CUET UG History Previous Year Question Paper In Hindi (18 June 2023 Shift-1)

प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आप CUET UG History Previous Year Question Paper Hindi (18 June 2023 Shift-1) में हल सहित पढ़ेंगे। इस प्रश्न-पत्र में प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारतीय इतिहास, और दो गद्यांश के प्रश्न पूछे गए है, जो सभी प्रश्न आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की Part-1, 2, 3 पुस्तकों से ही तैयार किए गए है। इन पुस्तकों के अध्यायों को ध्यान से पढ़ने पर ही आप इन प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ दे सकते है। आप कोशिश करे कि खुद से प्रश्नों को हल करने के बाद ही उत्तर देखे। उत्तर गलत होने पर अध्यायों को दुबारा revise करना न भूलें। और साथ में अपने short नोट्स भी बनाना न भूलें। तभी आपकी तैयारी बेहतर हो पाएगी। इस तरह आप अपनी परीक्षा में ज़रूर सफल होंगे।

 

प्रश्न-1 निम्न में से कौन प्रभावती गुप्त के अभिलेख का उत्कीर्णक था?

1. बाणभट्ट

2. चक्रदास

3. नागपिय

4. सोवाणिक

प्रश्न-2 कुल कितने महाजनपद है?

1. चौदह

2. छ:

3. सोलह

4. बारह

प्रश्न-3 संगम साहित्य में ग्रामीण वासियों को विभिन्न श्रेणियों में बाँटा गया है इस श्रेणियों की पहचान करें:

A. मसत्थुवन

B. सेट्ठी

C. उल्वर

D. अणिमई

E. वेल्लालर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. केवल A, B, C

2. केवल B, C, D

3. केवल C, D, E

4. केवल A, C, E

प्रश्न-4 “मृच्छकटिकम्” नाटक के लेखक का नाम पहचानें?

1. वशिष्ठ

2. शूद्रक

3. गौतम

4. पाणिनि

प्रश्न-5 अब्दुर रज्जाक समरकंदी ने किस शहर के महत्वपूर्ण विवरण दिए हैं?

1. दिल्ली

2. विजयनगर

3. सुमत्रा

4. मगध

प्रश्न-6 मालाबार से वह मालद्वीप गया, जहाँ वह अठारह महीनों तक काजी के पद पर रहा। अततः उसने श्रीलंका जाने का निश्चय किया। वह जहाज से सुमात्रा गया और सुमात्रा से एक अन्य जहाज से चीनी के जायतुन नगर के बंदरगाह पर पहुँचा। उसने व्यापक रूप से चीन में यात्रा की। वह यात्री कौन था?

1. इब्नबतूता

2. अल-बिरूनी

3. बर्नियर

4. ह्वेन-त्सांग

प्रश्न-7 मीराबाई, भक्ति परंपरा की एक प्रसिद्ध महिला कवयित्री किस राजपूत घराने से थी:

1. मेवाड़

2. मारवाड़

3. गुजरात

4. दिल्ली

प्रश्न-8 इनमें से कौन से धार्मिक शिक्षक पंजाब से संबंधित है?

A. तुकाराम

B. गंज बख्श

C. मियाँ मीर

D. शेख फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर

E. सायदास

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. केवल A, B, C

2. केवल B, C, D

3. केवल C, D, E

4. केवल A, C, E

प्रश्न-9 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                सूची – Ⅱ

A. ज़िम्मी                Ⅰ. गुबंदनुमा मंदिर

B. जज़िया                Ⅱ. संरक्षक

C. दरगाह                Ⅲ. तीर्थयात्री

D. ज़ियारत                Ⅳ. हिंदुओं द्वारा दिया जाने वाला धार्मिक कर

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅳ, D-Ⅲ

2. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅰ

3. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ

4. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

प्रश्न-10 इनमें से कौन सा विजयनगर साम्राज्य का दर्शनीय मंदिर माना जाता है?

1. विट्ठल मंदिर

2. विरुपाक्ष मंदिर

3. हजारा राम मंदिर

4. बृहदेश्वर मंदिर

प्रश्न-11 कृष्णदेव राय ने बीजापुर के सुल्तान को किस वर्ष में हराया?

