CUET UG History Previous Year Question Paper In Hindi (18 June 2023 Shift-3)

प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आपको CUET UG History Previous Year Question Paper Hindi (18 June 2023 Shift-3) में हल सहित पढ़ने को मिलेंगे। इस प्रश्न-पत्र में प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारतीय इतिहास, और दो गद्यांश के प्रश्न पूछे गए है, ये सभी प्रश्न आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की Part-1, 2, 3 पुस्तकों से ही बनाए गए है। इन पुस्तकों के अध्यायों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आप इन प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ आसानी से दे सकते है। आप कोशिश करे कि पहले खुद से प्रश्नों को हल करके देखने के बाद ही उत्तर देखे। उत्तर गलत होने पर अध्यायों को दुबारा revise करना न भूलें। और साथ में अपने short नोट्स भी ज़रूर बना लें। तभी आपकी तैयारी बेहतर हो पाएगी। और इसी तरह आप अपनी परीक्षा में ज़रूर सफल होंगे।

प्रश्न-1 किसने 1857 के विद्रोह से संबंधित आरंभिक इतिहास का लेखन किया?

a. फ्रांसिस ग्रांट

b. कैप्टन हियर्से

c. चार्ल्स बॉल

d. कॉलिंन कैंपेबल

प्रश्न-2 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                  सूची – Ⅱ

A. नागेश्वर                  Ⅰ. सेलखड़ी

B. लोथल                  Ⅱ. लाजवर्द मणि

C. गुजरात                  Ⅲ. कार्नेलियन

D. शोर्तुघई                  Ⅳ. शंख

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ

b. A-Ⅰ, B-Ⅲ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

c. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅲ

d. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅱ

प्रश्न-3 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                  सूची – Ⅱ

A. बरगादार                  Ⅰ. शक्तिशाली ज़मींदार

B. राजा                  Ⅱ. बटाईदार

C. दिकू                  Ⅲ. ज़मींदार के डंडेबाज पक्षधर

D. लठियाल                  Ⅳ. साहूकार

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. A-Ⅰ, B-Ⅳ, C-Ⅱ, D-Ⅲ

b. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅰ

c. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅲ

d. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ

प्रश्न-4 निम्नलिखित में से कौन सा “उद्देश्य प्रस्ताव” के बारे में सही नहीं है?

a. इसमें भारत को एक “स्वतंत्र संप्रभु गणराज्य” घोषित किया गया।

b. इसमें अपने देश के नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी दी गयी थी।

c. नेहरू ने भारत के संविधान-निर्माण के इतिहास को स्वतंत्रता एवं आजादी के लिए किए गए संघर्ष के लंबे इतिहास के तहत स्थापित किया।

d. भारत में लागू किए गए संविधान के आदर्श एवं प्रावधान, औपनिवेशिक अतीत में ढूंढे जा सकते हैं।

प्रश्न-5 किस क्षेत्र को “बंगाल सेना की नर्सरी” के रूप में जाना जाता था क्योंकि उस क्षेत्र से बहुत से सिपाहियों की भर्ती की गई थी?

a. झाँसी

b. सतारा

c. अवध

d. दिल्ली

प्रश्न-6 किसने दर्जन भर विद्वानों के एक दल का नेतृत्व संस्कृत की पांडुलिपियों को एकत्र करने एवं “महाभारत” के एक महत्वपूर्ण संस्करण को तैयार करने के लिए किया?

a. व्ही. एस. वाकणकर

b. बी.बी. लाल

c. वी. एस. सुक्थांकर

d. वी. ए. स्मिथ

प्रश्न-7 निम्नलिखित को स्थापना वर्ष के अनुसार कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें:

A. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग

B. हिंदू महासभा

C. 1937 के प्रांतीय चुनाव

D. लखनऊ समझौता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. A, B, C, D

b. A, B, D, C

c. B, A, D, C

d. D, C, B, A

प्रश्न-8 निम्नलिखित में से कौन छठी शताब्दी ईसा पूर्व भारत में “भौतिकवादी” के रूप में जाने जाते थे?

a. आजीविक

b. लोकायत

c. बौद्ध

d. जैन

प्रश्न-9 17वीं शताब्दी के मुगलकालीन शहरों को किसने “शिविर नगर” के रूप में वर्णन किया है?

a. फ्रांस्वा बर्नियर

b. पेलसार्ट

c. अबुल फज़्ल

d. कार्ल मार्क्स

प्रश्न-10 सत्यजित रॉय की फिल्म “जलसाघर” को कहाँ फिल्माया गया?

