UGC NET History (Paper-2) June 2005 Solved Paper In Hindi

प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आपको UGC NET History (Paper-2) June 2005 Solved Paper In Hindi पढ़ने को मिलेगा। इस पेपर में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास के कुल मिलाकर 50 प्रश्न है। इन प्रश्नों को हल करने पर अंदाज़ा मिल जाता है कि आपको UGC NET History Exam पास करने के लिए इतिहास की पुस्तकों को समझ कर ध्यान से पढ़ना होगा। आप कोशिश करे कि सभी प्रश्नों को पहले खुद से हल करे फिर उत्तर देखें।

निम्नलिखित गद्यांश का अध्ययन कीजिए और अपनी क्षमता के आधार पर दिए हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

आर्थिक संघ (श्रेणी) एक रूप में उद्योग तथा वाणिज्य का संगठन था जिसने भारत की अर्थव्यवस्था में उतना ही महत्वपूर्ण कार्य किया जितना इसने किसी प्राचीन अथवा मध्ययुगीन अन्य सभ्यता की अर्थव्यवस्था में किया। वैदिक साहित्य में भी कुछ प्रकार के आर्थिक संघों जैसे संगठनों के धूमिल और अनिश्चित उल्लेख प्राप्त होते हैं, किंतु बौद्ध ग्रन्थों के रचना काल तक ये संघ निश्चित रूप से भारत के प्रत्येक बड़े नगर में स्थापित थे और लगभग सभी प्रकार के व्यापार तथा व्यवसाय को अपनी सीमा में बाँधे हुए थे। तस्करों तक के संगठनों का उल्लेख प्राप्त होता है।

आर्थिक संघों ने कारीगरों के सहकारी संघों एवं व्यापार विशेष के व्यक्तिगत श्रमिकों को एक ही सहकारी संस्था में संयुक्त कर दिया। इसने कार्य तथा वेतन के नियमों और जिन वस्तुओं का इसके सदस्य व्यापार करते थे, उनके स्तर तथा मूल्य निश्चित किए। इनके नियमों में कानून की शक्ति थी और राजा तथा शासन द्वारा उनका समर्थन किया जाता था। संघों को अपने निजी सदस्यों पर न्याय संबंधी अधिकार प्राप्त थे जिनकी मान्यता राज्य को भी स्वीकार थी। संघ की निर्णायकारिणी सभा जातीय पंचायत के समान एक पथभ्रष्ट सदस्य का निष्कासन कर सकती थी जो एक ऐसा दण्ड था जिससे वह अपने पूर्वजों का व्यापार करने से वंचित कर दिया जा सकता था और नितांत भिक्षावृत्ति की स्थिति को प्राप्त हो जाता था। बौद्ध साहित्य में ऐसी संघीय न्याय सभाओं का उल्लेख के विवाद शान्त किया करती थी। बौद्ध व्यवस्था के नियमों में यह निश्चित था कि कोई विवाहित नारी अपने पति एवं पति के संघ आज्ञा बिना भिक्षुणी न बनायी जाय। इस प्रकार संघ अपने सदस्यों के आर्थिक ही नहीं वरन सामाजिक जीवन पर भी अधिकार रखता था। सदस्यों की बिधवाओं एवं अनाथों के अभिभावक के रूप में तथा उनकी रुग्णावस्था की सुरक्षा के आश्वासन के रूप में वह कार्य करता था। इस क्षेत्र में उनके अधिकार तथा कार्य आधुनिक जातीय पंचायतों के अनुरूप थे और यद्यपि कुछ विद्वान हमसे सहमत न होने किंतु हम निश्चिय रूप से इस परिणाम पर पहुँचते हैं कि व्यवसाय के आधार पर बनी जातियों के उदय में आर्थिक संघों ने महत्वपूर्ण योग दिया।

