प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आपको CUET UG History Previous Year Question Paper Hindi (19 June 2023 Shift-2) में हल सहित पढ़ने को मिलेंगा। इस प्रश्न-पत्र में प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारतीय इतिहास, और दो गद्यांश के प्रश्न पूछे गए है, ये सभी प्रश्न आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की Part-1, 2, 3 पुस्तकों से ही बनाए गए है। इन पुस्तकों के अध्यायों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आप इन प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे सकते है। आप कोशिश करे कि पहले खुद से प्रश्नों को हल करे, फिर उत्तर देखे। उत्तर गलत होने पर अध्यायों को दुबारा revise करके साथ में अपने short नोट्स भी बना लें। इस प्रकार आपकी तैयारी बेहतर होगी और आप अपनी परीक्षा में ज़रूर सफल होंगे।
प्रश्न-1 कब मगध की राजधानी राजगृह से पाटलीपुत्र स्थानांतरित हुई?
1. छठी शताब्दी ई. पू.
2. पाँचवीं शताब्दी ई. पू.
3. चौथी शताब्दी ई. पू.
4. तीसरी शताब्दी ई. पू.
प्रश्न-2 इनमें से किसने संस्कृत में “प्रयाग प्रशस्ति” की रचना की?
1. कृष्ण
2. समुद्रगुप्त
3. हर्षवर्धन
4. हरिषेण
प्रश्न-3 बौद्ध और जैन साहित्य में मगध की शक्तियों के लिए किन शासकों की नीतियों को जिम्मेदार बताया?
A. बिंबिसार
B. चंद्रगुप्त
C. अजातसत्तु
D. महापदम नंद
E. अशोक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. केवल A, C, D
2. केवल B, D, E
3. केवल A, C, E
4. केवल C, D, E
प्रश्न-4 इनमें से कौन संस्कृत व्याकरण का ग्रंथ है?
1. नाट्यशास्त्र
2. मनुस्मृति
3. अष्टाध्यायी
4. सुश्रुत संहिता
प्रश्न-5 सांची को विश्व धरोहर स्थल कब घोषित किया गया?
1. 1989
2. 1990
3. 1992
4. 1987
प्रश्न-6 इनमें से किस बौद्ध ग्रंथ में बुद्ध की शिक्षाएंँ मिलती है?
1. विनय पिटक
2. सुत्त पिटक
3. महावंश
4. जातक
प्रश्न-7 अमरावती की खोज के निम्नलिखित चरणों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
A. 1854 में, वॉल्टर इलियट ने अमरावती की यात्रा की और कई मूर्तियाँ और पट्टिकाएँ जमा किए।
B. अमरावती की पट्टिकाएँ, मद्रास के भारतीय ऑफिस सहित अलग-अलग जगहों पर ले जाए गए जैसे मद्रास को इंडिया ऑफिस।
C. स्थानीय राजा को अचानक अमरावती के स्तूप के अवशेष मिले।
D. कॉलिन मैकेंज़ी नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने अमरावती स्थल की यात्रा की।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A, C, B, D
2. D, C, A, B
3. C, D, A, B
4. B, A, C, D
प्रश्न-8 सही कथन का चयन करें :
A. बोधिसत्व वे कृपालु है जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए उत्सुक रहते हैं।
B. हीनयान का अर्थ “उच्च वाहन” तथा महायान का अर्थ “निम्न वहान” था।
C. वैष्णव परंपराओं में अवतारों को मान्यता दी गई।
D. शिव को लिंग के रूप में सांकेतिक किया गया।
E. मंदिर का ऊँचा हिस्सा गर्भग्रह कहलाता था और छोटा चौकोर कमरा “शिखर” कहलाता था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. केवल A, B, D
2. केवल B, C, D
3. केवल C, D, E
4. केवल A, C, D
प्रश्न-9 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान करें :
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. राजेंद्र लाल मित्रा (1878) Ⅰ. भिल्सा पहाड़ी
B. ए. कनिघंम (1854) Ⅱ. साँची की इमारत
C. जे. मार्शल एवं ए. फोशर (1914) Ⅲ. हस्तलिपि संरक्षण
D. जे. मार्शल (1923) Ⅳ. बोध गया : शाक्य मुनि की विरासत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅲ
2. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
3. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
4. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
प्रश्न-10 किस विदेशी यात्री ने मुहम्मद बिन तुगलक के लिए “घोड़े, ऊँट और गुलाम” उपहार के लिए खरीदें?
