजस्व की मांग करते हैं।
3. व्यापारी आदिवासियों की जमीन छीन लेते और मुक्त बाजार का लाभ उठाते हुए।
4. व्यापारी आदिवासियों की सहायता करते हैं उनके कृषि उत्पादों के लिए।
प्रश्न-44 निम्न में से कौन सा कथन व्यापारियों द्वारा आदिवासियों के शोषण का माध्यम नहीं है?
1. व्यापारी आदिवासियों को तरह-तरह के बंधनों में जकड़कर गुलाम बना लेते हैं।
2. व्यापारी आदिवासियों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी गुलाम बना लेते हैं।
3. व्यापारी खातों में गड़बड़ी करके, आदिवासियों को धोखा देते हैं।
4. व्यापारी, आदिवासियों की जमीन छीन लेते हैं और मुक्त बाजार का हवाला देकर।
प्रश्न-45 गाँवों के बहुत से लोग आदिवासियों और ग्रामवासियों का शोषण करते हैं निम्न में से कौन एक वह नहीं है?
1. मालगुज़ार
2. ज़मींदार
3. साहूकार
4. गरीब किसान
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:
यह मीठा गिलास फल (चैरी) एक दिन हमारे मुँह में आकर गिरेगा।
1851 में गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने अवध की रियासत के बारे में कहा था कि ”यह गिलास नुमा फल एक दिन हमारे मुँह में आकर गिरेगा” पाँच साल बाद 1856 में इस रियासत को औपचारिक रूप से ब्रिटिश साम्राज्य का अंग घोषित कर दिया गया। जीत विभिन्न चरणों में मिली। 1801 में अवध पर सहायक संधि थोप दी गई। संधि के शर्त थी कि नवाब अपनी सेना खत्म कर दे, रियासत में अंग्रेज सेना की तैनाती की जाए और दरबार में मौजूद अंग्रेज रेजिडेंट की सलाह पर काम किया जाए। अपनी सैन्य ताकत से वंचित हो जाने के पश्चात नवाब अपनी रियासत में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन प्रतिदिन अंग्रेजों पर निर्भर होता जा रहा था। अब विद्रोही मुखियाओं और ताल्लुकदारों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था। अवध पर कब्जे में अंग्रेजों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही थी। उन्हें लगता था कि वहाँ की जमीन नील और कपास की खेती के लिए बहुत ही अच्छी है और इस इलाके को ऊपरी भारत के एक बड़े बाजार के रूप में विकसित किया जा सकता है। 1850 के दशक की शुरुआत तक, वह देश के ज्यादातर बड़े हिस्से पर जीत हासिल कर चुके थे। मराठा भूमि, दोआब, कर्नाटक पंजाब और बंगाल सब अंग्रेजों की झोली में थे। लगभग एक सदी पहले बंगाल पर जीत के साथ प्रारंभ हुई क्षेत्रीय विस्तार की प्रक्रिया 1856 में अवध के अधिग्रहण के पश्चात पूरी होने वाली थी।
प्रश्न-46 अवध का विवरण ”एक गिलास नुमा फल (चैरी) जो एक दिन हमारे मुँह में आकर गिरेगा” कहने वाले थे:
1. लॉर्ड वेलज़ली
2. लॉर्ड केनिंग
3. लॉर्ड माउंटबेटन
4. लॉर्ड डलहौजी
प्रश्न-47 इनमें से कौन सी शर्त सहायक संधि में नहीं थी?
1. नवाब अपनी सेना को खत्म कर देंगे।
2. अंग्रेज रेजीडेंट को अवध के दरबार में रखा जाए।
3. नवाब अंग्रेजों को एक लाख अदा करने को तैयार हुए।
4. अंग्रेज सेना को साम्राज्य (अवध) में रहने की इजाज़त दी गई।
प्रश्न-48 निम्न में से किस समय में अवध पर सहायक संधि लागू की गई थी?