1. 1529

2. 1520

3. 1514

4. 1512

प्रश्न-12 निम्नलिखित राजवंशों को उसकी स्थापना के कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. अहमदाबाद, बीजापुर और बेरार की सल्तनतों का उदय।

B. बहमनी राजवंश की स्थापना।

C. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना।

D. गोलकुंडा सल्तनत की स्थापना।

E. पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर विजय।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. D, E, A, B, C

2. B, C, D, E, A

3. A, B, C, D, E

4. C, B, A, E, D

प्रश्न-13 निम्नलिखित कथनों में से विजयनगर साम्राज्य के दुर्ग और सड़कों के संबंध में सही कथनों का चुनाव करें:

A. पर्शिया से आए राजदूत, पेस ने दुर्गों की सात पंक्तियों का उल्लेख किया है।

B. रज़्ज़ाक ने कहा है कि किले की दीवारों को जोड़ने के लिए गारे का प्रयोग किया गया था।

C. खेतों को किलेबंदी से नहीं घेरा गया था।

D. दुर्ग में प्रवेश के लिए अच्छी तरह सुरक्षित प्रवेशद्वार थे, जो शहर को मुख्य सड़कों से जोड़ते थे।

E. प्रवेश द्वार पर बनी मेहराब, किलेबंद में घिरी बस्ती की ओर पहुँचाते थे।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. केवल E, A

2. केवल D, E

3. केवल C, D

4. केवल B, A

प्रश्न-14 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                सूची – Ⅱ

A. निकोलो द कोंटी                Ⅰ. रूस

B. डोमिंगो पेस                Ⅱ. फारस

C. निकितन                Ⅲ. इटली

D. अब्दुर रज़्जाक                Ⅳ. पुर्तगाल

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅱ

2. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

3. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅲ, D-Ⅱ

4. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ

प्रश्न-15 निम्नलिखित मुगल साम्राज्य के सीमाकंनों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. अकबर का शासन काल

B. हुमायूँ का शासन काल

C. शाहजहाँ का शासन काल

D. जहाँगीर का शासन काल

E. औरंगजेब का शासन काल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. A, B, C, D, E

2. B, A, D, C, E

3. E, D, B, C, A

4. B, C, A, D, E

प्रश्न-16 “जहाँगीर का स्वपन” नामक लघुचित्र में, मुगल शासक जहाँगीर को किससे गले मिलते हुए दिखाया गया है:

1. इराक के शाह

2. अब्बासी खलीफा

3. ईरान के शाह

4. सफाविद शाह अब्बास

प्रश्न-17 अकबर की धार्मिक ज्ञान के प्रति उत्सुकता से इबादत खाने में आयोजित अंतर धार्मिक वाद-विवाद होते थे:

1. आगरा किला

2. शाहजहाँनाबाद का लाल किला

3. निजामुद्दीन औलिया की दरगाह

4. फतेहपुर सीकरी

प्रश्न-18 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                सूची – Ⅱ

A. गुलबदन बेगम                Ⅰ. आलमगीर नामा

B. अबुल फज़ल                Ⅱ. हुमायूँ नामा

C. मुहम्मद काज़िम                Ⅲ. अकबर नामा

D. अब्दुल हामिद लाहौरी                Ⅳ. बादशाह नामा

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1. A-Ⅲ, B-Ⅱ, C-Ⅰ, D-Ⅳ

2. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅳ, D-Ⅲ

3. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ

4. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ

प्रश्न-19 इस्तमरारी बंदोबस्त के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का सर्वेक्षण कितने वर्षों बाद किया जाता था?

1. 10 साल

2. 20 साल

3. 30 साल

4. 40 साल

प्रश्न-20 भारत में पहला ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन कहाँ स्थापित हुआ?

1. मद्रास प्रेसीडेंसी

2. मुंबई प्रेसीडेंसी

3. बंगाल सूबा

4. मैसूर राज्य

प्रश्न-21 मुंबई दक्कन में लागू की गई गृह राजस्व प्रणाली को नाम से जाना गया:

1. स्थाई बंदोबस्त

2. रैयतवाड़ी बंदोबस्त

3. महालवाड़ी बंदोबस्त

4. ताल्लुकदारी बंदोबस्त

प्रश्न-22 निम्नलिखित में से कौन सा दक्कन दंगों के संबंध में सही है?

A. यह आंदोलन पूना जिले के सूपा गाँव से शुरू हुआ।

B. सूपा घने जंगलों वाला बिना बाजारों का क्षेत्र था।

C. 12 मई 1875 को रैयतों ने व्यापारियों पर हमला बोल दिया।

D. रैयतों ने अंग्रेजों के घरों में आग लगा दी और सूदखोरों और महाजनों के घरों की रक्षा की।

E. रैयतों ने बहिखातों को जलाने के बजाय संरक्षित किया गया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. केवल D, E

2. केवल A, B

3. केवल A, C

4. केवल B, D

प्रश्न-23 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ                सूची – Ⅱ

A. दक्कन को अंग्रेजों ने काबू में लिया                Ⅰ. 1757

B. ब्रिटिश बंगाल के शासक बने                Ⅱ. 1911

C. बड़े शहरों में प्लेग फैल गया                Ⅲ. 1818

D. राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली हस्तांतरण                Ⅳ. 1896

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ

2. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

3. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

4. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

प्रश्न-24 अंग्रेजों द्वारा अवध को औपचारिक रूप से कब अधिग्रहित किया गया?