संघ का नेतृत्व एक प्रधान किया करता था, सामान्यतया जो ज्येष्ठ (पाली जेट्ठ) कहलाता था और जिनके सहयोग के लिए वरिष्ठ सदस्यों की समिति होती थी। ज्येष्ठ का पद परम्परागत था जिसे आर्थिक संघ का सर्वाधिक धनि सदस्य धारण किए रहता था। पाली ग्रन्थों में सर्वत्र ज्येष्ठ को अत्याधिक धनि के रूप में चित्रित किया गया है जिसका राज्य भवन पर बड़ा प्रभाव होता और जो स्वयं राजा का परामर्शदाता होता था। आर्थिक संघों का सहयोगी जीवन का और मध्ययुगीन यूरोप की क्रांति ध्वजा तथा मृगपुच्छकेश पुंजों से बने ज्येष्ठता के प्रतीक चँवरों से जिनकी प्रतीति होती थी। ये और अन्य चिन्ह कभी-कभी राजाज्ञा से प्रदान किए जाते थे और संघों के सदस्य स्थानीय उत्सवों में उन्हें साथ ले जाते थे कुछ संघ मध्ययुगीन यूरोप की क्रांति अपनी निजी सेना व्यवस्था रखते थे जो आवश्यकता के समय पर सहायक सेना के रूप में राजा की सेना की सेवा करती थी।

प्रश्न-1 लेखक का ध्यान मुख्यत: _____ से है।

A. श्रेणी पद्धति की उत्पत्ति तथा विकास की चर्चा

B. श्रेणियों के संविधान तथा कार्य

C. श्रेणियों के सदस्यों पर उनके न्यायिक अधिकार

D. प्राचीन भारत में श्रेणियों के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन पर उनकी भूमिका

प्रश्न-2 लेखक के अनुसार श्रेणियों की अहम भूमिका थी:

A. अनाथ तथा विधवाओं के लिए अभिभावक के रूप में कार्य करना

B. कार्य तथा वेतन के नियम निश्चित करना

C. श्रेणियों के सदस्यों के लिए अधिनियम बनाना

D. वाणिज्य तथा व्यापार के विकास में सहायता करना

प्रश्न-3 “ज्येष्ठक” शब्द ईंगित करता है:

A. एक धनि व्यापारी

B. एक निर्वाचित व्यापारी

C. एक पैत्रिक तथा धनि व्यापारी

D. एक चुने हुए राजदरबारी

प्रश्न-4 निम्नलिखित प्रतीकों में से कौन सा प्रतीक श्रेणियों द्वारा प्रयुक्त नहीं किया जाता था?

A. चौरी

B. सैनिक

C. ध्वज

D. सामन्तशाही का चिन्ह

प्रश्न-5 उपर्युक्त गद्यांश का भाव है:

A. प्रशंसात्मक

B. विश्लेषणात्मक

C. विवरणात्मक

D. आलोचनात्मक

प्रश्न-6 निम्नलिखित किस हड़प्पा कालीन स्थल से हल चलाने के साक्ष्य प्राप्त होते हैं?

A. लोथल

B. बनावली 

C. कालीबंगन

D. धौलावीरा

प्रश्न-7 निम्नलिखित में से कौन सा वैदिक काल से संबंधित नहीं था?

A. सभा

B. समिति

C. धर्मासन

D. विदथ

प्रश्न-8 “स्यादवाद” की परिकल्पना _____ से संबंधित है:

A. बौद्ध धर्म

B. जैन धर्म

C. सांख्य दर्शन

D. वेदांत दर्शन

प्रश्न-9 निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें एक ग्रीक नागरिक द्वारा गरुड़ स्तंभ स्थापित करने का उल्लेख है?

A. एरण अभिलेख

B. साँची अभिलेख

C. बेसनगर अभिलेख

D. भरहुत अभिलेख

प्रश्न-10 गुप्त सम्राटों ने कई राजवंशों से वैवाहिक संबंध स्थापित किए थे। कूट के अनुसार उत्तर दीजिए:

a. वाकाटक

b. लिच्छवि

c. नाग

d. शक

कूट :

A. a, b और c

B. b और d

C. a और b

D. a, b, c, और d

प्रश्न-11 निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम आर्थिक तथा शासन संबंधी उन्मुक्ति बौद्ध भिक्षुओं को प्रदान की थी?

A. गौतमीपुत्र शातकर्णी

B. अशोक

C. हाल

D. यज्ञ शातकर्णी

प्रश्न-12 कुषाण काल के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सत्य है?

