प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आपको CUET UG History Solved Question Paper In Hindi (16 July 2022 Shift – 1) पढ़ने को मिलेगा। इस परीक्षा में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास से प्रश्न पूछे गए थे। यह सारे प्रश्न आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की पुस्तकों से बनाए गए थे। यदि आपने ध्यान से इन पुस्तकों को समझ कर पढ़ लिया तो आप इस सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे सकते है।
प्रश्न-1 हड़प्पा के लोग निम्न में से एक धातु से परिचित नहीं थे-
A. ताँबा
B. कांस्य (कांसा)
C. लोहा
D. सोना
प्रश्न-2 सिंधु घाटी सभ्यता में बाट सामान्यत: पत्थर द्वारा बनाये जाते थे, जिसे कहते थे-
A. चर्ट
B. सेलखड़ी
C. फेईयंस
D. ताँबा
प्रश्न-3 पुरातात्विक सर्वेक्षण के निम्नलिखित डायरेक्टर जनरल ने मशीनी खुदाई जो कि क्षैतिज इकाईयों के साथ होती थी, उसके स्थान पर स्तर विन्यास पर उत्खनन कार्य करना आरंभ किया-
A. जॉन मार्शल
B. आर. ई. एम. व्हीलर
C. अलेक्जेंडर कनिंघम
D. दया राम साहनी
प्रश्न-4 गण और संघ में सत्ता की भागीदारी होती थी-
A. पूरे संप्रदाय
B. विद्वान ब्राह्मणों के समूह
C. कुछ लोग, जो सम्मिलित रूप से राजा कहलाते थे
D. राजा और मंत्री परिषद
प्रश्न-5 पहले सिक्के जिनपर नाम और आकृति थी ________ द्वारा जारी किये गये, इन्होंने दूसरी शताब्दी ई.पू. में उत्तरी पश्चिमी भाग पर नियंत्रण स्थापित किया।
A. रोमन शासक
B. गुप्त शासक
C. इण्डो-ग्रीक
D. योद्धा
प्रश्न-6 हमको उस राजा के बारे में कैसे ज्ञात होगा, जिसका उल्लेख पियदास्सी के रूप में है ?
A. अलेक्जेंडर कनिंघम द्वारा उद्घाटित पुरातात्विक साक्ष्यों द्वारा
B. पूर्वी भारत में हरप्रसाद शास्त्री द्वारा खोजे गये सिक्कों द्वारा
C. गोदावरी बेसिन में जेम्स कोलब्रुक द्वारा खोजे गये प्राचीन मंदिर की दिवारों से
D. जेम्स प्रिंसेप द्वारा ‘ब्राह्मी’ और ‘खरोष्ठी’ में खोजे गये अभिलेखों के वर्णन से
प्रश्न-7 उन स्त्रियों के नामों का परीक्षण जिन्होंने सातवाहन राजाओं से विवाह किया, प्रदर्शित करता है कि:
A. उनके नाम पिता के गोत्र पर है, ना कि उन राजाओं के गोत्र पर जिनसे उनका विवाह हुआ।
B. उनमें से कुछ महिलाओं का गोत्र वही है, यह एक चुनौती की तरह है बहिर्जातीय विवाह के आदर्श को।
C. सातवाहन से विवाह करने वाली स्त्रियाँ बहु-पतित्व वाली होती है।
D. वह स्त्रियाँ जो सातवाहन से विवाह करती है, उनके पिता कन्यादान नहीं करते।
E. ये विवाह अंतर्विवाह के वैकल्पिक पद्धति को उदाहवार्थ प्रस्तुत करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुने:
A. A, D और E
B. B, C और D
C. A, B और E
D. B, C और E
प्रश्न-8 विवाह के प्रकारों का उनकी व्याख्या से मिलान करें।
सूची Ⅰ: विवाह के प्रकार सूची Ⅱ: व्याख्या
A. अंतर्विवाह Ⅰ. एक पुरुष की अनेक पत्नियाँ होने की परिपाटी
B. बहिर्विवाह Ⅱ. वैवाहिक संबंध समूह के मध्य
C. बहुपत्नि प्रथा Ⅲ. एक स्त्री के अनेक पति होने की परिपाटी
D. बहुपति प्रथा Ⅳ. गोत्र के बाहर विवाह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुने:
A. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
B. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
C. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ
D. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
प्रश्न-9 निम्न में से किस आलेख में बोधिसत्व की पहचान चांडाल के रूप में हुई है ?
