BHIC 104 Book PDF In Hindi

Hello दोस्तों, आज हम आपके लिए IGNOU BHIC-104 मध्यकालीन विश्व की सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पैटर्न Study Material Hindi में लेकर आए है। आप यहाँ से BHIC 104 Book PDF In Hindi की सभी इकाईयों को PDF के रूप में Download कर सकते है।

BHIC-104 मध्यकालीन विश्व की सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पैटर्न पाठ्यक्रम परिचय

यह पाठ्यक्रम रोमन साम्राज्य की स्थापना के साथ शुरू होता है। रोमन साम्राज्य ने रोमन राजतंत्र से गणतंत्र और फिर साम्राज्य तक का संक्रमण देखा।

इकाइयाँ 1 और 2 में रोमन साम्राज्य के राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक संरचना के बारे में चर्चा की गई है। पैक्स रोमाना, भूमध्यसागरीय संसार में आगस्टस प्रथम द्वारा स्थापित सार्वभौमिक शांति की स्थिति, लगभग 200 सालों तक कायम रही और रोम समृद्ध हुआ। रोमन शासको ने इस पूरे क्षेत्र में प्रांतों को संरक्षित और शासित किया, और रोमन न्याय और कानून को प्रशासित किया।

इकाई 3 रोमन जगत में धर्म और ईसाई मत के उदय के बारे में है। पोप की शक्ति के पतन के बाद 15वीं और 16वीं शताब्दी में धर्म सुधार आंदोलन युग की शुरुआत हुई। लूथर, केल्विन और ज़्वींगली ने चर्च पर आक्षेप किया और उसकी आध्यात्मिक शक्ति पर सवाल उठाये। 

इकाई 4 रोमन साम्राज्य में संकट की शुरुआत की चर्चा करता है। थियोडोसियस की मृत्यु (395) ने रोमन साम्राज्य को दो भागों में विभाजित किया – पश्चिमी और पूर्वी।

इकाइयाँ 5 और 6 सातवीं सदी से चौदहवीं सदी तक के यूरोप में सामंतवाद के स्वरूप, संरचना, चरण और उसके पतन के बारे में चर्चा करती हैं। 

मार्क ब्लॉक की फ्यूडल सोसाईटी के साथ विद्वानों ने मध्ययुगीन समाज में जीवन के सभी क्षेत्रों में पतन और अध: पतन की प्रवृत्ति की शुरुआत देखी। व्यापार और शिल्प उत्पादन में गिरावट आई, खासतौर पर लंबी दूरी के व्यापार में। हेनरी पिरेन ने इस घटनाक्रम को “आर्थिक प्रतिगमन” कहा जिसे मध्ययुगीन विश्व की विशेषता माना जाता है।

इकाई 7 में मध्यकालीन विश्व के तीन मुख्य पहलुओं को समाविष्ट किया गया है। इसमें सर्वोपरि मध्यकालीन यूरोप में धर्म और संस्कृति है।

इकाइयाँ 8 और 9 में मध्यकालीन यूरोप में शिल्प उत्पादन तथा उद्योग और व्यापार के विकास पर चर्चा की गई है।

इकाई 10 अफ्रीका में राज्य की संरचना के प्रतिमानों से अवगत कराता है। इसमें नई दुनिया में राज्य संरचना और लैटिन अमेरिका में मध्यकालीन सभ्यता – एज़टेक्स और इन्का के बारे में जानकारी दी गई है।

इकाई 11 में लैटिन अमरीकी पूर्व औपनिवेशिक सभ्यताओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक पहलुओं का अध्ययन किया गया है।

इकाई 12 में इस्लाम पूर्व के अरब संसार और वहां की संस्कृति की चर्चा की गई है। इस्लाम के उदय से पूर्व, एक संगठित समूह की तरह अरब पहचान बहुत खंडित थी।

इकाई 13 में इस्लाम के उदय और विस्तार की चर्चा की गई है। इस्लाम के अध्ययन संबंधी अन्य दृष्टिकोण ने इसे एक सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन के रूप में देखा है। उनके द्वारा इस्लाम के उदय को “राजनैतिक वैधता” के एक उपकरण और “जन-लामबंदी” के एक माध्यम के रूप में देखा गया है।

इकाई 14 में खिलाफत की चर्चा की गई है जिसमें पैगंबर मुहम्मद के निधन के उपरांत इस्लाम को लगातार आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। चार पवित्र खलीफाओं के अधीन इस्लामिक शक्ति के आरंभिक समेकन के पश्चात अरब-इस्लामिक राज्य उमय्यदों और अब्बासिदों के हाथों में चला गया।

इकाई 15 में इस्लामी समाज के विभिन्न संप्रदायों के उदय और उनके विस्तार के बारे में चर्चा की गई है। 

इकाई 16 इस्लाम के उदय के बाद अरब व्यापार और वाणिज्य के विस्तार की, भारत के साथ अरब व्यापार तथा चीन और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ अरब व्यापार की चर्चा करता है। 

BHIC-104 मध्यकालीन विश्व की सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पैटर्न in Hindi Study Material Download

यह अध्ययन सामग्री IGNOU BA Honours के छात्रों और उन सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है, जो UPSC और UGC NET (History) जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इन दोनों बड़ी परीक्षाओं में छात्रों को इतिहास जैसे विषय की अच्छी तैयारी के लिए IGNOU इतिहास की पुस्तकें बहुत मददगार होती है। इस पाठ्यक्रम में मध्यकालीन विश्व की सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पैटर्न को सरल भाषा में विस्तार से समझाया गया है।

खंड I रोमन गणतंत्र

खंड II यूरोप में सामंतवादः सातवीं सदी से चौदहवीं सदी तक

खंड III धर्म, अर्थव्यवस्था और वैकल्पिक राज्य संरचनाएँ

खंड IV मध्य इस्लामिक जगत के समाज

 

Legal Notice

This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top