A. रजत-मुद्राओं का अधिकाधिक प्रचलन

B. गांधार कला-शैली का विकसित होना

C. अमरसिंह का संरक्षण

D. कुषाण साम्राज्य का बंगाल तक विस्तार

प्रश्न-13 सूची-Ⅰ से सूची-Ⅱ को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-Ⅰ           सूची-Ⅱ 

a. हर्ष          ⅰ. हर्षचरित्र

b. विज्ञानेश्वर          ⅱ. समरांगण सूत्रधार

c. भोज          ⅲ. प्रियदर्शिका

d. बाण          ⅳ. मिताक्षर

कूट: a   b   c   d

A. ⅰ   ⅱ   ⅳ   ⅲ 

B. ⅲ   ⅱ   ⅳ   ⅰ

C. ⅲ   ⅳ   ⅱ   ⅰ

D. ⅰ   ⅱ   ⅲ   ⅳ

प्रश्न-14 सूची-Ⅰ से सूची-Ⅱ को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-Ⅰ          सूची-Ⅱ 

a. निवर्तन          ⅰ. टैक्स

b. कर          ⅱ. स्वर्ण-मुद्रा

c. शुल्क          ⅲ. पथकर

d. गद्याण          ⅳ. भू-राजस्व

कूट: a   b   c   d  

A. ⅰ   ⅱ   ⅲ   ⅳ

B. ⅳ   ⅰ   ⅲ   ⅱ

C. ⅱ   ⅰ   ⅳ   ⅲ

D. ⅲ   ⅳ   ⅰ   ⅱ

प्रश्न-15 नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन A कहा गया है और दूसरे को कारण R:

कथन A : हिन्द-रोमक व्यापारिक संबंध तीसरी-चौथी ई. शताब्दी में पतनोन्मुख हुआ।

कारण R : समाज में ब्राह्मणों के प्रभुत्व ने सामुद्रिक यात्रा पर प्रतिबंध लगाए।

उपरोक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

कूट:

A. A सही है लेकिन R गलत है।

B. A तथा R दोनों सही है।

C. A गलत है लेकिन R सही है।

D. A तथा R दोनों गलत है।

प्रश्न-16 जियाउद्दीन बरनी के अनुसार किस सुल्तान के शासन काल के अमीर सवेदा दिल्ली के बड़े व्यापारियों और ऋणदाताओं के भारी कर्जदार रहते थे?

A. बलबन

B. जलालुद्दीन खलजी

C. गयासुद्दीन तुगलक

D. मुहम्मद तुगलक

प्रश्न-17 सूची-Ⅰ को सूची-Ⅱ से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-Ⅰ          सूची-Ⅱ   

a. अलाउद्दीन खलजी          ⅰ. उसकी कृषीय कर बढ़ाने की नीति ने किसान विद्रोह को जन्म दिया।

b. गियासुद्दीन तुगलक          ⅱ. उसने उस प्रथा को जारी किया जिसे अगले समय की कनकूत के नाम से जाना गया।

c. मुहम्मद तुगलक          ⅲ. उसने अपने पूर्वशासकों द्वारा लगाए कई कर हटा दिए।

d. फिरोज तुगलक          ⅳ. उसने खुत और मुकद्दमों को रियायतें प्रदान की।

कूट: a   b   c   d  

A. ⅰ   ⅲ   ⅱ   ⅳ

B. ⅱ   ⅰ   ⅳ   ⅲ

C. ⅰ   ⅳ   ⅲ   ⅱ

D. ⅱ   ⅳ   ⅰ   ⅲ

प्रश्न-18 नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन A कहा गया है और दूसरे को कारण R:

कथन A : मुहम्मद तुगलक प्रथम सुल्तान था जिसने अजमेर में स्थित मुइनुद्दीन चिश्ती के मकबरे की यात्रा की।

कारण R : उसका रहस्यावाद में अटूट विश्वास था।

उपरोक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

कूट:

A. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R है।

B. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R नहीं है।

C. A सही है किंतु R गलत है।

D. A गलत है किंतु R सही है।

प्रश्न-19 ग्रामीण समाज के सोपानात्मक ढाँचें को चित्रित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित को ऊपर से नीचे के क्रम में सुव्यवस्थित करें, और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें।

ⅰ. खुत एवं मुकद्दम

ⅱ. रेजा रिआया

ⅲ. राय और राणा

ⅳ. बलहार

कूट:

A. ⅰ   ⅲ   ⅱ   ⅳ 

B. ⅳ   ⅱ   ⅲ   ⅰ 

C. ⅲ   ⅰ   ⅱ   ⅳ 

D. ⅳ   ⅱ   ⅰ   ⅲ 

प्रश्न-20 दास प्रथा की स्पष्ट रूप से अवनति किस शताब्दी के पश्चात हुई?