1. अल बिरूनी
2. इब्न बतूता
3. अब्दुल रज़्ज़ाक
4. सईद अली रईस
प्रश्न-11 निम्न में से कौन सा यात्री एक इतिहासकार, डॉक्टर और राजनीतिक चिंतक था?
1. इब्न बतूता
2. जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर
3. अल बिरूनी
4. फ्रांस्वा बर्नियर
प्रश्न-12 निम्न में से किस स्थान पर बारहवीं शताब्दी तक आते-आते भगवान जगन्नाथ को मुख्य देवता के रूप में प्रस्तुत किया गया?
1. पटना, बिहार
2. पुरी, उड़ीसा
3. कलकत्ता, पश्चिम बंगाल
4. बंबई, महाराष्ट्र
प्रश्न-13 गंगैकोंडचोलपुरम मंदिर किस देवता को समर्पित है?
1. विष्णु
2. इंद्र
3. शिव
4. अग्नि
प्रश्न-14 अरब मुस्लिम व्यापारियों ने, जो मालाबार तट पर जाकर बसे, उन्होंने निम्नलिखित में से किसको अपनाया?
A. मलयालम भाषा
B. तमिल भाषा
C. मातृ प्रधानता
D. पितृ प्रधानता
E. मातृ कुल आवासीय
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. केवल A, D, E
2. केवल B, D, E
3. केवल A, C, E
4. केवल C, D, E
प्रश्न-15 निम्न में से किसने मध्यकालीन भारत में मुद्रा हस्तातंरण करने की भूमिका निभाई?
1. श्रॉफ
2. पटवारी
3. आमीन
4. मुकद्दम
प्रश्न-16 कौन से मुगल शासक ने सोच-समझकर फारसी को दरबार की मुख्यभाषा बनाया?
1. बाबर
2. हुमायूँ
3. अकबर
4. शाहजहाँ
प्रश्न-17 उज़्बेको द्वारा किसे अपने मातृभूमि केंद्रीय एशिया के “फरगना” से भगाया गया?
1. चंगेज खान
2. जहीरूद्दीन बाबर
3. शेरशाह सूर
4. नसीरुद्दीन हुमायूँ
प्रश्न-18 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. अकबर Ⅰ. 1530
B. हुमायूँ Ⅱ. 1556
C. शाहजहाँ Ⅲ. 1605
D. जहाँगीर Ⅳ. 1628
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
2. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
3. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ
4. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅲ
प्रश्न-19 जमींदार द्वारा नियुक्त कौन सा अधिकारी था जो उसके जमींदारी क्षेत्र से कर वसूली करता था?
1. अमला
2. मंडल
3. अमीन
4. पटवारी
प्रश्न-20 अठाहरवीं शताब्दी के राजस्व अभिलेखों में राजमहल पहाड़ियों के पास पहाड़ी समूह जाना जाता था :
1. पहाड़ी
2. संथाल
3. मोवा
4. प्लामीरा
प्रश्न-21 बंगाल में “राजा” शब्द जिसका शाब्दिक अर्थ शासक है अधिकतर किसको चिन्हित करता था?
1. गाँव का मुखिया
2. शक्तिशाली जमींदार
3. अमीर किसान
4. सैन्य अधिकारी
प्रश्न-22 बंबई दक्कन में पहला राजस्व बंदोबस्त कब लागू हुआ?
1. 1800
2. 1818
3. 1820
4. 1841
प्रश्न-23 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. संथालों का उदय Ⅰ. 1855-56
B. दक्कन दंगा Ⅱ. 1861
C. अमरीकी नागरिक युद्ध Ⅲ. 1793
D. बंगाल में स्थायी बंदोबस्त Ⅳ. 1875
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
2. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅰ, D-Ⅲ
3. A-Ⅰ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅱ
4. A-Ⅰ, B-Ⅳ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
प्रश्न-24 किस वर्ष में ब्रिटिश शासन द्वारा अवध के नवाब को सहायक संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए बदल दिया गया?
1. 1798
2. 1801
3. 1851
4. 1856
प्रश्न-25 “सहायक संधि” प्रणाली की शुरुआत किसने की?
1. लॉर्ड डलहौजी
2. लॉर्ड कॉर्नवालिस
3. रॉबर्ट क्लाइव
4. लॉर्ड वेलेज़ली
प्रश्न-26 वे एक सुप्रसिद्ध कवियित्री थी जिन्होंने झाँसी की रानी के लिए लिखा “खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी।” वे कौन सी कवियित्री थी?
