CUET UG History Previous Year Question Paper In Hindi (2 July 2023 Shift-3)

प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आपको CUET UG History Previous Year Question Paper Hindi (2 July 2023 Shift-3) में हल सहित पढ़ने को मिलेंगा। इस प्रश्न-पत्र में प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारतीय इतिहास, और दो गद्यांश के प्रश्न पूछे गए है, ये सभी प्रश्न आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की Part-1, 2, 3 पुस्तकों से ही बनाए गए है। इन पुस्तकों के अध्यायों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आप इन प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे सकते है। आप कोशिश करे कि पहले खुद से प्रश्नों को हल करे, फिर उत्तर देखे। उत्तर गलत होने पर अध्यायों को दुबारा revise करके साथ में अपने short नोट्स भी बना लें। इस प्रकार आपकी तैयारी बेहतर होगी और आप अपनी परीक्षा में ज़रूर सफल होंगे। 

प्रश्न-1 निम्नलिखित कथनों में से कौन सा विशाल स्नानागार के संबंध में सही नहीं है?

1. विशाल स्नानागार आँगन में बना एक आयताकार जलाशय है जो चारों ओर से एक गलियारे से घिरा हुआ है।

2. जलाशय के तल तक जाने के लिए इसके पूर्व और पश्चिम भाग में दो सीढ़ियाँ बनी थी।

3. जलाशय के किनारो पर ईंटों को जमाकर तथा जिप्सम के गारे के प्रयोग से इसे जलबद्ध किया गया था।

4. इसके तीनों ओर कक्ष बने हुए थे, जिनमें से एक में एक बड़ा कुँआ था।

प्रश्न-2 1931 में “मोहनजोदड़ो एंड द इंडस सिविलाईज़ेशन” शीर्षक पुस्तक के लेखक कौन थे?

1. आर. ई. एम. व्हीलर

2. जी. एफ. डेल्स

3. जॉन मार्शल

4. अलेक्ज़ेंडर कनिंघम

प्रश्न-3 इनमें से कौन सा हड़प्पा स्थल प्रमुख रूप से शंख से बनी वस्तुओं का निर्माण स्थल था?

1. मोहनजोदड़ो

2. नागेश्वर

3. कालीबंगन

4. शोर्तुघई

प्रश्न-4 हड़प्पा पुरातत्व के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

A. एस. आर. राव द्वारा लोथल में खुदाई का आरंभ।

B. बी. के. थापर द्वारा कालीबंगन में खुदाई का आरंभ।

C. जी. एफ. डेल्स द्वारा हड़प्पा में खुदाई का आरंभ।

D. एम. एस. वत्स द्वारा हड़प्पा में खुदाई का आरंभ।

E. बी. बी. लाल द्वारा धौलावीरा में खुदाई का आरंभ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. केवल A, B, C

2. केवल B, C, D

3. केवल A, B, D

4. केवल B, C, E

प्रश्न-5 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                     सूची – Ⅱ

A. मिट्टी का बना हल                      Ⅰ. कालीबंगन

B. जुते हुए खेत                      Ⅱ. धौलावीरा

C. नहरों के अवशेष                      Ⅲ. चोलिस्तान

D. जलाशय                      Ⅳ. शोर्तुघई

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

2. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

3. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

4. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ

प्रश्न-6 उत्तरी-पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप में अशोक काल के अभिलेख किस भाषा में है?

1. पालि, प्राकृत

2. प्राकृत, संस्कृत

3. संस्कृत, पालि

4. अरमाइक, यूनानी

प्रश्न-7 अशोककालीन ब्राह्मी लिपि का अर्थ किसने निकाला?

1. अलेक्ज़ेंडर कनिंघम

2. कोलिंग मैकेंज़ी

3. जेम्स प्रिंसेप

4. आर. ई. एम. व्हीलर

प्रश्न-8 संस्कृत में नाटक कला पर कार्य की पहचान कीजिए।

1. अष्टाध्यायी

2. त्रिपिटक

3. नाट्यशास्त्र

4. धर्मशास्त्र

प्रश्न-9 एक समूह, एक गोत्र, कुल अथवा एक जाति या फिर एक ही स्थान पर बसने वालों के मध्य वैवाहिक संबंध की प्रथा क्या कहलाती है?

1. बहुपति प्रथा

2. अंतर्विवाह प्रथा

3. बहुपत्नी प्रथा

4. बहिर्विवाह प्रथा

प्रश्न-10 बौद्धधर्म से संबंधित पुस्तक “दीपवंश” और ” महावंश” किस देश में लिखी गई थी?