A. 13वीं शताब्दी

B. 14वीं शताब्दी

C. 15वीं शताब्दी

D. 16वीं शताब्दी

प्रश्न-21 सूची-Ⅰ से सूची-Ⅱ को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-Ⅰ (विजयनगर के शासक)          सूची-Ⅱ (शासन काल)

a. हरिहर द्वितीय          ⅰ. 1406-1422

b. देवराय प्रथम          ⅱ. 1377-1404

c. विरुपाक्ष द्वितीय          ⅲ. 1503-1509

d. वीर नरसिम्हा          ⅳ. 1465-1485

कूट: a   b   c   d 

A. ⅱ   ⅰ   ⅳ   ⅲ 

B. ⅰ   ⅲ   ⅱ   ⅳ  

C. ⅱ   ⅲ   ⅰ   ⅳ 

D. ⅳ   ⅱ   ⅲ   ⅰ 

प्रश्न-22 निम्नलिखित को कालक्रम में सुव्यवस्थित करें और सही उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट में से करें :

ⅰ. अब्दुर रज्जाक

ⅱ. बर्नियर

ⅲ. मार्को पोलो

ⅳ. थॉमस रो

कूट:

A. ⅰ   ⅲ   ⅳ   ⅱ 

B. ⅱ   ⅳ   ⅲ   ⅰ 

C. ⅲ   ⅰ   ⅳ   ⅱ 

D. ⅳ   ⅱ   ⅰ   ⅲ  

प्रश्न-23 निम्नलिखित में से किस बहमनी शासक ने बहमनी राजधानी को गुलबर्गा से बीदर स्थानांतरण किया?

A. अहमद शाह

B. फिरोज शाह

C. मुहम्मद शाह द्वितीय

D. गयासुद्दीन

प्रश्न-24 निम्नलिखित को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें और सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट में से करें :

ⅰ. लाल दरवाजा मस्जिद

ⅱ. बड़ा सोना मस्जिद

ⅲ. गयासुद्दीन तुगलक मकबरा

ⅳ. अहमदाबाद की जामी मस्जिद

कूट:

A. ⅳ   ⅰ   ⅲ   ⅱ 

B. ⅲ   ⅳ   ⅰ   ⅱ 

C. ⅱ   ⅲ   ⅰ   ⅳ  

D. ⅰ   ⅱ   ⅳ   ⅲ  

प्रश्न-25 नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन A कहा गया है और दूसरे को कारण R:

कथन A : मध्यकालीन भारतीय संस्कृति पर ईरानी और मध्य एशियाई परंपराओं की गहरी छाप है।

कारण R : शासक वर्ग ने केवल ईरानी और मध्य एशियाई संस्कृति को संरक्षण दिया।

उपरोक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

कूट:

A. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R है। 

B. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R नहीं है।

C. A सही है किंतु R गलत है।

D. A गलत है किंतु R सही है।

प्रश्न-26 निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है? 

A. चौसा का युद्ध – जून, 1535

B. शेरशाह की मृत्यु – मई, 1545

C. बैरमखान का प्रतिशासन – 1556 से 1560

D. पुरंदर की संधि – 1665

प्रश्न-27 निम्नलिखित में से कौन सा एक सिक्का नहीं है?

A. मुजफ्फरी

B. मुहर

C. आना

D. दो दामी

प्रश्न-28 निम्नलिखित को कलानुक्रम में व्यवस्थित करें और सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट में से करें :

ⅰ. दाग प्रथा को जारी करना

ⅱ. दोहरे पद (जात और सवार) को जारी करना

ⅲ. बारह सूबों की रचना

ⅳ. दहसाला प्रथा को जारी करना

कूट:

A. ⅰ   ⅱ   ⅳ   ⅲ  

B. ⅱ   ⅰ   ⅳ   ⅲ 

C. ⅲ   ⅳ   ⅰ   ⅱ  

D. ⅰ   ⅳ   ⅲ   ⅱ  

प्रश्न-29 शाहजहाँ के शासन काल के पिछले वर्षों में जब्त प्रथा को दक्षिण में किसके द्वारा स्थापित किया गया?