1. 1801

2. 1842

3. 1851

4. 1856

प्रश्न-25 अवध के संदर्भ में किसने कहा, “एक दिन यह चेरी फल हमारे ही मुँह में आकर गिरेगा”?

1. लॉर्ड डलहौजी

2. लॉर्ड वेलेजली

3. लॉर्ड कैनिंग

4. लॉर्ड कर्जन

प्रश्न-26 नीचे दिए गए विकल्पों में से उस चित्रकार का नाम पहचाने जिसने “इन मेमोरियम” चित्रित किया?

1. थॉमस जॉन बार्कर

2. जोसेफ नोएल पैटन

3. मिस व्हीलर

4. हेनरी लॉरेंस

प्रश्न-27 किस गवर्नर जनरल के नेतृत्व में सती प्रथा का कानूनी रूप से उन्मूलन किया गया?

1. लॉर्ड कर्जन

2. लॉर्ड विलियम बेंटिक

3. लॉर्ड डलहौजी

4. लॉर्ड वेलेजली

प्रश्न-28 निम्नलिखित को उनके होने की तारिख के अनुरूप कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. मेरठ में सिपाही विद्रोह

B. अवध में एकमुश्त बंदोबस्त

C. लखनऊ में विद्रोह

D. युद्ध में झाँसी की रानी मारी गई

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. B, C, A, D

2. A, C, D, B

3. B, A, C, D

4. C, B, A, D

प्रश्न-29 निम्नलिखित यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों को भारत में स्थापित होने के संदर्भ में कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. डच

B. ब्रिटिश

C. फ्रेंच

D. पुर्तगाल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. A, B, C, D

2. D, A, C, B

3. D, A, B, C

4. C, A, B, D

प्रश्न-30 निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

1. लाल, बाल और पाल स्वदेशी आंदोलन के नेता थे।

2. चरमपंथी नेता अपनी उदार नीतियों के लिए जाने जाते थे।

3. उदारवादी नेता, क्रमिक और उत्प्रेरक दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते थे।

4. गोपाल कृष्ण गोखले एक उदारवादी नेता थे।

प्रश्न-31 नमक यात्रा के द्वारा गाँधी जी ने राष्ट्रीय आंदोलन को प्रत्येक देशवासी से जोड़ दिया। यह बौद्धिक कदम बड़ी संख्या में स्वतंत्रता आंदोलन में ____ की भागीदारी बढ़ाने के लिए था।

1. दलित

2. भृत्यगण कामगार

3. किसान

4. महिला

प्रश्न-32 किस वर्ष वकील के रूप में गाँधी ब्रिटिश भारत को छोड़ दक्षिण अफ्रीका गए।

1. 1881

2. 1893

3. 1894

4. 1915

प्रश्न-33 किस घटना के कारण अंग्रेजों ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया था और बिना जाँच के कारावास की अनुमति दे दी थी। बाद में यह “रॉलेट एक्ट” के नाम से जाना गया?

1. आर्थिक महामंदी

2. प्रथम विश्व युद्ध

3. द्वितीय विश्व युद्ध

4. बाल्कन युद्ध

प्रश्न-34 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ (असहयोग सामाजिक समूह)                सूची – Ⅱ (असहयोग में प्रतिभागी)

A. कामकाजी समूह                Ⅰ. औपनिवेशिक अफसरों को माल ढोने से इनकार कर दिया

B. उतरी आंध्र प्रदेश में पहाड़ी जनजातियाँ                Ⅱ. कर भुगतान नहीं किया

C. कुमाऊँ के किसान                Ⅲ. जंगल कानूनों का उल्लंघन

D. अवध के किसान                Ⅳ. हड़ताल

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅱ

2. A-Ⅰ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

3. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ

4. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅲ, D-Ⅱ

प्रश्न-35 निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. मुस्लिम बहुल इलाकों के लिए कुछ हद तक स्वायत्ता की माँग करते हुए लाहौर प्रस्ताव पेश किया गया।

B. कलकत्ता में हिंदू मुसलमानों के बीच हिंसा फूट पड़ती है।

C. कैंब्रिज में पढ़ने वाला एक पंजाबी मुसलमान युवक चौधरी रहमत अली ने पाकिस्तान नाम गढ़ा।

D. मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की स्थापना के लिए प्रत्यक्ष कार्यवाही की घोषणा।

E. मुहम्मद इकबाल ने उत्तर पश्चिमी भारतीय मुस्लिम राज्य की जरूरत पर बल दिया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. A, C, E, B, D

2. C, E, B, D, A

3. E, C, A, D, B

4. B, C, D, A, E

प्रश्न-36 पृथक निर्वाचिका के विरोध में किसने कहा, “ब्रिटिश तत्व जा चुके हैं पर अपने पीछे वे शरारती तत्व छोड़ गए हैं”?