1. तिब्बत

2. ईरान

3. श्रीलंका

4. चीन

प्रश्न-11 जैन परंपरा के अनुसार, महावीर से पहले कितने शिक्षक हो चुके थे, जिन्हें तीर्थंकर कहा जाता था?

1. बाईस

2. तेइस

3. चौबीस

4. पच्चीस

प्रश्न-12 बाहरी दुनिया की बुद्ध की पहली यात्रा से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार में व्यवस्थित करें।

A. उन्होंने एक बीमार पुरुष को देखा।

B. उन्होंने एक गृहत्याग किए सन्यासी को देखा।

C. उन्होंने एक वृद्ध व्यक्ति को देखा।

D. उन्होंने एक लाश को देखा।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A, B, C, D

2. D, C, B, A

3. C, A, D, B

4. B, D, A, C

प्रश्न-13 महायान बौद्ध धर्म से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन से सही है?

A. महायान बौद्ध मत में बुध मुक्ति नहीं दिला सकते है।

B. महायान बौद्ध वादियों ने बुद्धि को मुक्तिदाता के रूप में देखा।

C. बोधिसत्तों को परम करुवामय जीव माना गया जो अपने सत्कार्यों से पुण्य कमाते थे।

D. बोधिसत्त इस पुण्य का प्रयोग दुनिया को दुखों में छोड़ देने के लिए और निब्बान प्राप्ति के लिए करते थे।

E. बोधिसत्त अपने पुण्यों का प्रयोग दूसरों की सहायता के लिए करते थे।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. केवल A, B, C

2. केवल B, C, E

3. केवल C, D, E

4. केवल B, C, D

प्रश्न-14 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                      सूची – Ⅱ

A. बोधगया                      Ⅰ. वह स्थान जहाँ बुद्ध को निब्बान प्राप्त हुआ।

B. कुशीनगर                      Ⅱ. वह स्थान जहाँ बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया।

C. लुम्बिनी                      Ⅲ. वह स्थान जहाँ बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई।

D. सारनाथ                      Ⅳ. वह स्थान जहाँ बुद्ध का जन्म हुआ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅳ, D-Ⅲ

2. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ

3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

4. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

प्रश्न-15 मध्यकालीन समाज में “टंका” शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता था?

1. कार्यस्थल

2. पालकी

3. सिक्के

4. कालीन

प्रश्न-16 निम्नलिखित विदेशी यात्रियों को उनके भारत आने के क्रमानुसार व्यवस्थित करें।

A. फ्रांस से फ्रांस्वा बर्नियर

B. स्पेन से अंतोनियो मानसेरेते

C. फ्रांस से ज्यौं बैप्टिस्ट तैवर्नियर

D. पुर्तगाल से दूरते बारबोसा

E. इंग्लैंड से पीटर मुंडी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. C, B, D, A, E

2. E, D, C, B, A

3. A, B, C, D, E

4. D, B, E, C, A

प्रश्न-17 अरबी भाषा का शब्द, “हिंदू सूरतराणा” निम्न में से किस शब्द का संस्कृत अनुवाद था?

1. शेख

2. सुल्तान

3. नवाज

4. उलेमा

प्रश्न-18 विजयनगर साम्राज्य का संरक्षक देवता कौन था?

1. गजपति

2. कुदिरई चेट्टीज़

3. विरुपाक्ष

4. महानवमी डिब्बा

प्रश्न-19 “हम्पी” यूनेस्को द्वारा विश्व पुरातत्व स्थल कब घोषित किया गया?

1. 1876

2. 1986

3. 1990

4. 1902

प्रश्न-20 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                      सूची – Ⅱ

A. अब्दुर रज़्ज़ाक                      Ⅰ. पुर्तगाल

B. डोमिंग पेस                      Ⅱ. रूस

C. अफानासी निकितिन                      Ⅲ. फ़ारस

D. निकोलो दे कोंटी                      Ⅳ. इटली

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅳ, D-Ⅲ

2. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

4. A-Ⅰ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

प्रश्न-21 मुगलकाल में वह कौन सा मुलाज़िम था जिसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि प्रांतों में राजकीय नियम कानूनों का पालन हो रहा है?

1. पटवारी

2. अमीन

3. जमींदार

4. मनसबदार

प्रश्न-22 मुगल भारत में, जमींदारों के पास विस्तरित व्यक्तिगत ज़मीन होती थी। इन ज़मीनों के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त होता था?