A. मुर्शीद कुली खान

B. शाहजी भोंसले

C. दानिशमंद खान

D. दिलेर खान 

प्रश्न-30 नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन A कहा गया है और दूसरे को कारण R:

कथन A : अठारहवीं शताब्दी के पूर्वाद्ध में मराठा संघ अपनी शक्ति की पराकाष्ठा पर था और पश्चिमी, मध्य और उत्तरी भारत के क्षेत्रों पर उसका राज्य था।

कारण R : राजपूतों ने मुगलों के विरुद्ध मराठों का समर्थन किया।

उपरोक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

कूट:

A. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R है।

B. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R नहीं है।

C. A सही है किंतु R गलत है।

D. A गलत है किंतु R सही है।

प्रश्न-31 नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन A कहा गया है और दूसरे को कारण R:

कथन A : जस्टिस पार्टी के वैचारिक मतभेदों में सामाजिक आत्मसम्मान इस पर निर्भर था कि समाज में वह अपना संख्यात्मक बहुमत को कायम रखें।

कारण R : जस्टिस पार्टी के नेता गैर ब्राह्मण आंदोलन का नेतृत्व करना चाहते थे।

उपरोक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

कूट:

A. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R है।

B. A और R दोनों सही है, तथा A की सही व्याख्या R नहीं है।

C. A सही है किंतु R गलत है।

D. A गलत है किंतु R सही है।

प्रश्न -32 निम्नलिखित राज्यों को अंग्रेजों ने किस तिथि क्रम में हड़पा था?

A. बंगाल, मराठे, मैसूर, सिख

B. सिख, बंगाल, मराठे, मैसूर

C. बंगाल, मैसूर, मराठे, सिख

D. मैसूर, बंगाल, मराठे, सिख

प्रश्न-33 निम्नलिखित का सही तिथिक्रम क्या है?

ⅰ. बालाशास्त्री जाम्बेकर का मुंबई दर्पण

ⅱ. सिसिर कुमार घोष तथा अन्य अमृत बाज़ार पत्रिका

ⅲ. बालगंगाधर तिलक का मराठी

ⅳ. बालशास्त्री का दिग्दर्शन

कूट:

A. ⅲ   ⅳ   ⅱ   ⅰ  

B. ⅳ   ⅲ   ⅱ   ⅰ  

C. ⅰ   ⅲ   ⅳ   ⅱ  

D. ⅱ   ⅰ   ⅳ   ⅲ  

प्रश्न-34 निम्नलिखित पत्रिकाएं / समाचार पत्रों को उनके संपादकों से सुमेलित कीजिए :

a. दीनबंधु          ⅰ. दादा भाई नौरोजी

b. बोईस ऑफ इंडिया          ⅱ. मनमोहन घोष

c. स्टेट्स मैन          ⅲ. ज्योतिबा फूले

d. इंडियन मिरर          ⅳ. रॉबर्ट नाइट

कूट: a   b   c   d  

A. ⅱ   ⅳ   ⅲ   ⅰ 

B. ⅲ   ⅰ   ⅳ   ⅱ  

C. ⅳ   ⅱ   ⅲ   ⅰ 

D. ⅰ   ⅲ   ⅱ   ⅳ  

प्रश्न-35 सूची-Ⅰ (देशी राज्यों में आंदोलन / संगठनों से) को सुमेलित सूची-Ⅱ (देशी राज्यों के नेता) से कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-Ⅰ          सूची-Ⅱ 

a. निज़ाम सबजैक्टस लीग          ⅰ. बहादुर यार जंग

b. शिवापुरा सत्याग्रह          ⅱ. निज़ामत जंग बहादुर

c. मजलिस-ई-इतिहादी मुसल्मीन पार्टी          ⅲ. ट्रैवनकोर राज्य

d. पुन्नप्र वाईलार सत्याग्रह          ⅳ. मैसूर राज्य

कूट: a   b   c   d  

A. ⅱ   ⅳ   ⅰ   ⅲ  

B. ⅰ   ⅱ   ⅲ   ⅳ  

C. ⅲ   ⅱ   ⅰ   ⅳ  

D. ⅳ   ⅲ   ⅱ   ⅰ  

प्रश्न-36 सूची-Ⅰ से सूची-Ⅱ को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-Ⅰ          सूची-Ⅱ 