1. महाश्वेता देवी
2. ताप्ती रॉय
3. सुभद्रा कुमारी चौहान
4. बेगम हज़रत महल
प्रश्न-27 1857 के विद्रोही नेता शाह मल ने, किस क्षेत्र के किसानों को लामबंद किया?
1. चौरासी देस
2. 24 परगना
3. राजमहल और छोटानागपुर पहाड़ी
4. उत्तरी सरकार
प्रश्न-28 जब सिपाहियों ने विशेष संकेत के साथ अपनी कार्यवाई शुरू की, उन्होंने 1857 के विद्रोह में पहली चीज़ क्या की?
1. घोषणापत्र जारी किया
2. सरकारी खजाने की लूट
3. सरकारी भवनों पर आक्रमण
4. शस्त्रागार पर कब्जा
प्रश्न-29 तमिल शब्द “पुरम” का प्रयोग किया जाता है :
1. गाँव
2. नगर
3. मंदिर
4. शहर
प्रश्न-30 1915 में दक्षिण अफ्रीका से लौटने में महात्मा गाँधी ने किसके परामर्श पर एक साल तक ब्रिटिश भारत की यात्रा की?
1. रबीन्द्रनाथ टैगोर
2. गोपाल कृष्ण गोखले
3. जवाहरलाल नेहरू
4. कस्तूरबा गाँधी
प्रश्न-31 निम्न में से कौन से राष्ट्रीय नेता महाराष्ट्र से थे?
1. लाला लाजपत राय
2. बाल गंगाधर तिलक
3. बिपिन चंद्र पाल
4. महात्मा गाँधी
प्रश्न-32 गाँधी जी जहाँ भी जाते उनकी चमत्कारी शक्तियों के बारे में अफवाहें फैल जाती। दिए गए चार कथनों में से कौन सी अफवाह गाँधी जी से संबंधित नहीं है?
1. कुछ जगहों पर कहा गया कि गाँधीजी राजा द्वारा किसानों की शिकायतों का निदान करने के लिए भेजे गए हैं।
2. उनके पास सभी स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों को अस्वीकृत करने की शक्ति है।
3. उन्हें ब्रिटिश के विरुद्ध लड़ने के लिए वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं से सहयोग मिल रहा है।
4. गाँधी जी के पास अंग्रेजी राजशाही से बड़ी शक्तियाँ हैं।
प्रश्न-33 इनमें से कौन सी पुस्तक डेविड हार्डिमेन द्वारा लिखी गई?
1. मॉडर्न इंडिया
2. जवाहरलाल नेहरू : ए बायोग्राफी
3. गाँधी इन हिज टाइम्स एंड आवर्स
4. एसेंडेंसी ऑफ कांग्रेस इन उत्तर प्रदेश 1926-1934
प्रश्न-34 निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
A. असहयोग आंदोलन
B. सविनय अवज्ञा आंदोलन
C. पूर्ण-स्वराज की माँग
D. जलियाँवाला बाग हत्याकांड
E. भारत छोड़ो आंदोलन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A, B, C, D, E
2. B, A, D, C, E
3. D, A, C, B, E
4. C, A, B, D, E
प्रश्न-35 1937-39 के चुनावों में कितने प्रान्तों में कांग्रेस मंत्रिमंडल सत्ता में आया?
1. ग्यारह
2. सात
3. चार
4. दस
प्रश्न-36 कब “प्रसिद्ध कलकत्ता हत्याएँ” हुई?
1. मई 1946
2. जून 1946
3. जुलाई 1946
4. अगस्त 1946
प्रश्न-37 संविधान सभा के प्रारंभिक सत्रों में किसने संविधान निर्माण में “हिंदी” भाषा के प्रयोग की वकालत की :
1. आर. वी. धुलेकर
2. मोतीलाल नेहरू
3. बी. आर. अंबेडकर
4. के. एम. मुंशी
प्रश्न-38 किसने यह संविधान सभा में यह रेखांकित किया कि हमने यहाँ “लोकतांत्रिक” शब्द इसलिए नहीं रखा क्योंकि हम सोचते हैं कि “गणतंत्र” शब्द में यह शब्द निहित है?
1. जवाहरलाल नेहरू
2. सरदार वल्लभभाई पटेल
3. बी. आर. अंबेडकर
4. एन. जी. रंगा
प्रश्न-39 भारतीय संविधान की किस सूची में, केंद्र और राज्य दोनों अपनी जिम्मेदारियों को बाँटते हैं?