1. 1836
2. 1856
3. 1850
4. 1801
प्रश्न-49 सहायक संधि के कारण, नवाब का अब कोई नियंत्रण इन पर नहीं था:
1. आदिवासी मुखिया और ज़मींदार
2. विद्रोही मुखिया और ताल्लुकदार
3. परिवार एवं रिश्तेदार
4. धनी व्यापारी और परिवार
प्रश्न-50 1856 में अवध के अधिग्रहण के पश्चात् _____ की प्रक्रिया अंग्रेजों द्वारा पूरी होने वाली थी।
1. सांस्कृतिक पुनरुत्थान
2. क्षेत्रीय विस्तार
3. भौतिक पुनरुत्थान
4. परिवहन पुनरुत्थान
उत्तर-1 2. वह विशेषज्ञ जो भूतकाल में पाए जाने वाले जानवरों के अवशेषों का अध्ययन करते हैं।
उत्तर-2 3. काँस्य युग
उत्तर-3 3. धातु पर लिखी लिखाई का अध्ययन
उत्तर-4 3. मंदसौर – अशोक के स्तंभ लेख
उत्तर-5 4. संस्कृत व्याकरण
उत्तर-6 2. कबीर
उत्तर-7 3. अजमेर
उत्तर-8 1. औरंगज़ेब
उत्तर-9 1. हरिहर और बुक्का द्वारा 1336 में
उत्तर-10 4. शालभंजिका
उत्तर-11 4. कमल महल
उत्तर-12 3. बाहरी आक्रमण का भय
उत्तर-13 1. जज़िया
उत्तर-14 3. खिलाफ़त आंदोलन
उत्तर-15 2. आगस्तस क्लेवलैण्ड
उत्तर-16 2. जंगल के निवासी असभ्य, अविकसित और समझने में मुश्किल थे।
उत्तर-17 4. लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर-18 3. दामिन-ए-कोह
उत्तर-19 4. रिहला
उत्तर-20 3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रारंभ होने के समय
उत्तर-21 1. अजमेर (राजस्थान)
उत्तर-22 2. पूर्ण शांति
उत्तर-23 2. प्लासी का युद्ध
उत्तर-24 4. गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर-25 2. बंगाल में दस्तकारों के लिए दैनिक भत्ता और खाने का पैसा
उत्तर-26 2. a, b और c मात्र
उत्तर-27 2. a, b, c और e मात्र
उत्तर-28 2. a और b मात्र
उत्तर-29 3. a, b, c और d मात्र
उत्तर-30 2. b, c और d मात्र
उत्तर-31 4. a-ⅲ, b-ⅳ, c-ⅱ, d-ⅰ
उत्तर-32 1. a-ⅲ, b-ⅰ, c-ⅱ, d-ⅳ
उत्तर-33 1. a-ⅳ, b-ⅲ, c-ⅱ, d- ⅰ
उत्तर-34 2. a-ⅳ, b-ⅲ, c-ⅰ, d-ⅱ
उत्तर-35 4. a-ⅱ, b-ⅰ, c-ⅳ, d-ⅲ
उत्तर-36 2. b, d, a, e तथा c
उत्तर-37 2. a-ⅲ, b-ⅰ, c-ⅱ, d-ⅳ
उत्तर-38 3. c, e, b, a, d
उत्तर-39 2. a-ⅱ, b-ⅲ, c-ⅳ, d-ⅰ
उत्तर-40 3. b, a, c, d
उत्तर-41 4. भारत की जनता
उत्तर-42 3. गाँववासियों और आदिवासियों का शोषण
उत्तर-43 3. व्यापारी आदिवासियों की जमीन छीन लेते और मुक्त बाजार का लाभ उठाते हुए।
उत्तर-44 3. व्यापारी खातों में गड़बड़ी करके, आदिवासियों को धोखा देते हैं।
उत्तर-45 4. गरीब किसान
उत्तर-46 4. लॉर्ड डलहौजी
उत्तर-47 3. नवाब अंग्रेजों को एक लाख अदा करने को तैयार हुए।
उत्तर-48 4. 1801
उत्तर-49 2. विद्रोही मुखिया और ताल्लुकदार
उत्तर-50 2. क्षेत्रीय विस्तार
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.