A. मृच्छकटिकम
B. स्वप्रवासवदत्तम
C. मेघदूतम
D. मतंग जातक
प्रश्न-10 जैन साधु और साध्वियाँ विहार में निवास का व्रत लेते थे, गलत विकल्प चुनें-
A. हत्या न करना
B. ब्रह्मचर्य का पालन
C. धन संग्रह न करना
D. अष्टांग मार्ग का पालन करना
प्रश्न-11 निम्न घटनाक्रमों को उनके सही क्रम में व्यवस्थित करें।
A. छांदोग्य उपनिषद का पूर्ण होना
B. विनय पटिका का पूर्ण होना
C. ऋग्वेद का पूर्ण होना
D. बौद्धग्रंथों का चीनी भाषा में अनुवाद
E. दीपवंश का पूर्ण होना
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. C, B, A, E, D
B. C, E, A, B, D
C. C, A, B, E, D
D. C, B, E, D, A
प्रश्न-12 निम्न घटनाक्रमों को उनके सही क्रम में लिखें।
A. प्रारंभिक उपनिषद
B. उत्तर वैदिक परंपराएँ
C. महायान बौद्ध मत का विकास
D. प्राचीन मंदिर
E. आरंभिक स्तूप
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A, B, E, D, C
B. B, C, D, A, E
C. A, B, D, E, C
D. B, A, E, C, D
प्रश्न-13 सूची Ⅰ के साथ सूची Ⅱ का मिलान करें।
सूची Ⅰ: लेखक सूची Ⅱ: लेख/वर्णन
A. अल-बिरूनी Ⅰ. भारत में यात्रायें
B. फ्रांस्वा बर्नियर Ⅱ. रिहला
C. इब्न-बतूता Ⅲ. किताब-उल-हिन्द
D. जीन-बैप्टिस्ट टैवर्नियर Ⅳ. मुग़ल साम्राज्य में यात्रायें
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅱ , D-Ⅰ
B. A-Ⅱ , B-Ⅰ , C-Ⅲ, D-Ⅳ
C. A-Ⅲ, B-Ⅰ , C-Ⅳ, D-Ⅱ
D. A-Ⅱ , B-Ⅳ, C-Ⅰ , D-Ⅲ
प्रश्न-14 नलयीरा दिव्यप्रबंधम को बहुदा इस प्रकार वर्णित किया जाता है:
A. एक महान जैन ग्रंथ
B. एक महाकाव्य
C. तमिल वेद
D. पाण्डुलिपियों का संग्रह
प्रश्न-15 अनेक धार्मिक विचारधाराएँ और पद्धतियाँ महान संस्कृति-पौराणिक परंपरा तथा लघु परंपरा के बीच हुए अविरल संवाद का परिणाम है। इसका सबसे सही उदाहरण है-
A. सूफी परंपराएँ
B. कबीर की बानी
C. पुरी, उड़ीसा में जगन्नाथ की पूजा
D. तमिलनाडु के अलवार और नयनार की परंपराएँ
प्रश्न-16 अलवारों और नयनारों ने एक आंदोलन आरंभ किया, जो कि:
A. जाति प्रथा के विरोध में आंदोलन था।
B. ब्राह्मणों के प्रभुत्व के विरोध में था।
C. व्यवस्था में सुधार।
D. राजशाही व्यवस्था के प्रशासन को शक्तिशाली बनाने हेतु था।
E. जाति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये।
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A, B और D मात्र
B. B, C और D मात्र
C. A, B और C मात्र
D. C, D और E मात्र
प्रश्न-17 सूची Ⅰ का सूची Ⅱ से मिलान करें।
सूची Ⅰ: धार्मिक स्मारक सूची Ⅱ: उनके स्थल
A. आतिया मस्जिद Ⅰ. श्रीनगर, कश्मीर
B. शाह हमदान मस्जिद Ⅱ. दिल्ली
C. निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह Ⅲ. मुल्तान, पाकिस्तान
D. शेख बहुद्दीन ज़करिया की दरगाह Ⅳ. मेमनसिंह, बांग्लादेश
निम्न दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A-Ⅰ, B-Ⅲ, C-Ⅱ , D-Ⅳ
B. A-Ⅳ, B-Ⅰ , C-Ⅱ, D-Ⅲ
C. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
D. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
प्रश्न-18 इनमें से कौन सी नदी विजयनगर के लिए पानी का मुख्य स्रोत थी ?