1. किला

2. खिदमत

3. मिल्कियत

4. दीवान

प्रश्न-23 “बादशाह नामा” के लेखक कौन थे?

1. अबुल फज़्ल

2. अब्दुल हमीद लाहौरी

3. मीर सैय्यद अली

4. अब्दुस समद

प्रश्न-24 मुगल व्यवस्था के निम्न प्रशासकीय प्रभागों को वरीयताक्रम में ऊपर से नीचे के क्रम में व्यवस्थित करें।

A. सरकार

B. सूबा

C. मुगल साम्राज्य

D. गाँव

E. परगना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. C, A, B, D, E

2. D, B, C, A, E

3. D, C, E, A, B

4. C, B, A, E, D

प्रश्न-25 बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त का इतिहास किस ब्रिटिश अधिकारी के सिद्धांतों को सुनिश्चित करता है?

1. थॉमस मैकाले

2. लॉर्ड कर्जन

3. लॉर्ड वेलेज़्ली

4. डेविड रिकार्डो

प्रश्न-26 निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।

A. बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त

B. पाँचवी रिपोर्ट

C. दामिन-ए-कोह

D. संथाल विद्रोह

E. दक्कन दंगा रिपोर्ट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A, B, C, D, E

2. A, C, B, E, D

3. C, D, E, A, B

4. E, A, B, D, C

प्रश्न-27 ब्रिटिश भारत में अखिल भारतीय जनगणना का पहला प्रयास कब किया गया था?

1. 1872

2. 1881

3. 1901

4. 1911

प्रश्न-28 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                      सूची – Ⅱ

A. दिल्ली और लाहौर                      Ⅰ. मंदिर वास्तुकला

B. मुदरई और काँचीपुरम                      Ⅱ. प्रांतीय शक्ति केंद्र

C. लखनऊ और हैदराबाद                      Ⅲ. साम्राज्य संबंधी केंद्र

D. मद्रास और बंबई                      Ⅳ. ब्रिटिश व्यापारिक क्षेत्र

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

2. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ

3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

4. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅳ, D-Ⅰ

प्रश्न-29 “नमक यात्रा’ के समय भारत का वायसराय कौन था?

1. लॉर्ड जेम्सफोर्ड

2. लॉर्ड हार्डिंग

3.लॉर्ड इरविन

4. लॉर्ड कर्जन

प्रश्न-30 गांधी ने कब “नमक यात्रा” जिसे “दांडी मार्च” के नाम से भी जाना जाता है, की शुरुआत की?

1. 26 जनवरी 1930

2. 12 मार्च 1930

3. 5 अप्रैल 1930

4. 6 अप्रैल 1930

प्रश्न-31 कांग्रेस मंत्रिमंडल ने कब अपना इस्तीफा दिया जब ब्रिटिश सरकार ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद भारत की स्वतंत्रता की माँग अस्वीकार कर दिया?

1. सितंबर 1939

2. अक्टूबर 1939

3. मार्च 1940

4. अगस्त 1942

प्रश्न-32 “सविनय अवज्ञा आंदोलन” कब शुरू हुआ?

1. 1921

2. 1930

3. 1931

4. 1942

प्रश्न-33 कथनों को सही क्रमानुसार पहचान करें :

A. रॉलेट सत्याग्रह, 1920

B. गाँधी-इरविन समझौता, 1921

C. प्रथम विश्व युद्ध / विशाल युद्ध, 1914-18

D. चंपारण आंदोलन, 1917

E. भारत छोड़ो आंदोलन, 1942

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. केवल A, B, C

2. केवल B, C, D

3. केवल C, D, E

4. केवल A, B, E

प्रश्न-34 मुस्लिम लीग द्वारा “प्रत्यक्ष कार्यवाई दिवस” कब घोषित किया गया था?

1. 14 अगस्त 1946

2. 16 अगस्त 1946

3. 18 अगस्त 1946

4. 20 अगस्त 1946

प्रश्न-35 निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।

A. मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की स्थापना के लिए “प्रत्यक्ष कार्यवाई” के पक्ष में फैसला।

B. ब्रिटिश भारत के सात प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडल का सत्ता में आना।

C. चौधरी रहमत अली द्वारा पाकिस्तान नाम गढ़ना।

D. मुस्लिम लीग द्वारा मुस्लिम बहुल प्रांतों में स्वायत्ता की माँग।

E. मुहम्मद इकबाल ने मुस्लिम राज्य की स्वायत्ता की बात कही।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. B, A, C, E, D

2. A, B, C, D, E

3. E, D, C, B, A

4. E, C, B, D, A

प्रश्न-36 निम्न में से किसने यह महसूस किया कि पृथक निर्वाचक मंडल अल्पसंख्यकों के लिए “आत्मघाती” साबित होगा?

