Hello दोस्तों, आज हम आपके लिए IGNOU BHIC-133 भारत का इतिहास C.1206-1707 Study Material Hindi में लेकर आए है। आप यहाँ से BHIC 133 Book PDF In Hindi की सभी इकाईयों को PDF के रूप में Download कर सकते है।
BHIC-133 भारत का इतिहास C.1206-1707 पाठ्यक्रम परिचय
यह पाठ्यक्रम दिल्ली सल्तनत के उद्भव, मुगल साम्राज्य के इतिहास, इस काल में कला और स्थापत्य के क्षेत्र में विकास, भारत का एकीकरण और एक केंद्रीकृत सत्ता द्वारा कई गैर-मुगल राज्य उसके अधीन लाने की चर्चा करता है।
प्रथम खंड मध्यकाल में इतिहास लेखन की धारा से, दिल्ली सल्तनत की स्थापना, तुर्की सत्ता की स्थापना के समय भारत की राजनीतिक तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति से परिचय कराता है।
- इसमें भारत में नवीन राजनीतिक शक्ति की स्थापना तथा दिल्ली सल्तनत के क्षेत्रीय प्रसार तथा इसके सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया का अध्ययन, उत्तर भारत के अनेक भागों में दिल्ली सल्तनत के कमजोर पड़ने पर क्षेत्रीय शक्तियों के उदय पर प्रकाश, विजयनगर तथा बहमनी राज्य की राजनीति की व्याख्या की गई है।
- मुगल राजनीति पर आधारित इकाइयाँ मुगलों के भारत आगमन से ठीक पहले उपमहाद्वीप के पश्चिमी सीमांत प्रदेशों की स्थिति और राजनीतिक पृष्ठभूमि से परिचित कराती है।
- 1707 तक मुगल साम्राज्य के उद्भव, विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण की विवेचना में ईरान और मध्य एशिया के साथ मुगलों के संबंधों का, मुगलों और दक्खनी के संबंधों का भी परीक्षण किया गया है।
दूसरे खंड में सल्तनत और मुगल प्रशासन का वर्णन किया गया है।
- इकाई 7 में केंद्रीय, प्रांतीय और स्थानीय स्तर के सल्तनत और मुगल प्रशासन का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है।
- इकाइयों 8-9 में सल्तनत तथा मुगल राज्य व्यवस्था की आधारभूत संस्थाओं इक्ता, मनसब और जागीरदारी की जानकारी दी गई है।
खंड तीन में नयी शिल्पकला, विशेषकर तुर्कों द्वारा भारत में लाए गए तकनीकी के साधनों की चर्चा की गई है।
- इकाई 10-11 में दिल्ली सुल्तानों तथा मुगल साम्राज्य की भू-राजस्व प्रणाली तथा कृषि संबंधों का वर्णन, सल्तनत तथा मुगल प्रशासन की वित्तीय और मुद्रा संबंधी नीतियों पर प्रकाश डाला गया है।
- इकाई 12 में आंतरिक (प्रांतीय और अंतर-प्रांतीय) व्यापार की चर्चा की गई है।
- इकाई 13 पुर्तगालियों के आगमन तथा एशिया के व्यापारिक संसार की गतिविधियों से संबंधित है।
- इकाई 14 मध्यकालीन विज्ञान और तकनीकी के विकास के स्तर की जानकारी देती है।
- इकाई 15 में सोलहवीं शताब्दी के अंत में नगरीय जनसांख्यिकी की रूपरेखा को समझाने की कोशिश की गई है।
खंड चार में धार्मिक तथा सांस्कृतिक परिस्थितियों के अंतर्गत भक्ति आंदोलन तथा सूफीवाद, कला एवं स्थापत्य कला, और महिलाओं की स्थिति का वर्णन किया गया है।
- इकाई 16 में धार्मिक विचार आंदोलनों की चर्चा की गई है। इसमें धार्मिक विचारों और विभिन्न पंथों (हिंदू और मुस्लिम रहस्यवादियों) के ईश्वर में विश्वास रखते हुए मानवीय मूल्यों की बात करते थे।
- इकाई 17 में स्थापत्य के विभिन्न आयामों और चित्रकला तथा ललित कलाओं का भी अध्ययन किया गया है। मुगल शैली पर यूरोपीय शैली के प्रभाव की भी चर्चा की गई है।
- इकाई 18 महिलाओं के विषय विवरण की चर्चा करता है।
BHIC-133 भारत का इतिहास C.1206-1707 in Hindi Study Material Download
यह अध्ययन सामग्री IGNOU BAG के छात्रों और उन सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है, जो UPSC और UGC NET (History) जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इन दोनों बड़ी परीक्षाओं में छात्रों को इतिहास जैसे विषय की अच्छी तैयारी के लिए IGNOU इतिहास की पुस्तकें बहुत मददगार होती है। इसमें सभी विषयों को बहुत विस्तार रूप से समझाया गया है।
खंड Ⅰ : राजनीतिक संरचनाएँ
इकाई 1 : इतिहास लेखन की प्रवृत्तियाँ
इकाई 2 : दिल्ली सल्तनत की स्थापना, प्रसार और सुदृढ़ीकरण
इकाई 3 : क्षेत्रीय राज्य
इकाई 4 : विजयनगर साम्राज्य और दक्खन राज्य
इकाई 5 : प्रारंभिक मुगल और अफगान
इकाई 6 : मुगल साम्राज्य: अकबर से औरंगजेब तक
खंड Ⅱ : सैन्य एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएँ
खंड Ⅲ : अर्थव्यवस्था और समाज
इकाई 10 : भू-राजस्व
इकाई 11 : ग्रामीण समाज
इकाई 12 : आंतरिक व्यापार
इकाई 13 : समुद्री व्यापार
इकाई 14 : तकनीकी, शिल्प उत्पादन तथा सामाजिक परिवर्तन
इकाई 15 : कस्बे, नगर तथा नगरीय केंद्रों का विकास
खंड Ⅳ : धर्म तथा संस्कृति
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.