1. संघ सूची
2. राज्य सूची
3. समवर्ती सूची
4. केंद्रीय अधिशासित राज्य सूची
प्रश्न-40 निम्नलिखित मुख्य चरणों को भारतीय संविधान के निर्माण के अंतर्गत कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
A. कार्यपालिका को आंशिक रूप से प्रांतीय विधायिका के प्रति उत्तरदायी बनाया गया।
B. चुनाव उसी भारत सरकार अधिनियम के अंतर्गत होंगे जिसमें कांग्रेस ने 8 प्रान्तों में विजय प्राप्त की।
C. संविधान प्रारूप का गठन हुआ।
D. संविधान सभा के गठन के लिए चुनावों को प्रमुखता दी गई।
E. जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A, C, D, E, B
2. D, C, A, E, B
3. D, A, E, B, C
4. A, B, D, E, C
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर, दिए गए प्रश्न के उत्तर दीजिए।
इस क्षेत्र में विकसित हड़प्पा से पहले भी कई संस्कृतियाँ अस्तित्व में थी। ये संस्कृतियाँ अपनी विशिष्ट मृदभाण्ड शैली से संबद्ध थीं तथा इनके संदर्भ में हमें कृषि, पशुपालन तथा कुछ शिल्पकारी के साक्ष्य भी मिलते हैं। बस्तियाँ आमतौर पर छोटी होती थी और इनमें बड़े आकार की संरचनाएँ लगभग न के बराबर थी। कुछ स्थलों पर बड़े पैमाने पर इलाकों में जलाए जाने के संकेतों से तथा कुछ अन्य स्थान स्थलों के त्याग दिए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि आरंभिक हड़प्पा तथा हड़प्पा सभ्यता के बीच क्रम-भंग था।
प्रश्न-41 किस स्थल से पकी मिट्टी के हल का खिलौना प्राप्त हुआ?
1. मोहनजोदड़ो
2. बनावली
3. धौलावीरा
4. लोथल
प्रश्न-42 अफगानिस्तान में शोर्तुघई स्थल से शिल्प उत्पादन से संबंधित कौन सी धातु प्राप्त होती थी?
1. तांबे की धातु
2. कार्नेलियन
3. सेलखड़ी
4. लाजवर्द मणि
प्रश्न-43 निम्नलिखित “हड़प्पा पुरातत्व” संबंधी विकास को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
A. एस. आर. राव ने लोथल में खुदाई की प्रारंभ करवाई।
B. आर. एस. बिष्ट ने धौलावीरा में खुदाई करवाई।
C. बी. बी. लाल ने कालीबंगन में खुदाई करवाई।
D. आर. आर. एम. व्हीलर ने हड़प्पा में खुदाई करवाई।
E. एम. एम. वत्स ने हड़प्पा में खुदाई करवाई।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
1. D, E, C, A, B
2. E, D, A, C, B
3. D, E, B, A, C
4. E, D, B, A, C
प्रश्न-44 हड़प्पा सभ्यता से संबंधित सही कथनों को पहचाने।
A. हड़प्पा सभ्यता में पशुओं को पालतू नहीं बनाया गया था।
B. कालीबंगन में जुते हुए खेतों के प्रमाण मिलते हैं।
C. पंजाब और सिंध में नहरों के होने का प्रमाण मिला।
D. धौलावीरा में जलाशय मिले।
E. मोहनजोदड़ो एक नियोजित शहर के रूप में पहचाना गया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
1. केवल A, B, C
2. केवल B, C, D
3. केवल B, D, E
4. केवल C, D, E
प्रश्न-45 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. मनकों का निर्माण Ⅰ. भरूच
B. ताँबा Ⅱ. नागेश्वर
C. शैल वस्तुएँ Ⅲ. खेतड़ी
D. कार्नेलियन Ⅳ. चन्हूदड़ो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
2. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
3. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅱ
4. A-Ⅰ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅱ
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर, दिए गए प्रश्न के उत्तर दीजिए :
कृष्णदेव राय के शासन की चारित्रिक विशेषता विस्तार और दृढ़ीकरण था। इसी काल में तुंगभद्रा और कृष्णा नदियों के बीच का क्षेत्र हासिल किया गया। राज्य हमेशा सामरिक रूप से तैयार रहता था, लेकिन फिर भी यह अतुलनीय शांति और समृद्धि की स्थितियों में फला-फूला। कुछ बेहतरीन मंदिरों के निर्माण तथा विजयनगर का श्रेय कृष्णदेव राय को ही जाता है।
प्रश्न-46 उस पहले राजवंश का नाम बताएँ जिसने विजयनगर साम्राज्य पर 1485 तक नियंत्रण रखा :
1. तुलुव
2. सलुव
3. संगम
4. अराविदु
प्रश्न-47 किस राजवंश ने केंद्र में आकर 1546 से पेनुकोण्डा से शासन किया?