1. एम. अली जिन्ना

2. जवाहरलाल नेहरू

3. बी. आर. अंबेडकर

4. बेगम ऐज़ाज़ रसूल

प्रश्न-37 इनमें से कौन भारत सरकार के संवैधानिक सलाहकार थे?

1. बी. आर. अंबेडकर

2. के. एम. मुंशी

3. एस. एन. मुखर्जी

4. बी. एन राव

प्रश्न-38 निम्न में से किसने “हिंदी’ को राष्ट्र भाषा के रूप में घोषित करने की वकालत की?

1. श्रीमती जी. दुर्गाबाई

2. महात्मा गाँधी

3. आर. वी. धुलेकर

4. शंकरराव देव

प्रश्न-39 निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद भारतीय संविधान में सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकारों के पक्ष में है?

A. अनुच्छेद 26

B. अनुच्छेद 27

C. अनुच्छेद 28

D. अनुच्छेद 29

E. अनुच्छेद 30

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. केवल A, B

2. केवल B, C

3. केवल C, D

4. केवल D, E

प्रश्न-40 सूची – Ⅰ से सूची – Ⅱ का मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                      सूची – Ⅱ

A. बी. पोकर बहादुर                      Ⅰ. महाराष्ट्र

B. हंस मेहता                      Ⅱ. मद्रास

C. ज्योतिबा फुले                      Ⅲ. मैसूर

D. ए. रामस्वामी मुदालियर                      Ⅳ. बंबई

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

2. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅰ

3. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

4. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर, दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

ग्यारहवीं शताब्दी तक आते-आते सूफ़ीवाद एक पूर्ण विकसित आंदोलन था जिसका सूफ़ी और कुरान से जुड़ा अपना साहित्य था। संस्थागत दृष्टि से सूफ़ी अपने को एक संगठित समुदाय ख़ानकाह के इर्द-गिर्द स्थापित करते थे। ख़ानकाह का नियंत्रण शेख, पीर अथवा मुर्शीद के हाथ में था। वे अनुयायियों की भर्ती करते थे और अपने वारिस की नियुक्ति करते थे। आध्यात्मिक व्यवहार के नियम निर्धारित करने के अलावा ख़ानकाह में रहने वालों के बीच के संबंध और शेख व जनसामान्य के बीच के रिश्तों की सीमा भी नियत करते थे। 12वीं शताब्दी के आसपास इस्लामी दुनिया में सूफ़ी सिलसिलों का गठन होने लगा।

प्रश्न-41 सूफीवाद में, जो अनुयायियों को नामांकित करते थे, वे क्या कहलाते थे?

1. मुरीद

2. खलीफ़ा

3. मुर्शीद

4. पीर

प्रश्न-42 सूफ़ी शेख द्वारा नियुक्त उनका वारिस क्या कहलाता था?

1. तसव्वुफ़

2. मुर्शीद

3. खलीफ़ा

4. पीर

प्रश्न-43 वे सूफ़ी जो इस्लामिक नियमों और रीतियों की अवहेलना करते थे, क्या कहलाते थे?

1. हदीस

2. बा-शरिया

3. क़ियास

4. बे-शरिया

प्रश्न-44 इस्लामी ग्रंथों में सूफीवाद के लिए कौन सा शब्द है?

1. तसव्वुफ़

2. सूफ़

3. सफ़ा

4. सुफ़ा

प्रश्न-45 दीक्षा के दौरान शिष्यों द्वारा ग्रहण किए जाने वाले सूफीवाद में निम्नलिखित में से कौन सा अनुष्ठान विकसित हुआ था?

