प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आप CUET UG History Previous Year Question Paper Hindi (17 June 2023 Shift-3) में हल सहित पढ़ेंगे। इस प्रश्न-पत्र में प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारतीय इतिहास, और दो गद्यांश के प्रश्न पूछे गए है, जो आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की Part-1, 2, 3 पुस्तकों से ही तैयार हुए है। इन पुस्तकों के अध्यायों को ध्यान से पढ़ने पर ही आप इन प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ दे सकते है। आप कोशिश करे कि खुद से प्रश्नों को हल करने के बाद ही उत्तर देखे। उत्तर गलत होने पर अध्यायों को दुबारा revise करके अपने short नोट्स बनाना न भूलें। तभी आपकी तैयारी बेहतर हो पाएगी।
प्रश्न-1 वर्ष 1930 में किस दल ने स्वीकार किया कि “हिंदुस्तानी” भारत की राष्ट्र भाषा होनी चाहिए?
1. मुस्लिम लीग
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3. हिंदू महासभा
4. कृषक प्रजा पार्टी
प्रश्न-2 वर्ष 1946 में इनमें से कौन-से लोक सेवक संविधान सभा के सदस्य थे?
1. बी.एन. राव और एस.एन. मुखर्जी
2. राजेंद्र प्रसाद और जवाहरलाल नेहरू
3. आर.वी. धुलेकर और बी. पोकर बहादुर
4. बलदेव सिंह और पैथिक लॉरेंस
प्रश्न-3 संविधान सभा में हुई परिचर्चाओं में, निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
1. ये परिचर्चाएँ जनता द्वारा अभिव्यक्त किए गए मत से प्रभावित नहीं थी।
2. परिचर्चाएँ समाचारों में रिपोर्ट की गई थी।
3. प्रैस में छपी आलोचनाओं और प्रति-आलोचनाओं में सर्वसम्मति की प्रकृति निर्मित की।
4. “सांस्कृतिक अधिकार” और “सामाजिक न्याय” विषय पर सभा में वाद-विवाद हुए।
प्रश्न-4 1815-16 के गोरखा युद्ध के दौरान किस हिल स्टेशन को स्थापित किया गया?
1. शिमला
2. माउण्ट आबू
3. सिक्किम
4. दार्जीलिंग
प्रश्न-5 1857 के विद्रोह के दौरान हेनरी लॉरेंस ने ईसाई आबादी को कहाँ इकट्ठा करके शरण ली थी?
1. सिकंदरा बाग
2. आलम बाग
3. बारादरी
4. रेजीडेंसी
प्रश्न-6 “इन मैमोरियम” शीर्षक वाली पेंटिंग किस ने बनाई?
1. थॉमस जॉन्स बार्कर
2. जोज़फ़ नोएल पेटन
3. फ्रांसिस ग्रांट
4. विलियम हॉजस
प्रश्न-7 19वीं शताब्दी के भारत में कौन सी भूमि संथालों से संबद्ध थी?
1. दिकू
2. दामिन-इ-कोह
3. पहाड़िया
4. जंगल
प्रश्न-8 विलियम होजेज जिसने 18वीं और 19वीं शताब्दी के भारत के अनेक भूदृश्य पेंटिंग बनाई, निम्न में से किन विचारों से प्रेरित था?
1. क्यूबावाद (क्यूबिज़्म)
2. अमूर्त कला
3. स्वच्छंदतावाद / रूमानीवाद (रोमांटिज़म)
4. सूरीनामवाद (सुरेलिज़्म)
प्रश्न-9 ब्रिटिश के द्वारा कृषि विस्तार के कारणों में से, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
1. भू राजस्व के संसाधनों को बढ़ाने के लिए, यह आवश्यक था।
2. निर्यात करने के लिए फसलों का उत्पादन करना।
3. एक सुव्यवस्थित श्रेणी बद्ध समाज की स्थापना करना।
4. वन में रहने वाले लोगों को शासित करने में सुकरता की दृष्टि से।
प्रश्न-10 भारतीय इतिहास में 19वीं के उत्तरार्द्ध में “बीर भूमि” और “भागलपुर” जिले निम्न में से किस से संबंधित थे?
1. रंपा विद्रोही
2. दक्कन विद्रोह
3. तारा भगत विद्रोह
4. संथाल विद्रोही
प्रश्न-11 मुगल राजशाही को ईश्वर से प्राप्त होने वाले प्रकाश (फर-ए-इज़ादी) को प्रहार करने वाले सबसे ऊँचे स्थान के रूप में स्थापित करने के लिए, अबुल फज़्ल को किसने प्रेरित किया?
1. शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी
2. लाल शाहबाज़ कलंदर
3. शराफुद्दीन याह्या मनेरी
4. मुहम्मद शाह आलम
प्रश्न-12 मुगल बादशाहों ने दरबारी इतिहासकारों को ____ लिखने के लिए नियुक्त किया?