A. कावेरी
B. कृष्णा
C. तुंगभद्रा
D. महानदी
प्रश्न-19 अमर-नायक व्यवस्था विजयनगर साम्राज्य में एक नई मुख्य राजनीतिक विचार था। इस व्यवस्था में बहुत सारे लक्षण ऐसा लगता है कि इससे लिए गए थे-
A. मुगलों की मनसबदारी व्यवस्था से
B. मुग़ल सल्तनत की इक़ता व्यवस्था से
C. यूरोप की सामंती प्रथा से
D. पूर्वी भारत की सामंत व्यवस्था से
प्रश्न-20 विजयनगर के शासकों ने दक्कन के सुल्तान और उड़ीसा के गजपति शासकों के साथ प्रतिस्पर्धा किया इसलिये:
A. उर्वर नदी घाटियों पर अधिकार के लिये।
B. लाभकारी विदेश व्यापार से उत्पन्न संपदा पर अधिकार के लिये।
C. उत्तरी भारत पर अधिकार के लिये।
D. श्रीलंका पर अधिकार के लिये।
E. सुदूरवर्ती दक्षिण पर नियंत्रण।
निम्न दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A और C मात्र
B. A और B मात्र
C. C और D मात्र
D. D और E मात्र
प्रश्न-21 ‘पाहि-काश्त’ के रूप में किसकी पहचान थी ?
A. मिट्टी के बर्तन बनाने वाले।
B. गाँव में रहने वाले किसान।
C. वह किसान जो किसी दूसरे गाँव में रहते हैं।
D. लोहार
प्रश्न-22 सूची Ⅰ का सूची Ⅱ के साथ मिलान करें।
सूची Ⅰ: शब्द सूची Ⅱ: अर्थ
A. राजा Ⅰ. जमींदार का शक्तिशाली आदमी
B. ताल्लुक़दार Ⅱ. किसान
C. रैयत Ⅲ. जिसका संबंध है
D. लाठियाल Ⅳ. शक्तिशाली जमींदार
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ , D-Ⅰ
B. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
C. A-Ⅳ, B-Ⅲ , C-Ⅰ, D-Ⅱ
D. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅰ , D-Ⅱ
प्रश्न-23 सत्यजीत राय की प्रसिद्ध फिल्म “जलशाघर” का मुख्य आधार है:
A. रैयत का शोषण
B. अनुपस्थित जमींदार
C. अभिजात्य जमींदारी जीवन शैली का पतन
D. अंग्रेजों द्वारा भारतीय लोगों पर अत्याचार
प्रश्न-24 संथाल परगना कब निर्मित हुआ ?
A. 1875 के बाद
B. 1856 के बाद
C. 1793 के बाद
D. 1812 के बाद
प्रश्न-25 अमेरिकी गृहयुद्ध के दरमियान, 1860 से 1864 के मध्य मुंबई दक्कन में कपास उत्पादन में वृद्धि हुयी। किंतु इससे सभी कपास उत्पादकों में संपन्नता नहीं आयी, क्योंकि:
A. पूरी कपास का निर्यात पूर्वी भारत को किया गया।
B. मालाबार में गृह युद्ध छिड़ गया।
C. ग्रेट ब्रिटेन में कपास की माँग नहीं थी।
D. कुछ अमीर किसानों को लाभ मिला, किंतु बहुसंख्यक कर्ज़ में डूब गए।
प्रश्न-26 नवाब वाजिद अली शाह को हटाने से जो भावनात्मक उथल-पुथल हुयी वो तात्कालिक भौतिक हानि से बढ़ गई-
A. किसानों पर कर बढ़ा दिया गया।
B. लोगों को विदेशी सामान खरीदने के लिये बाध्य किया गया।
C. नवाब को हटाने से दरबार और उसकी संस्कृति का विघटन हुआ, साथ ही साथ बहुत से लोगों ने अपनी अजीविका खो दी।
D. ब्रिटेन को किये जा रहे भारतीय निर्यात पर भारी कर लगाया गया।
प्रश्न-27 प्रसिद्ध चिन्हट का युद्ध किसने लड़ा था, जिसमें हेनरी लॉरेंस के नेतृत्व वाली ब्रिटिश फौज की हार हुयी थी?