a. अंडुल राजमहल

b. सिटी पैलेस

c. राजमहल

d. जंगल महल

प्रश्न-11 पुराने स्मारकों के संरक्षण से संबंधित निम्नलिखित को सही क्रम में व्यवस्थित करें।

A. कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना।

B. जेम्स फर्ग्यूसन का सर्वेक्षण।

C. एच.एच. कोल को प्राचीन इमारतों का संरक्षक नियुक्त किया गया।

D. भारतीय खजाना अधिनियम पारित किया गया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. A, C, B, D

b. A, B, C, D

c. B, C, A, D

d. D, A, B, C

प्रश्न-12 1857 में किसने चौरासी देश (84 गाँव) के मुखिया एवं कृषकों को लामबंद किया?

a. मौलवी अहमदुल्ला शाह

b. हेनरी लॉरेंस

c. हंदवंत सिंह

d. शाह मल

प्रश्न-13 औपनिवेशिक शासन सबसे पहले भारत के किस भू-क्षेत्र में स्थापित हुआ?

a. बम्बई

b. मद्रास

c. बंगाल

d. पंजाब

प्रश्न-14 निम्नलिखित में से किस हड़प्पाई स्थल से जुते हुए खेत के साक्ष्य प्राप्त होते है?

a. चोलिस्तान

b. अमरी नाल

c. कालीबंगन

d. हड़प्पा

प्रश्न-15 निम्नलिखित में से कौन-सा समयकाल भारतीय इतिहास में आरंभिक राज्यों के उद्भव से संबंधित है?

a. प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व

b. छठी शताब्दी ईसा पूर्व

c. आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व

d. दसवीं शताब्दी ईसा पूर्व

प्रश्न-16 निम्नलिखित में से कौन सा “बुद्ध” का दूसरा नाम है?

a. तीर्थंकर

b. थेरगाथा

c. थेरवाद

d. तथागत

प्रश्न-17 इंडो-फ़ारसी स्रोतों में “किसानों” के लिए निम्नलिखित में से कौन से शब्द का उपयोग किया जाता था?

A. रैयत

B. मुजेरियन

C. दो-फसला

D. जिन्स-ए-कामिल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. केवल A, B

b. केवल B, C

c. केवल A, C

d. केवल C, D

प्रश्न-18 निम्नलिखित में से किस राजा के दरबारी कवि द्वारा “प्रयाग प्रशस्ति” की रचना की गई थी?

a. चंद्रगुप्त

b. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

c. समुद्रगुप्त

d. स्कंदगुप्त

प्रश्न-19 “सती” प्रथा के उन्मूलन हेतु किस गवर्नर जनरल ने नीतियों को अपनाया?

a. हेनरी हार्डिंग

b. विलियम बेंटिक

c. कैनिंग

d. डलहौजी

प्रश्न-20 निम्नलिखित में से कौन-से संविधान सभा द्वारा किए गए अनुमोदन का भाग थे?

A. विधानमंडल में सीटों और सरकारी कार्यालयों में नौकरियाँ सबसे निचली जाति के लिए आरक्षित की जाए।

B. वंचित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचिका मंडल।

C. हिंदू मंदिरों को सभी जातियों के लिए खोला जाए।

D. उन्हें समाज से हमेशा के लिए अलग कर दिया जाए।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. केवल A, B

b. केवल B, C

c. केवल A, C

d. केवल C, D

प्रश्न-21 12वीं शताब्दी के कर्नाटक में “जंगम” का क्या अर्थ था?

a. कहावतें

b. यायावार भिक्षु

c. अवतार

d. चार हज़ार पवित्र संरचनाएँ (कृतियाँ)

प्रश्न-22 हड़प्पा लिपि के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

A. इसमें लगभग 400 चिह्न हैं।

B. यह दाई से बाई ओर लिखी जाती थी।

C. इसे पढ़ा जा चुका है।

D. यह वर्णमाली है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. केवल A, D

b. केवल A, B

c. केवल B, C

d. केवल B, D

प्रश्न-23 1856 का “एकमुश्त बंदोबस्त” कहाँ लागू किया गया था?

a. झाँसी

b. बंगाल

c. कानपुर

d. अवध

प्रश्न-24 19वीं सदी में किस अंग्रेजी अर्थशास्त्री के विचारों से औपनिवेशिक अधिकारी अत्यधिक प्रभावित थे?

