Hello दोस्तों, आज हम आपके लिए IGNOU BHIE-141 चीन का इतिहास : 1840-1978 Study Material Hindi में लेकर आए है। आप यहाँ से BHIE 141 Book PDF In Hindi की सभी इकाईयों को PDF के रूप में Download कर सकते है।
BHIE-141 चीन का इतिहास : 1840-1978 पाठ्यक्रम परिचय
आधुनिक चीन के इतिहास पर यह पाठ्यक्रम 19वीं और 20वीं शताब्दी के उतार-चढ़ाव वाले विकासों पर एक नजर डालता है जिन्होंने एक प्राचीन सभ्यता को एक आधुनिक राज्य में रूपांतरित कर दिया।
यह पाठ्यक्रम, छिंग राजवंश के पतन और अधोगति से लेकर प्रारंभिक 20वीं सदी के राजनीतिक मंथन से लेकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शक्ति के रूप में उदय तक, जो चीनी जन गणतंत्र स्थापित करती है, उन प्रमुख घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करती है जो चीन के आधुनिकता के मार्ग की दिशासूचक है।
इकाई 1 चीनी इतिहास के विकास और इसके प्रमुख रुझानों को बताने वाली एक परिचयात्मक इकाई है।
इकाई 2 और 3 में चर्चा की गई है कि चीन ने कैसे पश्चिमी साम्राज्यवाद के खतरे और छिंग साम्राज्य के पतन का सामना किया।
इकाई 4 चीन में ताइपिंग विद्रोह से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में है। जिस विद्रोह में छिंग शासन की इमारत को हिला कर रख दिया था।
इकाई 5 बॉक्सर विद्रोह की जाँच पड़ताल करती है जो एक किसान विद्रोह था। ताइपिंग विद्रोह में ईसाई धर्म प्रेरणा का एक स्रोत था लेकिन बॉक्सर विद्रोह के दौरान इस पर निशाना साधा गया था।
इकाई 6 चीन द्वारा किए गए सुधारों के प्रयासों के बारे में है। छिंग दरबार ने पुनर्स्थापना, स्व-सशक्तिकरण आंदोलन और सुधार के सौ दिन के रूप में चीन को सुव्यवस्थित करने की कोशिश की।
इकाई 7 उन कारकों पर ध्यान देती है जिनके कारण 1911 में क्रांति के माध्यम से छिंग शासन का पतन हुआ और चीन में एक गणतंत्र की स्थापना हुई।
इकाई 8 1911 की क्रांति की विफलता, चीन में साम्राज्यवादी मनसूबे और उनका मुकाबला करने के लिए पुनरुत्थानशील राष्ट्रवाद और गुओमिंदांग के उदय पर केंद्रित है।
इकाई 9 में 1911 के बाद नए सांस्कृतिक आंदोलन की चर्चा की गई है।
इकाई 10 उभरते पूँजीपति वर्ग की भूमिका और आर्थिक परिस्थितियों के बारे में है।
इकाई 11 आधुनिक राष्ट्रवाद के विकास को रेखांकित करती है।
इकाई 12 चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के गठन की चर्चा करती है। इसमें मार्क्सवादी विचारधारा के उद्भव और चीनी कम्युनिस्टों के प्रारंभिक विचारों और उनकी गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया है।
इकाई 13 उन घटनाक्रमों का वर्णन करती है जिनके कारण गुओमिंदांग और सीपीसी ने युद्ध सामंतवाद और साम्राज्यवादी वर्चस्व का विरोध करने के लिए एक संयुक्त मोर्चे का गठन किया।
इकाई 14 जापानी आक्रामकता के विरुद्ध सीपीसी के प्रतिरोध से और गुओमिंदांग और सीपीसी के मध्य संघर्ष और विशेष रूप से लाँग मार्च से संबंधित है। इसमें लाल आधार क्षेत्रों की कार्य-प्रणाली, सीपीसी द्वारा समाजवादी तर्ज पर एक नए चीन के निर्माण में अपनाई गई नीतियों पर भी चर्चा की गई है।
इकाई 15 में 1945-49 के दौरान चीन में हुए गृह युद्ध की चर्चा की है। यह कम्युनिस्टों की जीत के कारणों और चीन में एक जन गणतंत्र की स्थापना के कारणों की व्याख्या भी की गई है।
इकाई 16 1949 और 1978 के बीच के वर्षों में चीनी इतिहास में प्रमुख रुझानों को प्रस्तुत करती है।
BHIE-141 चीन का इतिहास : 1840-1978 in Hindi Study Material Download
यह अध्ययन सामग्री IGNOU BAG के छात्रों और उन सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है, जो UPSC और UGC NET (History) जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इन दोनों बड़ी परीक्षाओं में छात्रों को इतिहास जैसे विषय की अच्छी तैयारी के लिए IGNOU इतिहास की पुस्तकें बहुत मददगार होती है। इसमें सभी विषयों को बहुत विस्तार से और सरल भाषा में समझाया गया है।
इकाई 1 चीन : एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य
इकाई 2 चीन में अफीम युद्ध
इकाई 3 असमान संधि प्रणाली 一 चीन
इकाई 4 ताइपिंग विद्रोह
इकाई 5 बॉक्सर विद्रोह
इकाई 6 स्वयं सशक्तिकरण आंदोलन और सौ दिनों के सुधार
इकाई 7 1911 की चीनी क्रांति
इकाई 8 1911 की विफलता और गुओमिंदांग का उद्भव (1911-21)
इकाई 9 सांस्कृतिक आंदोलन
इकाई 10 विदेशी पूंजी निवेश और नव वर्ग का उदय
इकाई 11 राष्ट्रवाद का उदय
इकाई 12 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सी.पी.सी.) का निर्माण
इकाई 13 नियंत्रण के लिए संघर्ष : कम्युनिस्ट पार्टी और गुओमिंदांग
इकाई 14 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और जापान के साथ युद्ध
इकाई 15 चीन की क्रांति
इकाई 16 चीन : क्रांति से सुधार तक (1949-1978)
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.