Hello दोस्तों, आज हम आपके लिए IGNOU BHIE-145 यूरोपीय इतिहास के कुछ पहलू 1789-1945 Study Material Hindi में लेकर आए है। आप यहाँ से BHIE 145 Book PDF In Hindi की सभी इकाईयों को PDF के रूप में Download कर सकते है।
BHIE-145 यूरोपीय इतिहास के कुछ पहलू 1789-1945 पाठ्यक्रम परिचय
इस पाठ्यक्रम में यूरोप का 18 वीं सदी के मध्य से 20वीं सदी के मध्य तक का अध्ययन किया गया है। पाठ्यक्रम में फ्रांसीसी क्रांति से द्वितीय विश्वयुद्ध तक आधुनिक यूरोपीय इतिहास को प्रस्तुत करने के लिए चौदह इकाइयाँ दी गई है।
इकाई 1 आधुनिक राज्य और राजनीति के मुख्य विशेषताओं के अध्ययन से परिचित कराती है।
इकाई 2 और 3 में फ्रांसीसी क्रांति और उसके परिणामस्वरूप जन्मी घटनाओं के बारे में चर्चा की गई है।
इकाई 4 यूरोप में विचारधारा के क्षेत्र में प्रमुख बदलावों की व्याख्या करती है और यह स्पष्ट करती है कैसे विभिन्न विचारकों के विचारों ने मौजूदा शक्ति संरचना को चुनौती दी।
इकाई 5 रूस, प्रशा, ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड जैसी महाशक्तियों द्वारा गठबंधन की जटिल प्रणाली के माध्यम से यूरोप के राजनैतिक मानचित्र को फिर से तैयार करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताती है।
इकाई 6 यूरोपीय राजनैतिक प्रणाली में लोकतंत्रीकरण की प्रक्रिया से संबंधित है।
इकाई 7 और 8 में इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी और रूस में औद्योगीकरण के इतिहास से शुरू करके इसकी तुलना चार अन्य देशों के औद्योगीकरण से करके बोधप्रद तरीके से दर्शाने की कोशिश की गई कि कैसे पूँजीवादी वस्तु उत्पादन की दिशा में यूरोप का औद्योगीकरण भिन्न-भिन्न मार्गो से पहुँचता है।
इकाई 9 राष्ट्रवाद से एक विचारधारा और विश्वास के रूप में संबंधित है, जो एक एकल क्षेत्र के लोगों को संगठित और लामबंद करती है।
इकाई 10 में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रमुख उदारवादी लोकतांत्रिक शासन के बारे में चर्चा की गई है।
इकाई 11 समाजवाद से संबंधित है और 1917 की रूसी क्रांति के बाद रूस में समाजवाद की स्थापना की प्रक्रिया का वर्णन करती है।
इकाई 12 उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद की अवधारणाओं के साथ-साथ उपनिवेशवाद की प्रकृति और चरणों से भी परिचित कराती है।
इकाई 13 में फासीवाद और नाजीवाद के उदय पर चर्चा की गई है।
इकाई 14 दो विश्व युद्धों से संबंधित है। युद्धों ने मानव जाति पर कहर ढाने के साथ यूरोप की राजनैतिक मानचित्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया और विश्व शक्तियों का एक नया संरेखन बनाया।
BHIE-145 यूरोपीय इतिहास के कुछ पहलू 1789-1945 in Hindi Study Material Download
यह अध्ययन सामग्री IGNOU BAG के छात्रों और उन सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है, जो UPSC और UGC NET (History) जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इन दोनों बड़ी परीक्षाओं में छात्रों को इतिहास जैसे विषय की अच्छी तैयारी के लिए IGNOU इतिहास की पुस्तकें बहुत मददगार होती है। इसमें फ्रांस की क्रांति से लेकर द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत तक यूरोप के घटनाक्रमों और विकासों के बारे में बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है।
इकाई 1 आधुनिक राज्य और राजनैतिक संस्कृति
इकाई 2 जनता की क्रांतिकारी कार्यवाई
इकाई 3 आधुनिक फ्रांसीसी राज्य की स्थापना
इकाई 4 बौद्धिक प्रवृत्तियाँ
इकाई 5 यूरोपीय राजनीतिक लामबंदियां
इकाई 6 नई राजनीतिक व्यवस्थाएं
इकाई 7 औद्योगीकरण 1750-1850
इकाई 8 औद्योगीकरण 1851-1914
इकाई 9 राष्ट्रवाद और राष्ट्र-राज्य
इकाई 10 उदारवादी जनतंत्र
इकाई 11 समाजवादी विश्व
इकाई 12 उपनिवेशवाद एवं साम्राज्यवाद
इकाई 13 फासीवाद और नाजीवाद का उत्थान
इकाई 14 दो विश्व युद्ध
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.