a. एडम स्मिथ

b. जे.एम. कीन्स

c. डेविड रिकार्डो

d. थॉमस पैन

प्रश्न-25 मुगल कुलीन वर्ग का वर्णन करने वाली कृति “चार चमन” को किसने लिखा था?

a. चंद्रभान ब्राह्मण

b. अन्तोनी डी मोंट्सेराट

c. अबुल हसन

d. मुहम्मद हुसैन

प्रश्न-26 हड़प्पा सभ्यता के समय तटीय क्षेत्र में अवस्थित नागेश्वर एवं बालाकोट नामक बस्तियों से क्या प्राप्त होता है?

a. कार्नेलियन के स्रोत

b. लाजवर्द मणि के स्रोत

c. शंख से बनी वस्तुओं के उत्पादन के स्रोत

d. स्वर्ण के स्रोत

प्रश्न-27 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                  सूची – Ⅱ

A. जेसुइट                  Ⅰ. जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर

B. फ्रांसीसी जौहरी                  Ⅱ. दानिशमंद खान

C. इतालवी चिकित्सक                  Ⅲ. रॉबर्टो नोबिली

D. अर्मेनियाई अमीर                  Ⅳ. मानुची

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

b. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

c. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ

d. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

प्रश्न-28 “कबीर ग्रंथावली” निम्नलिखित में से किस परंपरा से संबंधित है?

a. वाराणसी के कबीरपंथ से

b. राजस्थान के दादूपंथ से

c. बंगाल के कबीरपंथ से

d. आदिग्रंथ साहिब की कबीरवाणी से

प्रश्न-29 “संविधान सभा” में कितने सदस्य थे?

a. 250

b. 120

c. 300

d. 522

प्रश्न-30 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के संदर्भ में निम्नलिखित को पदानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें।

A. रैयत

B. जोतदार

C. इस्तमरारी बन्दोबस्त

D. ज़मींदार

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. C, B, A, D

b. D, B, C, A

c. C, D, B, A

d. A, C, B, D

प्रश्न-31 निम्नलिखित में से कौन-सा संकेत चिन्ह से यह पता चलता है कि अनेक लोग जिन्होंने बौद्ध धर्म ग्रहण किया वे इसे अपने स्वयं के बौद्ध-पूर्व विश्वासों, प्रथाओं एवं विचारों से समृद्ध बनाएं?

a. धर्म चक्र

b. जातक दृश्य

c. शालभंजिका

d. महापरिनिर्वाण

प्रश्न-32 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                  सूची – Ⅱ

A. दक्षयनी वेलायुधन                  Ⅰ. राष्ट्र की भाषा के रूप में हिंदुस्तानी

B. हंसा मेहता                  Ⅱ. सामाजिक अक्षमताओं को दूर करना

C. आर.वी. धुलेकर                  Ⅲ. महिलाओं के प्रति न्याय

D. शंकर राव देव                  Ⅳ. राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

b. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅳ, D-Ⅰ

c. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

d. A-Ⅰ, B-Ⅲ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

प्रश्न-33 “महान कलकत्ता हत्याकांड” किस वर्ष हुआ था?

a. 1946

b. 1945

c. 1947

d. 1943

प्रश्न-34 इतिहास लेखन का एक महत्वपूर्ण स्रोत “मलफ़ुज़ात”_____ है ।

a. सूफ़ी संतों की बातचीत का रिकॉर्ड।

b. कृषि कर का रिकॉर्ड।

c. राजाओं की घोषणा का रिकॉर्ड।

d. सूफ़ी संतों द्वारा लिखे गए पत्रों का संग्रह।

प्रश्न-35 अवध के नवाब ने 1799 में किंग जॉर्ज Ⅲ को कौन सा इतिहास उपहार में दिया था?

a. अकबरनामा

b. शाहजहाँनामा

c. बादशाहनामा

d. आलमगीर नामा

प्रश्न-36 उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर में अवस्थित अशोक के अभिलेख निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखे गए थे?

a. प्राकृत

b. पाली

c. आरामाईक

d. अर्ध-मागधी

प्रश्न-37 “भिक्खुनी” के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला कौन थी?

a. यशोधरा

b. पूर्णा

c. राधा

d. महाप्रजापति गौतमी

प्रश्न-38 निम्नलिखित को उनके पूरा होने के काल के अनुसार क्रम में व्यवस्थित करें।

A. आलमगीर नामा

B. बादशाह नामा

C. अकबरनामा

D. हुमायूँ नामा

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. C, D, B, A

b. D, C, B, A

c. C, D, A, B

d. A, D, C, B

प्रश्न-39 निम्नलिखित में से कौन से स्थल विकसित हड़प्पा संस्कृति स्थल थे?

