BHIC 111 Book PDF In Hindi

Hello दोस्तों, आज हम आपके लिए IGNOU BHIC-111 आधुनिक यूरोप का इतिहास-I (ई. 1780-1939) Study Material Hindi में लेकर आए है। आप यहाँ से BHIC 111 Book PDF In Hindi की सभी इकाईयों को PDF के रूप में Download कर सकते है।

BHIC-111 आधुनिक यूरोप का इतिहास-I (ई. 1780-1939) पाठ्यक्रम परिचय

इस पाठ्यक्रम में विश्व के विशेष क्षेत्र, यूरोप के सीमित समयावधि के दौरान 18वीं सदी के मध्य से 20वीं शताब्दी के मध्य तक की चर्चा की गई है। इसमें फ्रांसीसी क्रांति से राष्ट्र-राज्यों की स्थापना तक के इतिहास को प्रस्तुत किया गया है।

इकाई 1 आधुनिक राज्य और राजनीति की मुख्य विशेषताओं से परिचित कराती है। आधुनिक राज्य को हिंसा पर एक प्रभावी अधिकार, प्रत्यक्ष शासन और नौकरशाही द्वारा चिन्हित किया जाता है, जिसने सभी शासन को केन्द्रीयकृत कर दिया है। लेकिन यह नागरिक पार्टियों के माध्यम से जनता को राजनीति में लामबंद करके इस तरह की विशाल शक्तियों को प्राप्त करता है और यह लोगों के नाम पर शासन करने का दावा करके स्वयं को वैधता प्रदान करता है।

इकाई 2 और 3 में फ्रांसीसी क्रांति और उसके परिणामस्वरूप जन्मी घटनाओं के बारे में बताया गया है। क्रांति के बाद नये राजनैतिक घटनाक्रम हुए और इसके द्वारा न केवल फ्रांसीसी राजनैतिक व्यवस्था में बड़े बदलाव लाए गये बल्कि इसकी विरासत ने आधुनिक यूरोप की राजनीति को सामान्य रूप से प्रभावित किया।

इकाई 4 यूरोप में विचारधारा के क्षेत्र में प्रमुख बदलावों की व्याख्या करती है और यह स्पष्ट करती है कि कैसे विभिन्न विचारकों के विचारों ने मौजूदा शक्ति संरचना को चुनौती दी।

इकाई 5 एक आधुनिक, कल्याणकारी राज्य की दिशा में ब्रिटेन के रूपान्तरण की जाँच-पड़ताल करती है। ब्रिटेन के राजनीतिक संक्रमण में विभिन्न हित समूहों के आन्दोलनों के अलावा, श्रमिक वर्ग ने 1840 के दशक के चार्टिस्ट आन्दोलन के साथ, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इकाई 6 रूस, प्रशा, आस्ट्रिया और इंग्लैंड जैसी महाशक्तियों द्वारा गठबंधन की जटिल प्रणाली के माध्यम से यूरोप के राजनैतिक मानचित्र को फिर से तैयार करने के प्रयासों के बारे में बताती है।

इकाई 7 यूरोपीय राजनैतिक प्रणाली में लोकतन्त्रीकरण की प्रक्रिया से सम्बंधित है। संसद ने शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी शुरू की।

इकाई 8 औद्योगिक पूंजीवाद के उदय की व्याख्या करती है जिसने औद्योगिक उत्पादन की प्रक्रिया को बहुत अधिक प्रभावित किया।

इकाई 9 और 10 में इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी और रूस में औद्योगीकरण की प्रक्रिया और विशेषताओं की चर्चा की गई है।

इकाई 11 शहरीकरण पर औद्योगीकरण के प्रभाव से परिचित कराती है। नये शहरी केन्द्रों के विकास और शहरीकरण से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों से यूरोप में औद्योगीकरण के परिणामस्वरूप हुए शहरीकरण की गतिशीलता और प्रकृति को समझने में मदद करती है।

इकाई 12 वर्ग समाज के उद्भव का विश्लेषण प्रदान करती है और इसका विश्लेषण भी कि कैसे औद्योगीकरण ने मौजूदा वर्ग सम्बन्धों में परिवर्तन किया।

इकाई 13 में उन्नीसवीं सदी के यूरोप में जनसंख्या, परिवार और लिंग भेद के संक्रमण के बारे में बताया गया है। जनसंख्या के विकास, परिवार के ढाँचें में बदलाव की प्रकृति के बारे में वाद-विवाद और महिलाओं द्वारा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समान अधिकारों के लिए उठाई गई आवाज की चर्चा की गई है।

