BHIC 134 Book PDF In Hindi

Hello दोस्तों, आज हम आपके लिए IGNOU BHIC-134 भारत का इतिहास : 1707-1950 Study Material Hindi में लेकर आए है। आप यहाँ से BHIC 134 Book PDF In Hindi की सभी इकाईयों को PDF के रूप में Download कर सकते है।

BHIC-134 भारत का इतिहास : 1707-1950 पाठ्यक्रम परिचय

यह पाठ्यक्रम आधुनिक काल में भारतीय इतिहास का अवलोकन करता है। मुगल साम्राज्य के पतन के बाद, कई स्वतंत्र राज्य भारत में उभरे, जिस कारण क्षेत्र और राजस्व के लिए असीम प्रतिद्वंद्विता का विस्तार हुआ। जिसमें विभिन्न यूरोपीय कंपनियाँ सम्मिलित हो गई। अंत में, ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को प्रतिस्पर्धा में खत्म कर, भारतीय शासकों की कीमत पर भी कामयाबी हासिल की।

कंपनी ने 1757 में बंगाल के बड़े प्रांत के शासक को हराने के बाद लगभग पूरे भारत में अपने राजनैतिक और सैन्य नियंत्रण को व्यवस्थित रूप से लगातार बढ़ाया। 1857 के विद्रोह के संघर्ष के बाद इसने अपना नियंत्रण दुबारा स्थापित कर लिया। 19वीं शताब्दी के अंत से उभरते राष्ट्रवादी आंदोलन द्वारा औपनिवेशिक शक्ति को फिर से प्रभावी रूप से चुनौती दी गई थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में महान राष्ट्रवादी आंदोलन ने अंततः 1947 में औपनिवेशिक शासन से आजादी हासिल की।

इकाई 1 18वीं शताब्दी की प्रमुख विशेषताओं, इस शताब्दी पर विभिन्न इतिहासकारों के विचार, और मुगल साम्राज्य के पतन और नए राज्यों के उदय के बारे में नए विचारों से संबंधित है।

इकाई 2 मुगल शक्ति के पतन के बाद स्वतंत्र क्षेत्रीय शक्तियों के उद्भव के बारे में है। इसमें 18वीं शताब्दी में मैसूर और हैदराबाद के विकसित हो रहे राजनैतिक गठन की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर, उनकी तुलना की गई है। इसके अलावा सिख राज्य के उद्भव प्रक्रिया को दर्शाया गया है।

इकाई 3 बंगाल में शासकीय क्षेत्रीय सत्ता के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी के उद्भव के बारे में है। इस पारंपरिक राजनैतिक वर्णन में आर्थिक हितों की भूमिका पर बल दिया गया है।

इकाई 4 में उभरती शाही विचारधाराओं परंपराओं पर ध्यान दिया गया है जिन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन को मजबूत करने और व्यवस्थित करने के प्रयास को आकार दिया।

इकाई 5 की विषयवस्तु 1857 का महान विद्रोह, इसके कारण, इसका प्रक्षेपपथ और प्रभाव है।

इकाई 6 और 7 औपनिवेशिक शासन के आर्थिक आयाम को उजागर करती है। इसमें कृषि क्षेत्र और व्यापार और उद्योग दोनों क्षेत्रों में औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था की व्यापक तस्वीर दी गई है।

इकाई 8 भारत पर औपनिवेशिक शासन के प्रभाव, उपनिवेशवाद की बदलती प्रकृति के साथ औपनिवेशिक शोषण की बदलती प्रकृति और औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था की राष्ट्रवादी आलोचना की समीक्षा की गई है।

इकाई 9 सामाजिक, धार्मिक आंदोलनों का एक सामान्य और विश्लेषणात्मक अवलोकन प्रस्तुत करती है।

इकाई 10 में आकलन किया गया है किस प्रकार भारतीय मध्यम वर्ग औपनिवेशिक शासन की चुनौती का जवाब देता है, और कैसे राष्ट्रीय चेतना ने एक संगठित रूप ले लिया। यह कांग्रेस के गठन में शिक्षित भारतीयों द्वारा निभाई गई भूमिका, इसकी उत्पत्ति के बारे में कुछ विवाद, कांग्रेस के दो भिन्न दृष्टिकोणों (नरम दल और गरम दल) के उभरने के बारे में है।

इकाई 11 गांधी के विचारों और तकनीकों के प्रभाव में असहयोग, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों की एक श्रृंखला की छानबीन करती है।

इकाई 12 विश्लेषण करती है कि भारत में कैसे सांप्रदायिकता का जन्म हुआ और कैसे यह विभिन्न शक्तियों और उनके विकास के कारण फली-फूली और कैसे अंत में 1947 में देश के विभाजन में पराकाष्ठा पर पहुँची।

इकाई 13 स्वतंत्रता के आगमन और एक गणतंत्र की स्थापना में संविधान सभा की भूमिका और स्वतंत्रता के बाद के भारत की राज्य-व्यवस्था के विश्लेषण से संबंधित है।

BHIC-134 भारत का इतिहास : 1707-1950 in Hindi Study Material Download

यह अध्ययन सामग्री IGNOU BAG के छात्रों और उन सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है, जो UPSC और UGC NET (History) जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इन दोनों बड़ी परीक्षाओं में छात्रों को इतिहास जैसे विषय की अच्छी तैयारी के लिए IGNOU इतिहास की पुस्तकें बहुत मददगार होती है। इसमें सभी विषयों को बहुत विस्तार से और सरल भाषा में समझाया गया है।

इकाई 1    अठारहवीं सदी की व्याख्या

इकाई 2    स्वतंत्र राज्यों का आविर्भाव

इकाई 3    औपनिवेशिक शक्ति की स्थापना

इकाई 4    1857 तक औपनिवेशिक सत्ता का विस्तार और सुदृढ़ीकरण

इकाई 5    1857 का विद्रोह

इकाई 6    औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था : कृषि

इकाई 7    औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था : व्यापार और उद्योग

इकाई 8    औपनिवेशिक शासन का आर्थिक प्रभाव

इकाई 9    उन्नीसवीं शताब्दी में सामाजिक-धार्मिक आंदोलन

इकाई 10    राष्ट्रवाद का उद्भव और विकास

इकाई 11    महात्मा गांधी के तहत राष्ट्रीय आंदोलन

इकाई 12    सांप्रदायिकता : उत्पत्ति, विकास और भारत का विभाजन

इकाई 13    स्वतंत्रता का आगमन : संविधान सभा और गणतंत्र की स्थापना

 

Legal Notice

This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top