A. सुत्कागेंडोर

B. स्वात

C. झुकर

D. शोर्तुघई

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. केवल A, D

b. केवल C, D

c. केवल B, C

d. केवल C, A

प्रश्न-40 निम्नलिखित को उनके स्थापना काल के अनुसार व्यवस्थित कीजिए।

A. सर्वोच्च न्यायलय की स्थापना, कलकत्ता।

B. बम्बई, मद्रास और कलकत्ता में विश्वविद्यालयों की स्थापना।

C. बंगाल में एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना।

D. बम्बई में ब्रिटिश।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. C, B, D, A

b. C, B, A, D

c. D, A, C, B

d. B, C, A, D

गद्यांश को पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें

इस क्षेत्र में मंदिर निर्माण का एक लंबा इतिहास रहा है जो पल्लव, चालुक्य, होयसाल तथा चोल वंशों तक जाता है। आमतौर पर शासक अपने आप को ईश्वर से जोड़ने के लिए मंदिर निर्माण को प्रोत्साहन देते थे- अकसर देवता को व्यक्त अथवा अव्यक्त रूप से राजा से जोड़ा जाता था। मंदिर शिक्षा के केंद्रों के रूप में भी कार्य करते थे। शासक और अन्य लोग मंदिर के रख-रखाव के लिए भूमि या अन्य संपदा दान में देते थे। अतएव, मंदिर महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक केंद्रों के रूप में विकसित हुए। शासकों के दृष्टिकोण से मंदिरों का निर्माण, मरम्मत तथा रखरखाव, अपनी सत्ता, संपत्ति तथा निष्ठा के लिए समर्थन तथा मान्यता के महत्वपूर्ण माध्यम थे।

प्रश्न-41 “कल्याण मंडप” का उपयोग किस लिए होता था?

a. भगवान की प्रतिमा की पूजा के लिए।

b. दैवीय विवाहों के आयोजन के लिए।

c. नृत्य और संगीत के आयोजन के लिए।

d. नाटक प्रदर्शन के लिए।

प्रश्न-42 कृष्णदेव राय ने अपने राज्यारोहण के उपलक्ष्य में निम्नलिखित में से किस मंदिर के मुख्य मंदिर के सामने मण्डप बनवाया था?

a. हज़ारा राम मंदिर

b. विठ्ठल मंदिर

c. विरुपाक्ष मंदिर

d. चिदंबरम मंदिर

प्रश्न-43 निम्नलिखित में से किस मंदिर का मुख्य मंदिर एक “रथ” के आकार का है?

a. बृहदेश्वर मंदिर

b. चिदंबरम मंदिर

c. विरुपाक्ष मंदिर

d. विठ्ठल मंदिर

प्रश्न-44 निम्नलिखित में से किस मंदिर की दीवारों पर रामायण के कुछ दृश्यांश उत्कीर्णित हैं?

a. विट्ठल मंदिर

b. हज़ारा राम मंदिर

c. पम्पादेवी मंदिर

d. विरुपाक्ष मंदिर

प्रश्न-45 “विजयनगर के इन स्मारकों के हमारे अध्ययन में हमें नष्ट हो चुकी लकड़ी की वस्तुओं की एक पूरी श्रेणी की कल्पना करनी पड़ी…” निम्नलिखित में से किसने यह बातें कहीं?

A. जे.एफ. फ्लीट

B. जॉर्ज मिशेल

C. एम.एस. नागराज

D. फर्नाओ नुनीज़

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

a. केवल A, B

b. केवल B, C

c. केवल C, D

d. केवल B, D

गद्यांश को पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें

मोहनदास करमचंद गाँधी विदेश में दो दशक रहने के बाद जनवरी 1915 में अपनी ग्रहभूमि वापस आए। इन वर्षों का अधिकांश हिस्सा उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका में बिताया। यहाँ वे एक वकील के रूप में गए थे और बाद में वे इस क्षेत्र के भारतीय समुदाय के नेता बन गए। जैसा कि इतिहासकार चंद्रन देवनेसन ने टिप्पणी की है कि दक्षिण अफ़्रीका ने ही गाँधी जी को “महात्मा” बनाया। दक्षिण अफ़्रीका में ही महात्मा गाँधी ने पहली बार सत्याग्रह के रूप में जानी गई अहिंसात्मक विरोध की अपनी विशिष्ट तकनीक का इस्तेमाल किया, विभिन्न धर्मों के बीच सौहार्द बढ़ाने का प्रयास किया तथा उच्च जातीय भारतीयों को निम्न जातियों और महिलाओं के प्रति भेदभाव वाले व्यवहार के लिए चेतावनी दी।