A. शाह मल
B. मौलवी अहमदुल्लाह शाह
C. कुँवर सिंह
D. बिरजिस क़द्र
प्रश्न-28 जोज़ेफ नोएल पेटन की पेंटिंग ‘इन मेमोरियम’ अंग्रेज महिलाओं को इस प्रकार प्रदर्शित करती है:
A.असहाय और मासूम
B. वीर और रक्षात्मक
C. बदला लेने वाली और खून की प्यासी
D. अभिन्न प्रकृति प्रेमी
प्रश्न-29 निम्न घटनाक्रमों को उनके सही क्रम में लिखें।
A. नवाब वाजिद अली शाह का कलकत्ता में निर्वासन
B. रानी लक्ष्मीबाई को ग्वालियर में मार दिया गया
C. लार्ड वेलेजली द्वारा सहायक संधि का प्रस्तावना
D. मेरठ में सैनिक विद्रोह का आरंभ
E. हेवलॉक और ऑट्रम का रेज़ीडेंसी में प्रवेश
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. C, E, D, A, B
B. D, C, A, B, E
C. C, A, D, E, B
D. C, D, A, E, B
प्रश्न-30 सूची Ⅰ का मिलान सूची Ⅱ से करें।
सूची Ⅰ: नेता/विद्रोही सूची Ⅱ: उनके संबंधित स्थान
A. कुँवर सिंह Ⅰ. बड़ौत
B. शाह मल Ⅱ. लखनऊ
C. बिरजिस क़द्र Ⅲ. सिंहभूम
D. गोनू Ⅳ. आरा
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर को चुनें:
A. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅱ , D-Ⅰ
B. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
C. A-Ⅰ, B-Ⅲ , C-Ⅱ, D-Ⅳ
D. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅰ , D-Ⅲ
प्रश्न-31 1835 में किस शहर को अंग्रेजों ने सिक्किम के राजाओं से जीता?
A. गंगटोक
B. दार्जिलिंग
C. शिमला
D. सिलीगुड़ी
प्रश्न-32 1939 में कांग्रेस के मंत्रियों ने त्यागपत्र दिया, क्योंकि:
A. ब्रिटिश पुलिस ने गांधीजी को गिरफ्तार किया।
B. पुलिस ने गुजरात में नमक सत्याग्रहियों की सामूहिक हत्या कर दी।
C. अंग्रेजों ने कांग्रेस का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया जिसमें यह था कि कांग्रेस द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों का साथ देगी यदि अंग्रेज इसके बदले में भारत को स्वतंत्र कर देते हैं।
D. सर स्टेफोर्ड क्रिप्स ने कांग्रेस नेताओं के साथ सहयोग करने से मना कर दिया।
प्रश्न-33 शाहिद अमीन का लेख ”गाँधी एज़ महात्मा” संबंध रखता है:
A. गाँधी का उदय
B. गाँधी के धार्मिक विचार
C. दक्षिण भारत के विभिन्न भागों में गाँधी की राजनैतिक गतिविधियाँ
D. उत्तर भारत में गाँधीजी के बारे में फैली अफ़वाहें
प्रश्न-34 दूसरा गोल मेज सम्मेलन, लंदन, नवंबर 1931 में
A. गाँधी द्वारा मुसलमानों के लिये पृथक निर्वाचन की माँग।
B. गाँधी ने नीची जातियों के लिये पृथक निर्वाचन का विरोध किया।
C. जिन्ना की ख़ान अब्दुल गफ्फार ख़ान से तीखी बहस हुयी।
D. अंबेडकर ने स्वीकार किया कि कांग्रेस ने नीची जातियों का प्रतिनिधित्व किया।
प्रश्न-35 निम्न को उनके सही क्रम में लिखें।
A. गाँधी-इरविन समझौता
B. जलियाँवाला बाग हत्याकांड
C. भारत छोड़ो आंदोलन
D. चंपारण आंदोलन
E. बारदोली किसान आंदोलन
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. D, B, E, A, C
B. B, D, A, E, C
C. D, E, B, A, C
D. B, E, D, A, C
प्रश्न-36 नीचे लिखे घटनाक्रमों को उनके सही में लिखें।
A. प्रथम विश्व युद्ध का आरंभ
B. स्वदेशी आंदोलन
C. चौरा चौरी कांड
D. गाँधी का बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रथम भाषण
E. अहमदाबाद कपड़ा मिल में मज़दूरों का आंदोलन
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. B, D, A, E, C
B. B, A, D, E, C
C. A, B, E, D, C
D. B, D, E, A, C
प्रश्न-37 इनमें से कौन अकबरनामा के बारे में सही है ?