a. भारतीय कानून संहिताकारण          ⅰ. विलियम बैंटिंक

b. भारत के प्रथम गवर्नर जनरल          ⅱ. लॉर्ड इर्विन

c. द्वितीय गोलमेज़ सम्मेलन          ⅲ. लॉर्ड कैनिंग

d. ब्रिटिश कालीन भारत के अंतिम गवर्नर जनरल          ⅳ. लॉर्ड मैकाले

कूट: a   b   c   d  

A. ⅰ   ⅲ   ⅱ   ⅳ  

B. ⅱ   ⅳ   ⅰ   ⅲ  

C. ⅲ   ⅰ   ⅳ   ⅱ  

D. ⅳ   ⅰ    ⅱ   ⅲ  

प्रश्न-37 “सर्वोपरि सत्ता सर्वोच्च है”, यह कथन किसके आमुख में है?

A. साइमन कमिशन

B. बटलर कमिशन

C. हंटर कमिशन

D. कैबिनेट कमिशन

प्रश्न-38 निम्नलिखित में से एक औपनिवेशिक इतिहासकार नहीं है?

A. जूडिथ ब्राऊन

B. ए.एल. बाशम

C. अनिल सील

D. वी.ए. स्मिथ

प्रश्न-39 “राईत रक्षणा यात्रा” मद्रास प्रेसीडेंसी में इच्छापुरम से मद्रास तक (1937-38) किसने आयोजित की थी?

A. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस

B. आँध्र पीजेन्ट एसोसिएशन

C. किसान सभा

D. कम्युनिस्ट पार्टी

प्रश्न-40 निम्नलिखित में से कौन सा गलत सुमेलित किया गया है?

A. सुरेंद्रनाथ बैनर्जी – इंडिया टुडे

B. जवाहरलाल नेहरू – डिस्कवरी ऑफ इंडिया

C. सुभाष चंद्र बोस – फाइट फॉर फ्रीडम

D. पट्टाभि सीतारामय्या – हिस्ट्री ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस

प्रश्न-41 निम्नलिखित में से कौन आर्य समाज के साथ संबंध नहीं था?

A. दयानंद सरस्वती 

B. लाला हंसराज 

C. पंडित हरदयाल 

D. लाला लाजपत राय 

प्रश्न-42 निम्नलिखित में से एक समाज सुधार आंदोलन से जुदा नहीं था?

A. बहरामजी मालाबारी

B. मोहनदास करमचंद्र गाँधी

C. ईश्वरचंद्र विद्यासागर

D. आर.सी. दत्त

प्रश्न-43 गाँधी ने “हिंद स्वराज” की रचना की थी जब वह-

A. इंग्लैंड से भारत जहाज़ से सफर कर रहे थे।

B. जब वह साबरमती आश्रम में थे।

C. जहाज़ के ज़रिए इंग्लैंड से दक्षिण अफ्रीका जा रहे थे।

D. जब वह चंपारण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।

प्रश्न-44 निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र हैदराबाद कंटिनजैन्सी के बकाया राशि के न अदा करने पर अंग्रेजों द्वारा अधिकार में कर लिया गया था और यह कब्जा 1947 तक कायम रहा।

A. बेरार

B. रायचुर, उस्मानाबाद एवं बेरार

C. सीडेड डिस्ट्रिक्ट्स

D. उत्तरी सरकार

प्रश्न-45 निम्नलिखित में से एक मौखिक सबूत नहीं है :

A. साक्षात्कार

B. घटनाओं का टेपरिकॉर्ड

C. व्यक्तियों के निजी संग्रह

D. बलप्रयोग तरीकों से मौखिक सबूत निकलवाना

प्रश्न-46 “तथ्य पवित्र है पर मत स्वतंत्र हैं” इस प्रकार के फैसले निम्न में से किसी तथ्य को महत्व देते हैं?

A. इतिहासकारों पर तथ्यों को

B. लिखित इतिहास पर मौखिक इतिहास

C. तथ्यों पर व्याख्या करना

D. मिथ्य पर तथ्यों का

प्रश्न-47 निम्नलिखित में से कौन सा एक द्वितीय कोटि के स्रोत नहीं है?