इकाई 14 एक विचारधारा और विश्वास के रूप में राष्ट्रवाद से सम्बंधित है जो एक एकल क्षेत्र के लोगों को संगठित और लाभबंद करती है। यूरोप में राष्ट्रवाद अक्सर राष्ट्र-राज्य से पहले आता है। कुछ ऐसे राष्ट्रवाद हैं जिनमें राष्ट्रवाद और राज्य के बीच संगति सरल थी। इसके सबसे प्रसिद्ध उदाहरण ब्रिटेन और फ्रांस हैं।

इकाई 15 में ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस में राष्ट्र-राज्यों के गठन की प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा की गई हैं। ब्रिटिश राष्ट्र-राज्य सबसे पहले का है और इसलिए उत्कृष्ट उदाहरण है।

इकाई 16 एक विपरीत तस्वीर पेश करती है जो जर्मनी और इटली पर केन्द्रित है। ब्रिटेन और फ्रांस के विपरीत, शुरू में जर्मनी और इटली राज्य एक राज्य के तहत् एकीकृत नहीं थे। इसलिए उनका राष्ट्रवाद और राजनैतिक एकीकरण एक पूरक प्रक्रिया में विकसित हुए।

इकाइयों 17 और 18 में रूसी, हैब्सबर्ग और ऑटोमन साम्राज्य की चर्चा की गई है। उनके विघटन ने फिनलैंड, इस्टोनिया, हंगरी, रोमानिया, बुल्गारिया, ग्रीस, अल्बानिया और युगोस्लाविया; यूरोप में सोवियत संघ के विघटन से यूक्रेन और बेलोरूसिया और एशिया में कई अन्य (कोकेसस और मध्य एशिया में); और अफ्रीका और एशिया में ऑटोमन साम्राज्य के खंडहरों पर उभरे राष्ट्रों का उदय देखा।

BHIC-111 आधुनिक यूरोप का इतिहास-I (ई. 1780-1939) in Hindi Study Material PDF Download 

यह अध्ययन सामग्री IGNOU BA Honours के छात्रों और उन सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है, जो UPSC और UGC NET (History) जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इन दोनों बड़ी परीक्षाओं में छात्रों को इतिहास जैसे विषय की अच्छी तैयारी के लिए IGNOU इतिहास की पुस्तकें बहुत मददगार होती है। इस पाठ्यक्रम में यूरोप के सीमित समयावधि के दौरान 18वीं सदी के मध्य से 20वीं सदी के मध्य तक के इतिहास को सरल भाषा में विस्तार से समझाया गया है।

इकाई 1   आधुनिक राज्य और राजनैतिक संस्कृति 

इकाई 2   जनता की क्रांतिकारी कार्रवाई (फ्रांसीसी क्रांति) 

इकाई 3   आधुनिक फ्रांसीसी राज्य की स्थापना 

इकाई 4   बौद्धिक प्रवृत्तियाँ 

इकाई 5   ब्रिटेन में राजनीतिक संक्रमण : 1780-1850 

इकाई 6   यूरोपीय राजनीतिक लामबंदियां 

इकाई 7   नई राजनीतिक व्यवस्थाएं 

इकाई 8   औद्योगिक पूंजीवाद का उदय 

इकाई 9   औद्योगीकरण 1750-1850 

इकाई 10   औद्योगीकरण 1851-1914 

इकाई 11   उद्योग और शहरीकरण 

इकाई 12   सामाजिक वर्गों का विकास और विभेदीकरण 

इकाई 13   जनसांख्यिकीय, परिवार और लिंग-भेद 

इकाई 14   राष्ट्रवाद और राष्ट्र-राज्य 

इकाई 15   राष्ट्र-राज्यों का निर्माण -1: ब्रिटिश और फ्रांसीसी 

इकाई 16   राष्ट्र-राज्यों का निर्माण -2: जर्मनी और इटली 

इकाई 17   साम्राज्य और राष्ट्र-राज्य -1: ऑटोमन और हैब्सबर्ग साम्राज्य  

इकाई 18   साम्राज्य और राष्ट्र-राज्य -2: रूसी साम्राज्य और सोवियत संघ 

 

Legal Notice

This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top