1. नायडु
2. अराविदु
3. संगम
4. सुलुव
प्रश्न-48 निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
A. राक्षसी का युद्ध – तांगड़ी
B. शहरों का निर्माण नगलपुरम कहलाता था।
C. अराविदु ने चंद्रगिरी से शासन किया।
D. सलुव वंश ने तुलुव वंश को हरा दिया।
E. बीजापुर के सुल्तान को कृष्णदेव राय ने हरा दिया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A, B, C, D, E
2. D, E, B, A, C
3. C, A, B, D, E
4. D, E, C, B, A
प्रश्न-49 निम्नलिखित में से कौन से विजयनगर साम्राज्य से संबंधित सत्य कथन है।
A. विजयनगर साम्राज्य के शासक खुद को नायक कहलाते थे।
B. 1565 में तलिकोटा युद्ध में कृष्णदेव राय ने नेतृत्व किया।
C. कृष्णदेव राय ने उड़ीसा के शासकों को हराया।
D. “अमर नायक” प्रणाली विजयनगर साम्राज्य की बड़ी खोज थी।
E. विजयनगर नाम शहर और साम्राज्य दोनों का था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. केवल A, B, C
2. केवल B, D, E
3. केवल A, C, E
4. केवल C, D, E
प्रश्न-50 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. बहमनी राजशाही की स्थापना Ⅰ. 1435
B. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना Ⅱ. 1347
C. दिल्ली सल्तनत की स्थापना Ⅲ. 1336
D. गजपति राजशाही की स्थापना Ⅳ. 1206
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
2. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅳ, D-Ⅰ
3. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅰ
4. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅳ, D-Ⅲ
उत्तर-1 3. चौथी शताब्दी ई. पू.
उत्तर-2 4. हरिषेण
उत्तर-3 1. केवल A, C, D
उत्तर-4 3. अष्टाध्यायी
उत्तर-5 1. 1989
उत्तर-6 2. सुत्त पिटक
उत्तर-7 3. C, D, A, B
उत्तर-8 4. केवल A, C, D
उत्तर-9 3. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
उत्तर-10 2. इब्न बतूता
उत्तर-11 4. फ्रांस्वा बर्नियर
उत्तर-12 2. पुरी, उड़ीसा
उत्तर-13 3. शिव
उत्तर-14 3. केवल A, C, E
उत्तर-15 1. श्रॉफ
उत्तर-16 3. अकबर
उत्तर-17 2. जहीरूद्दीन बाबर
उत्तर-18 4. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅲ
उत्तर-19 1. अमला
उत्तर-20 1. पहाड़ी
उत्तर-21 2. शक्तिशाली जमींदार
उत्तर-22 2. 1818
उत्तर-23 4. A-Ⅰ, B-Ⅳ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
उत्तर-24 2. 1801
उत्तर-25 4. लॉर्ड वेलेज़ली
उत्तर-26 3. सुभद्रा कुमारी चौहान
उत्तर-27 1. चौरासी देस
उत्तर-28 4. शस्त्रागार पर कब्जा
उत्तर-29 1. गाँव
उत्तर-30 2. गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर-31 2. बाल गंगाधर तिलक
उत्तर-32 3. उन्हें ब्रिटिश के विरुद्ध लड़ने के लिए वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं से सहयोग मिल रहा है।
उत्तर-33 3. गाँधी इन हिज टाइम्स एंड आवर्स
उत्तर-34 3. D, A, C, B, E
उत्तर-35 2. सात
उत्तर-36 4. अगस्त 1946
उत्तर-37 1. आर. वी. धुलेकर
उत्तर-38 1. जवाहरलाल नेहरू
उत्तर-39 3. समवर्ती सूची
उत्तर-40 4. A, B, D, E, C
उत्तर-41 2. बनावली
उत्तर-42 4. लाजवर्द मणि
उत्तर-43 2. E, D, A, C, B
उत्तर-44 3. केवल B, D, E
उत्तर-45 2. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
उत्तर-46 3. संगम
उत्तर-47 2. अराविदु
उत्तर-48 2. D, E, B, A, C
उत्तर-49 4. केवल C, D, E
उत्तर-50 2. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅳ, D-Ⅰ
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.