A. अशोका एंड दी डिक्लाइन ऑफ़ मौर्यन एंपायर

B. पीजेंट स्टेट एवं सोसाइटी इन मेडिविल साऊथ इंडिया

C. रुलर्स, इंडिया टाऊन्समैन एंड बाज़ार्स

D. ट्रैविल्स इन दी मुग़ल एंपायर

प्रश्न-48 हम्मूराबी के नियम किस सभ्यता के थे?

A. रोम की सभ्यता

B. ग्रीस की सभ्यता

C. बेबीलोन की सभ्यता

D. चीन की सभ्यता

प्रश्न-49 रूस में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना किसने की थी?

A. कार्ल मार्क्स

B. लेनिन

C. मेलिनकौव

D. जॉर्ज फैकानौव

प्रश्न-50 टर्की में धर्मतांत्रिक राज्य को मुस्तफा कमाल पाशा ने किस वर्ष में समाप्त किया था?

A. 1927  

B. 1930  

C. 1925  

D. 1937  

 

उत्तर-1          D. प्राचीन भारत में श्रेणियों के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन पर उनकी भूमिका 

उत्तर-2          D. वाणिज्य तथा व्यापार के विकास में सहायता करना 

उत्तर-3          C. एक पैत्रिक तथा धनि व्यापारी 

उत्तर-4          B. सैनिक 

उत्तर-5          C. विवरणात्मक 

उत्तर-6          C. कालीबंगन 

उत्तर-7          C. धर्मासन 

उत्तर-8          B. जैन धर्म 

उत्तर-9          C. बेसनगर अभिलेख 

उत्तर-10          A. a, b और c 

उत्तर-11          A. गौतमीपुत्र शातकर्णी 

उत्तर-12          B. गांधार कला-शैली का विकसित होना 

उत्तर-13          C ⅲ ⅳ ⅱ ⅰ 

उत्तर-14          B ⅳ ⅰ ⅲ ⅱ 

उत्तर-15          B. A तथा R दोनों सही है। 

उत्तर-16          D. मुहम्मद तुगलक 

उत्तर-17          D ⅱ ⅳ ⅰ ⅲ 

उत्तर-18          C. A सही है किंतु R गलत है। 

उत्तर-19          C ⅲ ⅰ ⅱ ⅳ 

उत्तर-20          B. 14वीं शताब्दी 

उत्तर-21          A. ⅱ ⅰ ⅳ ⅲ 

उत्तर-22          C. ⅲ ⅰ ⅳ ⅱ 

उत्तर-23          A. अहमद शाह 

उत्तर-24          B. ⅲ ⅳ ⅰ ⅱ 

उत्तर-25          C. A सही है किंतु R गलत है। 

उत्तर-26          A. चौसा का युद्ध – जून, 1535 

उत्तर-27          D. दो दामी 

उत्तर-28          D. ⅰ ⅳ ⅲ ⅱ 

उत्तर-29          A. मुर्शीद कुली खान 

उत्तर-30          C. A सही है किंतु R गलत है। 

उत्तर-31          D. A गलत है किंतु R सही है। 

उत्तर-32          C. बंगाल, मैसूर, मराठे, सिख 

उत्तर-33          4, 1, 2, 3 

उत्तर-34          B. ⅲ ⅰ ⅳ ⅱ 

उत्तर-35          A. ⅱ ⅳ ⅰ ⅲ 

उत्तर-36          D. ⅳ ⅰ ⅱ ⅲ 

उत्तर-37          B. बटलर कमिशन 

उत्तर-38          A. जूडिथ ब्राऊन 

उत्तर-39          B. आँध्र पीजेन्ट एसोसिएशन 

उत्तर-40          A. सुरेंद्रनाथ बैनर्जी – इंडिया टुडे 

उत्तर-41          C. पंडित हरदयाल 

उत्तर-42          D. आर.सी. दत्त 

उत्तर-43          C. जहाज़ के ज़रिए इंग्लैंड से दक्षिण अफ्रीका जा रहे थे। 

उत्तर-44          D. उत्तरी सरकार 

उत्तर-45          C. व्यक्तियों के निजी संग्रह 

उत्तर-46          C. तथ्यों पर व्याख्या करना 

उत्तर-47          D. ट्रैविल्स इन दी मुग़ल एंपायर 

उत्तर-48          C. बेबीलोन की सभ्यता 

उत्तर-49          D. जॉर्ज फैकानौव 

उत्तर-50          C. 1925 

 

Legal Notice

This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top