A. यह तीन जिल्दों में बँटा है।
B. इनमें प्रथम दो इतिहास है।
C. तीसरी ज़िल्द आइन-ए-अकबरी है।
D. प्रथम ज़िल्द में आदम से लेकर बाबर के शासन के आरंभ का मानव जाति का इतिहास है।
E. दूसरी ज़िल्द अकबर के शासन के 36वें शासन वर्ष पर खत्म होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. केवल A, B और D
B. केवल A, C और D
C. केवल A, B और C
D. केवल C, B और E
प्रश्न-38 मार्च 1946 में कैबिनेट मिशन ने विभाजन के लिए निम्न वैकल्पिक प्रस्ताव रखें।
A. भारत एकीकृत रहेगा एक सशक्त केंद्र सरकार के अंतर्गत पर विदेश मामलों में उसका नियंत्रण नहीं होगा।
B. भारत की एक सशक्त केंद्र सरकार होगी और प्रांतीय विधान सभाएं भंग कर दी जाएगी।
C. प्रांतीय विधान सभाएं तीन प्रकार की होंगी: हिंदू बहुल्य विधान सभायें और उत्तर पूर्व तथा उत्तर पश्चिम की मुस्लिम बहुल्य विधान सभाएं।
D. उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व की विधानसभाएं सीधी तरह से केंद्र द्वारा नियंत्रित होगी।
प्रश्न-39 1915 में जब महात्मा गाँधी भारत आयें, तो उस समय का भारत 1893 जब वह यहाँ से गये थे तब के समय से अपेक्षाकृत भिन्न था, क्योंकि:
A. अब यह राजनीतिक दृष्टि से अधिक निष्क्रिय था।
B. अधिकांश प्रमुख शहरों और कस्बों में कांग्रेस की शाखाएं थी।
C. 1905-07 के स्वदेशी आंदोलन द्वारा कांग्रेस ने व्यापक रूप से मध्यम वर्ग के बीच अपने आहवान का विस्तार किया था।
D. इस आंदोलन ने कुछ प्रमुख नेताओं को जन्म दिया, उनमें थे ”लाल, बाल और पाल”
E. भारत का आर्थिक रूप से बड़े स्तर पर विकास हो गया था।
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:
A. A, C और D मात्र
B. B, D और E मात्र
C. A, C और E मात्र
D. B, C और D मात्र
प्रश्न-40 महात्मा गाँधी के राजनैतिक जीवन को पुर्नपरिभाषित करने के स्रोत के रूप में प्रयोग किये जा सकते-
A. महात्मा गाँधी के लेख एवं भाषण
B. सरकारी विवरण
C. समसामायिक समाचार पत्र
D. अभिलेख और हस्तलिखित पांडुलिपियाँ
E. मूर्ति कला, सिक्के और शैल चित्रों से
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर को चुनें:
A. A, B और C मात्र
B. B, C और D मात्र
C. C, D और E मात्र
D. A, D और E मात्र
गद्यांश को पढ़ें और प्रश्न के उत्तर दें।
शासक पर केंद्रित दरबार की भौतिक व्यवस्था ने शासक के अस्तित्व को समाज के हृदय के रूप में प्रदर्शित किया। इसका केंद्रबिंदु इस प्रकार राजसिंहासन अथवा तख़्त था जिसने संप्रभु के कार्यों को भौतिक स्वरूप प्रदान किया था। इसे एक ऐसे स्तंभ के रूप में देखा जाता था जिस पर धरती टिकी हुई थी। सहस्त्राब्दियों से भारत में राजतंत्र का प्रतीक रही छतरी, शासक की क्रांति को सूर्य की क्रांति से पृथक करने वाली मानी जाती थी।