1. मूल्यांकन रिपोर्ट
2. सैंटलमैंट बुक
3. यात्रा-वृत्तान्त
4. इतिहास-वृत्त (क्रॉनिकल्स)
प्रश्न-13 मुगल युग में शहज़ादे सलीम ने किस प्रसिद्ध व्यक्ति को मारने का षड्यंत्र किया?
1. अबुल फज़्ल
2. बीर सिंह बुंदेला
3. नादिया
4. अबुल हसन
प्रश्न-14 विजयनगर साम्राज्य में “नायक” कौन थे?
1. किसान
2. राजपूत
3. शिल्पकार
4. सेना प्रमुख
प्रश्न-15 “कुदिरई चेट्टी” कौन थे?
1. अनाज-व्यापारी
2. कपड़ा व्यापारी
3. घोड़ों के व्यापारी
4. कीमती-पत्थरों के व्यापारी (हीरे जवाहरात के व्यापारी)
प्रश्न-16 “रायचूर” दोआब किन दो नदियों के बीच स्थित भूमि है?
1. तुंगभद्रा और कृष्णा
2. तुंगभद्रा और कावेरी
3. कावेरी और नर्मदा
4. गंगा और नर्मदा
प्रश्न-17 “नलयिरादिव्यप्रबंधम” या “चार हज़ार पावन रचनाएँ” की कितने अलवार संतों ने रचना की थी?
1. 10
2. 12
3. 16
4. 14
प्रश्न-18 जहाँआरा द्वारा लिखी गई “शेख मुइनुद्दीन चिश्ती” की जीवनी का शीर्षक क्या है?
1. मुनिस-अल-अखाह
2. कश्फ उत महज़ूब
3. मक्तुबत-ए-रब्बानी
4. सियार-उल-औलिया
प्रश्न-19 निम्न में से किन शासकों ने “गंगैकोंडचोलपुरम” को संरक्षण दिया?
1. चोल शासक
2. पाण्ड्य शासक
3. चेर शासक
4. पल्लव शासक
प्रश्न-20 चीन का “क्वानझू” बंदरगाह मध्यकालीन में ____ नाम से जाना जाता था।
1. सुमात्रा
2. ओमान
3. मालाबार
4. जायतुन
प्रश्न-21 फ्रांस्वा बर्नियर निम्न में से किसका चिकित्सक था?
1. शाहजहाँ
2. औरंगज़ेब
3. दारा शिकोह
4. डैनियल
प्रश्न-22 “यह नगर जो समुद्र की भाँति भरा हुआ था, जो सैंकड़ो प्रसादो से संतुलित था। इसके सिंहद्वार, तोरण और कंगूरे सधन बादलों की तरह घुमड़ रहे थे। यह इंद्र की नगरी के समान शोभायमन था”
हस्तिनापुर के विषय में उपरोक्त क्विरज निम्न में से किस ग्रंथ में पाया जाता है?
1. ऋग्वेद
2. आदिपर्वन
3. उत्तर पर्व
4. पुराण
प्रश्न-23 ग्रीक शब्द “एरीथ्रियन” क्या अर्थ संकेत करता है?
1. फारस की खाड़ी
2. लाल सागर
3. अरब सागर
4. हिंद महासागर
प्रश्न-24 वस्तुओं के समूह को, जो विशिष्ट शैली वाले हैं और विशेष भौगोलिक क्षेत्र और कालावधि में एक साथ पाया जाते है, पुरातत्वविद क्या नाम देते है?
1. उद्योग
2. समुच्चय
3. संस्कृति
4. फैक्टरी
प्रश्न-25 निम्न शहरों में कौन “हड़प्पा सभ्यता” का भाग नहीं है?
1. धौलावीरा
2. मोहनजोदड़ो
3. चन्हुदड़ो
4. दिलमुन
प्रश्न-26 निम्न में से किस साइट पर जलाशय खोजे गए हैं?