1. जवाहरलाल नेहरू

2. वल्लभभाई पटेल

3. बी. पोकर बहादुर

4. आर. वी. धुलेकर

प्रश्न-37 निम्न में से किस भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए महात्मा गाँधी ने बल दिया क्योंकि ये आम लोगों द्वारा बोली जाती थी?

1. अरबी

2. संस्कृत

3. हिंदुस्तानी

4. फ़ारसी

प्रश्न-38 किस अनुच्छेद अंतर्गत भारतीयों को सांस्कृतिक और शैक्षिक मूलभूत अधिकार मिलता है।

1. अनुच्छेद 25-26

2. अनुच्छेद 27-28

3. अनुच्छेद 29-30

4. अनुच्छेद 14-16

प्रश्न-39 पृथक निर्वाचिका के संबंध में किसने कहा कि, “यह एक ऐसा विष है जो हमारे देश की पूरी राजनीति में समा चुका है।”

1. एस. एन. मुखर्जी

2. वल्लभभाई पटेल

3. राजेंद्र प्रसाद

4. जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न-40 निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

A. ब्रिटेन में लेबर सरकार का सत्ता में आना।

B. कैबिनेट मिशन की घोषणा।

C. मुस्लिम लीग द्वारा प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस की घोषणा।

D. भारत में आम चुनाव।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. A, B, C, D

2. A, D, B, C

3. C, A, B, D

4. B, A, C, D

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर, प्रश्न का उत्तर दीजिए: 

तीसरी सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में दिनांकित मेसोपोटामिया के लेखों में मगान जो संभवत: ओमान के लिए प्रयुक्त नाम था, नामक क्षेत्र से ताँबे के आगमन के संदर्भ मिलते हैं। यहाँ रोचक बात यह है कि मेसोपोटामिया के स्थलों में मिले ताँबे में भी निकल के अंश मिले हैं। लंबी दूरी के संपर्कों की ओर संकेत करने वाली अन्य पुरातात्विक खोजों में हड़प्पाई मुहरें, बाट, पासे तथा मनके शामिल हैं। मेसोपोटामिया के लेखों से दिलमुन, मगान तथा मेलुहा से संपर्क की जानकारी मिलती है। मेलुहा से प्राप्त उत्पाद है: कार्नीलियन, लाजवर्द मणि, ताँबा, सोना तथा विविध प्रकार की लकड़ियाँ। मेलुहा के विषय में एक मेसोपोटामियाई मिथक यह बताता है: “तुम्हारा पक्षी हाजा पक्षी हो, उसकी आवाज़ राजमहल में सुनाई दें”।

प्रश्न-41 “मेलुहा” मेसोपोटामिया के लेखों में किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

1. ओमान

2. बहरीन

3. ईरान

4. हड़प्पा

प्रश्न-42 कुछ पुरातत्वविदों के अनुसार मेसोपोटामिया लेखों में उद्धत हाजा पक्षी था:

1. मोर

2. बाज

3. कोयल

4. चिड़िया

प्रश्न-43 हड़प्पा मुहरें किससे बनी हुई थी?

1. चर्ट

2. कार्नीलियन

3. सेलखड़ी

4. लाजवर्द मणि

प्रश्न-44 किस हड़प्पा स्थल से छेद करने के लिए विशेष उपकरण मिले हैं?