इतिवृत्तों ने मुग़ल संभ्रांत वर्गों के बीच हैसियत को निर्धारित करने वाले नियमों को बड़ी सुस्पष्टता से सामने रखा है। दरबार में किसी की हैसियत इस बात से निर्धारित होती थी कि वह शासक के कितना पास या दूर बैठा है। किसी भी दरबारी को शासक द्वारा दिया स्थान बादशाह की नज़र में उसकी महत्ता का प्रतीक था। एक बार जब बादशाह सिंहासन पर बैठ जाता था तो किसी को भी जगह से कहीं और जाने की अनुमति नहीं थी और न ही कोई अनुमति के बिना दरबार से बाहर जा सकता था। दरबारी समाज में सामाजिक नियंत्रण का व्यवहार दरबार में मान्य संबोधन, शिष्टाचार तथा बोलने के ध्यानपूर्वक निर्धारित किए गए नियमों द्वारा होता था। शिष्टाचार का जरा सा भी उल्लंघन होने पर ध्यान दिया जाता था और उस व्यक्ति को तुरंत ही दंडित किया जाता था।
शासक को किए गए अभिवादन के तरीके से पदानुक्रम में उस व्यक्ति की हैसियत का पता चलता था जैसे जिस व्यक्ति के सामने ज़्यादा झुककर अभिवादन किया जाता था, उस व्यक्ति की हैसियत ज़्यादा ऊँची मानी जाती थी। आत्मनिवेदन का उच्चतम रूप सिजदा या दंडवत लेटना था। शाहजहाँ के शासनकाल में इन तरीकों के स्थान पर चार तसलीम तथा ज़मीबोसी (ज़मीन चूमना) के तरीके अपनाए गए।
मुग़ल दरबार में राजनयिक दूतो संबंधी नयाचारों में भी ऐसी ही सुस्पष्टता थी। मुग़ल बादशाह समक्ष प्रस्तुत होने वाले राजदूत से यह अपेक्षा की जाती थी कि वह अभिवादन के मान्य रूपों में से एक – या तो बहुत झुककर अथवा ज़मीन को चूमकर अथवा फ़ारसी रिवाज़ के मुताबिक छाती के सामने हाथ बाँधकर – तरीके से अभिवादन करेगा। जेम्स-Ⅰ के अंग्रेज़ दूत थॉमस रो ने यूरोपीय रिवाज के अनुसार जहाँगीर के सामने केवल झुककर अभिवादन किया और इसके बाद बैठने के लिए कुर्सी का आग्रह कर पुनः दरबार को अचंभित कर दिया।
प्रश्न-41 मुग़ल दरबार की भौतिक व्यवस्था पर मुग़ल बादशाह का दर्ज़ा प्रतिबिंबित होता था जैसे:
A. साम्राज्य की स्थापना
B. साम्राज्य का प्रमुख
C. समाज का हृदय
D. समाज का प्रमुख
प्रश्न-42 मुग़ल दरबार में छतरी की भूमिका थी:
A. दीवान-ए-खास की गर्मी और बरसात में रक्षा
B. शाही रसोई का धूल और गंदगी से बचाव
C. दीन (ग़रीब) लोगों को शरण देना जब उन्हें नि:शुल्क भोजन दिया जा रहा हो
D. शासक की क्रांति को सूर्य की क्रांति से पृथक करने वाली
प्रश्न-43 मुग़ल दरबार में संभ्रांत वर्ग की हैसियत प्रदर्शित होती थी:
A. उनके मनसब
B. उनके धन-धान्य
C. वह शासक के कितना पास और दूर बैठा है
D. शासक से ख़ूनी रिश्ता
प्रश्न-44 निम्न में से कौन सा मुग़ल दरबार में अभिवादन का तरीका नहीं था ?