प्रश्न-46 1915 में महात्मा गाँधी किस देश से भारत वापस आए?

a. इंग्लैंड

b. दक्षिण अफ़्रीका

c. मेक्सिको

d. केन्या

प्रश्न-47 “सत्याग्रह” की तकनीक का आविष्कार कहाँ हुआ था?

a. अहमदाबाद

b. चंपारण

c. खेड़ा

d. दक्षिण अफ़्रीका

प्रश्न-48 भारत लौटने के बाद महात्मा गाँधी ने कहाँ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी?

a. खेड़ा

b. अहमदाबाद

c. चंपारण

d. बनारस

प्रश्न-49 किस इतिहासकार ने टिप्पणी की कि दक्षिण अफ़्रीका “महात्मा का निर्माण स्थान” था?

a. चंद्रन देवनेसन

b. इरफ़ान हबीब

c. रोमिला थापर

d. सीमा अल्वी

प्रश्न-50 दक्षिण अफ़्रीका से लौटने के बाद गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?

a. मोहम्मद अली जिन्ना

b. गोपाल कृष्ण गोखले

c. बिपिन चंद्र पाल

d. बाल गंगाधर तिलक

 

उत्तर-1                  c. चार्ल्स बॉल

उत्तर-2                  d. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅱ

उत्तर-3                  c. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅲ

उत्तर-4                  d. भारत में लागू किए गए संविधान के आदर्श एवं प्रावधान, औपनिवेशिक अतीत में ढूंढे जा सकते हैं।

उत्तर-5                  c. अवध

उत्तर-6                  c. वी. एस. सुक्थांकर

उत्तर-7                  b. A, B, D, C

उत्तर-8                  b. लोकायत

उत्तर-9                  a. फ्रांस्वा बर्नियर

उत्तर-10                  a. अंडुल राजमहल

उत्तर-11                  b. A, B, C, D

उत्तर-12                  d. शाह मल

उत्तर-13                  c. बंगाल

उत्तर-14                  c. कालीबंगन

उत्तर-15                  b. छठी शताब्दी ईसा पूर्व

उत्तर-16                  d. तथागत

उत्तर-17                  a. केवल A, B

उत्तर-18                  c. समुद्रगुप्त

उत्तर-19                  b. विलियम बेंटिक

उत्तर-20                  c. केवल A, C

उत्तर-21                  b. यायावार भिक्षु

उत्तर-22                  b. केवल A, B

उत्तर-23                  d. अवध

उत्तर-24                  c. डेविड रिकार्डो

उत्तर-25                  a. चंद्रभान ब्राह्मण

उत्तर-26                  c. शंख से बनी वस्तुओं के उत्पादन के स्रोत

उत्तर-27                  d. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

उत्तर-28                  b. राजस्थान के दादूपंथ से

उत्तर-29                  c. 300

उत्तर-30                  c. C, D, B, A

उत्तर-31                  c. शालभंजिका

उत्तर-32                  b. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅳ, D-Ⅰ

उत्तर-33                  a. 1946

उत्तर-34                  a. सूफ़ी संतों की बातचीत का रिकॉर्ड।

उत्तर-35                  c. बादशाहनामा

उत्तर-36                  c. आरामाईक

उत्तर-37                  d. महाप्रजापति गौतमी

उत्तर-38                  b. D, C, B, A

उत्तर-39                  c. केवल B, C

उत्तर-40                  c. D, A, C, B

उत्तर-41                  b. दैवीय विवाहों के आयोजन के लिए।

उत्तर-42                  c. विरुपाक्ष मंदिर

उत्तर-43                  d. विठ्ठल मंदिर

उत्तर-44                  b. हज़ारा राम मंदिर

उत्तर-45                  b. केवल B, C

उत्तर-46                  b. दक्षिण अफ़्रीका

उत्तर-47                  d. दक्षिण अफ़्रीका

उत्तर-48                  d. बनारस

उत्तर-49                  a. चंद्रन देवनेसन

उत्तर-50                  b. गोपाल कृष्ण गोखले 

 

Legal Notice

This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top