A. निष्ठा का वचन देना।

B. थेगड़ी लगे वस्त्र धारण करना।

C. पीर की दरगाह पर जियारत।

D. सिर मुंडना।

E. पवित्र जल को पीना।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. केवल A, B, C

2. केवल A, B, D

3. केवल C, D, E

4. केवल B, C, D

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर, दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए नेतृत्व और संगठन जरूरी थे। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विद्रोहियों ने कई बार ऐसे लोगों की शरण ली जो अंग्रेजों से पहले नेताओं की भूमिका निभाते थे जैसे कि हम पीछे देख चुके हैं, मेरठ के सिपाहियों ने सबसे पहले जो काम किए उनमें एक यह था कि वे फौरन दिल्ली गए और उन्होंने बूढ़े हो चुके मुगल बादशाह से विद्रोह का नेतृत्व स्वीकार करने की दरख़्वास्त की। लेकिन इस निवेदन पर सहमति हासिल करने में भी वक्त लगा। बहादुर शाह इस खबर पर भयभीत और बेचैन दिखाई दिए। बहादुर शाह ने नाममात्र का नेता बनने की ज़िम्मेदारी भी तब स्वीकार की जब कुछ सिपाही शाही शिष्टाचार की अवहेलना करते हुए जबरन लाल क़िले के मुगल दरबार में जा घुसे और बहादुर शाह के पास वाकई कोई चारा नहीं बचा था।

प्रश्न-46 कब विद्रोही सिपाही लाल किले की फाटक पर पहुँचा?

1. 10 मई 1857

2. 11 मई 1857

3. 12 मई 1857

4. 13 मई 1857

प्रश्न-47 “फिरंगी” शब्द की उत्पत्ति किससे हुई है?

1. हिंदी

2. उर्दू

3. फ्रांसीसी

4. फारसी

प्रश्न-48 1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ के लोगों द्वारा अपने नेता के रूप में किसको घोषित किया गया?

1. कुँवर सिंह

2. नवाब वाजिद अली शाह

3. बिरजिस कद्र

4. शाह मल

प्रश्न-49 1857 के दौरान किसने बड़ौत के चौरासी गाँव के मुखियाओं और काश्तकारों को संगठित किया?

1. नाना साहिब

2. रानी झाँसी

3. शाह मल

4. कुँवर सिंह

प्रश्न-50 इनमें से किसे 22वीं नेटिव इन्फेंट्री विद्रोहियों द्वारा अपना नेता चुना गया?

1. अहमदुल्लाह शाह

2. शाहमल

3. बिरजिस कद्र

4. कुँवर सिंह 

 

उत्तर-1                      2. जलाशय के तल तक जाने के लिए इसके पूर्व और पश्चिम भाग में दो सीढ़ियाँ बनी थी।

उत्तर-2                      3. जॉन मार्शल

उत्तर-3                      2. नागेश्वर

उत्तर-4                      3. केवल A, B, D

उत्तर-5                      2. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

उत्तर-6                      4. अरमाइक, यूनानी

उत्तर-7                      3. जेम्स प्रिंसेप

उत्तर-8                      3. नाट्यशास्त्र

उत्तर-9                      2. अंतर्विवाह प्रथा

उत्तर-10                      3. श्रीलंका

उत्तर-11                      2. तेइस

उत्तर-12                      3. C, A, D, B

उत्तर-13                      2. केवल B, C, E

उत्तर-14                      3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

उत्तर-15                      3. सिक्के

उत्तर-16                      4. D, B, E, C, A

उत्तर-17                      2. सुल्तान

उत्तर-18                      3. विरुपाक्ष

उत्तर-19                      2. 1986

उत्तर-20                      3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

उत्तर-21                      2. अमीन

उत्तर-22                      3. मिल्कियत

उत्तर-23                      2. अब्दुल हमीद लाहौरी

उत्तर-24                      4. C, B, A, E, D

उत्तर-25                      4. डेविड रिकार्डो

उत्तर-26                      1. A, B, C, D, E

उत्तर-27                      1. 1872

उत्तर-28                      3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

उत्तर-29                      3.लॉर्ड इरविन

उत्तर-30                      2. 12 मार्च 1930

उत्तर-31                      2. अक्टूबर 1939

उत्तर-32                      2. 1930

उत्तर-33                      3. केवल C, D, E

उत्तर-34                      2. 16 अगस्त 1946

उत्तर-35                      4. E, C, B, D, A

उत्तर-36                      4. बेगम ऐज़ाज़ रसूल

उत्तर-37                      4. बी. एन राव

उत्तर-38                      3. आर. वी. धुलेकर

उत्तर-39                      4. केवल D, E

उत्तर-40                      3. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

उत्तर-41                      1. मुरीद

उत्तर-42                      3. खलीफ़ा

उत्तर-43                      4. बे-शरिया

उत्तर-44                      1. तसव्वुफ़

उत्तर-45                      2. केवल A, B, D

उत्तर-46                      2. 11 मई 1857

उत्तर-47                      4. फारसी

उत्तर-48                      3. बिरजिस कद्र

उत्तर-49                      3. शाह मल

उत्तर-50                      1. अहमदुल्लाह शाह

 

Legal Notice

This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top