A. सिजदा
B. चाहर तसलीम
C. ज़मीबोसी
D. सलाम
प्रश्न-45 थॉमस रो ने मुग़ल दरबार को अचंभित किया ऐसे:
A. राजनयिक दूतों संबंधित नवाचारों का पालन न करके
B. मुग़ल सम्राट की बेईज़्ज़ती करके
C. मुग़ल सम्राट को अनअपेक्षित उपहार देकर
D. मुग़ल दरबार में हँसकर
गद्यांश को पढ़ें और प्रश्न के उत्तर दें।
हमने एक स्वतंत्र संप्रभु गणराज्य की स्थापना का दृढ़ और पवित्र संकल्प लिया है भारत का संप्रभु होना नियत है। इसका स्वतंत्र होना और गणराज्य होना भी स्वाभाविक है। कुछ मित्रों ने सवाल उठाया है: ”आपने यहाँ ‘लोकतांत्रिक’ शब्द क्यों नहीं रखा।” मैंने उन्हें कहा कि निस्संदेह यह सोचा जा सकता है कि कोई गणराज्य लोकतांत्रिक न हो परंतु हमारा इतिहास इस तथ्य का साक्षी है कि हम लोकतांत्रिक संस्थानों के ही पक्षधर हैं। स्वाभाविक है कि हमारा लक्ष्य लोकतंत्र है। लोकतंत्र से कम कुछ भी नहीं। यह लोकतंत्र कैसे होगा, उसकी शक्ल-सूरत कैसी होगी, यह एक अलग मसला है? आज के लोकतंत्रों ने दुनिया की प्रगति में जबरदस्त भूमिका निभाई है और उनमें से बहुत सारे यूरोप तथा अन्य स्थानों के देश हैं। परंतु यह संदेहजनक हो सकता है कि अगर उन्हें पूरी तरह लोकतांत्रिक बने रहना है तो न जाने कब उन लोकतंत्रों को अपनी शक्ल-सूरत थोड़ी बहुत बदलनी पड़ती। मैं आशा करता हूँ कि किसी कथित लोकतांत्रिक देश की एक खास लोकतांत्रिक प्रणाली या किसी संस्थान विशेष कि हम सिर्फ नकल करने वाले नहीं है। हो सकता है कि हम उससे बेहतर कुछ रच दें। बहरहाल, किसी भी सूरत में, हम यहाँ जैसी चाहे सरकार बनाएँ, वह हमारे लोगों के स्वभाव के अनुरूप और उनको स्वीकार्य ज़रूर होनी चाहिए। हम लोकतंत्र के हक में है। यह इस सदन को तय करना है कि इस लोकतंत्र, पूर्णतम लोकतंत्र का स्वरूप कैसा होगा। सदन इस बात को देख सकता है यद्यपि इस प्रस्ताव में हमने ”लोकतांत्रिक” शब्द इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि हमें लगा कि यह तो स्वाभाविक ही है कि ”गणराज्य” शब्द में यह शब्द पहले ही निहित होता है इसलिए हम अनावश्यक और अनुपयोगी शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहते थे। हमने शब्दों के उपयोग मात्र से कहीं ज्यादा ध्यान दिया है। हमने इस प्रस्ताव में लोकतंत्र की अंतर्वस्तु प्रस्तुत की है। बल्कि लोकतंत्र की ही नहीं, आर्थिक लोकतंत्र की अंतर्वस्तु प्रस्तुत की है। अन्य सदस्यों को इस बात पर आपत्ति हो सकती है कि इस प्रस्ताव में हमने भारत को एक समाजवादी राज्य बनाने का उल्लेख क्यों नहीं किया है। यहाँ मेरा केवल इतना ही कहना है कि मैं समाजवाद का समर्थक हूँ और मुझे आशा है कि एक दिन भारत भी समाजवाद के पक्ष में होगा और वही भारत एक समाजवादी राज्य की स्थापना के मार्ग पर चलेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन पूरी दुनिया को इसी मार्ग पर चलना होगा।
प्रश्न-46 संविधान सभा ने दृढ़ और पवित्र संकल्प इसकी स्थापना के लिये लिया
A. एक स्वतंत्र संप्रभु गणराज्य
B. मज़बूत और संपन्न देश के लिए
C. समान अधिकार वाले समाज के लिए
D. स्वतंत्र बाज़ार के लिए
प्रश्न-47 ‘लोकतांत्रिक’ शब्द को उद्देश्य प्रस्ताव में सम्मिलित नहीं किया गया, क्योंकि:
A. यह तो स्वाभाविक ही है कि गणराज्य शब्द में यह शब्द पहले ही निहित है। इसलिए कि संविधान निर्माता अनावश्यक और अनुपयोगी शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहते थे।
B. संविधान निर्माता भारत को लोकतांत्रिक देश नहीं बनना चाहते थे।
C. लोकतांत्रिक व्यवस्था भारत के अनुकूल नहीं थी।