A. नागेश्वर

B. धौलावीरा

C. लोथल

D. बालाकोट

E. चन्हुदड़ों

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. केवल C, D, E

2. केवल B, C, E

3. केवल A, B, D

4. केवल A, B, C

प्रश्न-45 सूची – Ⅰ का सूची – Ⅱ से मिलान कीजिए:

सूची – Ⅰ               सूची – Ⅱ

A. नागेश्वर                Ⅰ. लाजवर्द मणि

B. शोर्तुघई                Ⅱ. ताँबा

C. लोथल                Ⅲ. शंख

D. खेत्री                Ⅳ. कार्निलियन

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅰ

2. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

4. A-Ⅰ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅳ

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर, प्रश्न का उत्तर दीजिए:

यहाँ पर ऋग्वेद से लिए गए छंद है जिनमें अग्निदेव का आह्वान किया गया है: हे शक्तिशाली देव, आप हमारी आहुति देवताओं तक ले जाएँ। हे बुद्धिमंत, आप तो सबके दाता है। हे पुरोहित, हमें खूब सारे खाद्य पदार्थ दें। हे अग्नि यज्ञ के द्वारा हमारे लिए प्रचुर धन ला दें। उस तरह के छंद एक खास तरह की संस्कृत में रचे गए थे जिसे वैदिक संस्कृत कहा जाता था। ये स्रोत पुरोहित परिवारों के लोगों को मौखिक रूप में सिखाए जाते थे।

प्रश्न-46 “ऋग्वेद” में विभिन्न प्रकार के ____ देवताओं की स्तुति में संकलित किए गए हैं।

1. कहानी

2. नाटक

3. पटकथा

4. स्त्रोत

प्रश्न-47 निम्नलिखित में से उस अन्य देवता की पहचान कीजिए जिनका प्रमुखता से वर्णन ऋग्वेद में मिलता है?

1. शिव

2. इंद्र

3. विष्णु

4. कृष्ण

प्रश्न-48 “ऋग्वेद” संकलन के समय को पहचानें:

1. लगभग 1500 से 1000 ई.पू.

2. लगभग 1200 से 1000 ई. पू.

3. लगभग 1100 से 1200 ई. पू.

4. लगभग 1000 से 1500 ई. पू.

प्रश्न-49 ऋग्वेद और उपनिषदों की रचना के लिए किस भाषा का प्रयोग हुआ है?

1. हिंदवी

2. पाली

3. संस्कृत

4. प्राकृत

प्रश्न-50 ऋग्वेद में वर्णित यज्ञ की पहचान कीजिए:

A. समसार

B. राजसूय

C. कुटगारशाला

D. सोम

E. अश्वमेध

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

1. केवल A, B

2. केवल B, D

3. केवल B, E

4. केवल C, E 

 

उत्तर-1                2. चक्रदास

उत्तर-2                3. सोलह

उत्तर-3                3. केवल C, D, E

उत्तर-4                2. शूद्रक

उत्तर-5                2. विजयनगर

उत्तर-6                1. इब्नबतूता

उत्तर-7                2. मारवाड़

उत्तर-8                3. केवल C, D, E

उत्तर-9                4. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅲ

उत्तर-10                2. विरुपाक्ष मंदिर

उत्तर-11                2. 1520

उत्तर-12                4. C, B, A, E, D

उत्तर-13                2. केवल D, E

उत्तर-14                1. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅱ

उत्तर-15                2. B, A, D, C, E

उत्तर-16                3. ईरान के शाह

उत्तर-17                4. फतेहपुर सीकरी

उत्तर-18                3. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ

उत्तर-19                1. 10 साल

उत्तर-20                3. बंगाल सूबा

उत्तर-21                2. रैयतवाड़ी बंदोबस्त

उत्तर-22                2. केवल A, B

उत्तर-23                4. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

उत्तर-24                4. 1856

उत्तर-25                1. लॉर्ड डलहौजी

उत्तर-26                2. जोसेफ नोएल पैटन

उत्तर-27                2. लॉर्ड विलियम बेंटिक

उत्तर-28                3. B, A, C, D

उत्तर-29                3. D, A, B, C

उत्तर-30                2. चरमपंथी नेता अपनी उदार नीतियों के लिए जाने जाते थे।

उत्तर-31                4. महिला

उत्तर-32                2. 1893

उत्तर-33                2. प्रथम विश्व युद्ध

उत्तर-34                1. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅱ

उत्तर-35                3. E, C, A, D, B

उत्तर-36                2. वल्लभभाई पटेल

उत्तर-37                3. हिंदुस्तानी

उत्तर-38                3. अनुच्छेद 29-30

उत्तर-39                2. वल्लभभाई पटेल

उत्तर-40                2. A, D, B, C

उत्तर-41                4. हड़प्पा

उत्तर-42               1. मोर

उत्तर-43                3. सेलखड़ी

उत्तर-44                2. केवल B, C, E

उत्तर-45                3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ

उत्तर-46                4. स्त्रोत

उत्तर-47                2. इंद्र

उत्तर-48                1. लगभग 1500 से 1000 ई.पू.

उत्तर-49                3. संस्कृत

उत्तर-50                3. केवल B, E

 

Legal Notice

This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top