D. कैबिनेट मिशन ने भारत को लोकतांत्रिक देश बनाने की मंजूरी नहीं दी।
प्रश्न-48 भारतीय लोकतंत्र का उद्देश्य होना चाहिए
A. पश्चिमी देशों का अनुकरण
B. पूर्वी एशियाई देशों से सीखना
C. भारतीयों के स्वभाव के समरूप होना
D. ब्रिटिश प्रारूप को पूर्ण रूप से नकारना
प्रश्न-49 संविधान निर्माताओं का उद्देश्य था
A. तानाशाही
B. उच्च कुलीन शासन
C. धन-तंत्र
D. लोकतंत्र
प्रश्न-50 गद्यांश के अनुसार, वह कौन सी राजनीतिक व्यवस्था है, पूरा विश्व जिसका अनुसरण करेगा
A. तानाशाही
B. समाजवाद
C. राजशाही
D. शहरी राज व्यवस्था
उत्तर-1 C. लोहा
उत्तर-2 A. चर्ट
उत्तर-3 B. आर. ई. एम. व्हीलर
उत्तर-4 C. कुछ लोग, जो सम्मिलित रूप से राजा कहलाते थे
उत्तर-5 C. इण्डो-ग्रीक
उत्तर-6 D. जेम्स प्रिंसेप द्वारा ‘ब्राह्मी’ और ‘खरोष्ठी’ में खोजे गये अभिलेखों के वर्णन से
उत्तर-7 C. A, B और E
उत्तर-8 C. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ
उत्तर-9 D. मतंग जातक
उत्तर-10 D. अष्टांग मार्ग का पालन करना
उत्तर-11 C. C, A, B, E, D
उत्तर-12 D. B, A, E, C, D
उत्तर-13 A. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅱ , D-Ⅰ
उत्तर-14 C. तमिल वेद
उत्तर-15 C. पुरी, उड़ीसा में जगन्नाथ की पूजा
उत्तर-16 C. A, B और C मात्र
उत्तर-17 B. A-Ⅳ, B-Ⅰ , C-Ⅱ, D-Ⅲ
उत्तर-18 C. तुंगभद्रा
उत्तर-19 B. मुग़ल सल्तनत की इक़ता व्यवस्था से
उत्तर-20 B. A और B मात्र
उत्तर-21 C. वह किसान जो किसी दूसरे गाँव में रहते हैं।
उत्तर-22 A. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ , D-Ⅰ
उत्तर-23 C. अभिजात्य जमींदारी जीवन शैली का पतन
उत्तर-24 B. 1856 के बाद
उत्तर-25 D. कुछ अमीर किसानों को लाभ मिला, किंतु बहुसंख्यक कर्ज़ में डूब गए।
उत्तर-26 C. नवाब को हटाने से दरबार और उसकी संस्कृति का विघटन हुआ, साथ ही साथ बहुत से लोगों ने अपनी अजीविका खो दी।
उत्तर-27 B. मौलवी अहमदुल्लाह शाह
उत्तर-28 A. असहाय और मासूम
उत्तर-29 C. C, A, D, E, B
उत्तर-30 B. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
उत्तर-31 B. दार्जिलिंग
उत्तर-32 C. अंग्रेजों ने कांग्रेस का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया जिसमें यह था कि कांग्रेस द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों का साथ देगी यदि अंग्रेज इसके बदले में भारत को स्वतंत्र कर देते हैं।
उत्तर-33 D. उत्तर भारत में गाँधीजी के बारे में फैली अफ़वाहें
उत्तर-34 B. गाँधी ने नीची जातियों के लिये पृथक निर्वाचन का विरोध किया।
उत्तर-35 A. D, B, E, A, C
उत्तर-36 B. B, A, D, E, C
उत्तर-37 C. केवल A, B और C
उत्तर-38 C. प्रांतीय विधान सभाएं तीन प्रकार की होंगी: हिंदू बहुल्य विधान सभायें और उत्तर पूर्व तथा उत्तर पश्चिम की मुस्लिम बहुल्य विधान सभाएं।
उत्तर-39 D. B, C और D मात्र
उत्तर-40 A. A, B और C मात्र
उत्तर-41 C. समाज का हृदय
उत्तर-42 D. शासक की क्रांति को सूर्य की क्रांति से पृथक करने वाली
उत्तर-43 C. वह शासक के कितना पास और दूर बैठा है
उत्तर-44 D. सलाम
उत्तर-45 A. राजनयिक दूतों संबंधित नवाचारों का पालन न करके
उत्तर-46 A. एक स्वतंत्र संप्रभु गणराज्य
उत्तर-47 A. यह तो स्वाभाविक ही है कि गणराज्य शब्द में यह शब्द पहले ही निहित है। इसलिए कि संविधान निर्माता अनावश्यक और अनुपयोगी शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहते थे।
उत्तर-48 C. भारतीयों के स्वभाव के समरूप होना
उत्तर-49 D. लोकतंत्र
उत्तर-50 B. समाजवाद
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.