1. लोथल
2. कालीबंगन
3. धौलावीरा
4. चोलिस्तान
प्रश्न-27 सूची – Ⅰ को सूची – Ⅱ से मिलायें:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. बेगम हजरत महल Ⅰ. बड़ौत
B. कुँअर सिंह Ⅱ. कानपुर
C. नाना साहिब Ⅲ. आरा
D. शाह मल Ⅳ. लखनऊ
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
2. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
3. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
4. A-Ⅰ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅳ
प्रश्न-28 सीमा शुल्क से प्राप्त राजस्व के संबंध में संविधान के आदेश के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
1. यह पूर्व रूप से राज्य द्वारा संग्रहीत किया जाता है।
2. यह पूर्व रूप से केंद्र सरकार द्वारा अपने पास रखा जाता है।
3. यह केंद्र और राज्यों द्वारा साझा किया जाता है।
4. संविधान द्वारा सीमा शुल्क समाप्त कर दिया गया था।
प्रश्न-29 सूची – Ⅰ को सूची – Ⅱ से मिलायें:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. अश्वपति Ⅰ. राय
B. नरपति Ⅱ. उड़ीसा की शाही वंश परंपरा
C. कर्नाटक साम्राज्यमु Ⅲ. दक्कन सुल्तान
D. गजपति Ⅳ. विजयनगर साम्राज्य
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
2. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅲ, D-Ⅱ
3. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
4. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
प्रश्न-30 सूची – Ⅰ को सूची – Ⅱ से मिलायें:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. ज्योतिबा फुले Ⅰ. आर्थिक और सामाजिक न्याय
B. समाजवादी Ⅱ. संवैधानिक सुधार
C. विवेकानंद Ⅲ. दमित वर्ग के कष्ट (पीड़ा)
D. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1919 Ⅳ. हिंदुत्व के सुधार
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
1. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
2. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
4. A-Ⅳ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅰ
प्रश्न-31 सूची – Ⅰ को सूची – Ⅱ से मिलायें:
सूची – Ⅰ सूची – Ⅱ
A. गहपति Ⅰ. बड़े ज़मींदार
B. वेल्लालर Ⅱ. हलवाहा
C. उल्वर Ⅲ. दास
D. अणिमई Ⅳ. स्वामी / घर का मुखिया
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
1. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
2. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
3. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅱ
4. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅰ
प्रश्न-32 निम्न नदियों में से कौन सी नदियाँ हड़प्पा सभ्यता के भौगोलिक क्षेत्र में थी?
A. सिंधु
B. रावी
C. कृष्णा
D. कावेरी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. केवल A, B
2. केवल B, C
3. केवल C, A
4. केवल C, D
प्रश्न-33 निम्न में से कौन सा आधुनिक राज्य “तमिलकम” राज्य का भाग था?
A. केरल
B. आंध्रप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. मध्यप्रदेश
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. केवल A, B
2. केवल B, C
3. केवल A, D
4. केवल B, D
प्रश्न-34 डोमिंगो पेस ने निम्न में से किसे “विजय का भवन” उल्लेखित किया है?
A. सभा मंडप
B. महानवमी डिब्बा
C. कमल महल
D. हजारा राम मंदिर
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. केवल A, B
2. केवल B, C
3. केवल C, D
4. केवल A, D
प्रश्न-35 “रिलीफ़ ऑफ़ लखनऊ” शीर्षक वाली पेंटिंग के विषय में, निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
A. ब्रिटिश हीरो ज़मीन पर खड़े हैं और केंद्र में पर्याप्त प्रकाश है।
B. कैनवास के केंद्र में अंग्रेज महिलाएँ और बच्चे एक घेरे में इकट्ठे हैं।
C. सामने जमीन पर पड़े मृत और घायल दी गई पीड़ा (कष्ट) के गवाह है।
D. पृष्ठभूमि में ब्रिटिश बचाव बल उद्धारकों के रूप में पहुँच गए हैं।
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. केवल A, B
2. केवल A, C
3. केवल A, D
4. केवल B, C
प्रश्न-36 भारत के विभाजन की ओर ले जाने वाली निम्न घटनाओं को क्रमानुसार व्यवस्थित करें।
A. प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस।
B. रहमत अली द्वारा “पाकिस्तान” नाम गढ़ा जाना।
C. मुस्लिम लीग का “पाकिस्तान प्रस्ताव”।
D. “उत्तर पश्चिमी मुस्लिम राज्य” के लिए मुहम्मद इक़बाल का मुस्लिम लीग को किया गया संबोधन (भाषण)।
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. D, B, C, A
2. A, B, C, D
3. C, D, A, B
4. C, B, A, D
प्रश्न-37 निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।
A. पानीपत का तीसरा युद्ध।
B. नादिरशाह का भारत आक्रमण।
C. औरंगज़ेब का शासनकाल।
D. बंगाल की “दीवानी” का इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी को हस्तांतरण।
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. B, A, C, D
2. D, C, A, B
3. C, B, A, D
4. A, B, C, D
प्रश्न-38 निम्नलिखित को उनके घटने के क्रम में व्यवस्थित करें।
A. एकमुश्त बंदोबस्त
B. सहायक संधि
C. सती प्रथा निर्मूलन
D. आज़मगढ़ घोषणा
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. A, B, D, C
2. B, C, A, D
3. B, A, C, D
4. C, B, A, D
प्रश्न-39 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निम्न महानिर्देशकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।
A. जॉन मार्शल
B. अलेक्जैंडर कनिंघम
C. आर. ई. एम. व्हीलर
D. बी. बी. लाल
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. A, B, D, C
2. B, A, C, D
3. B, C, A, D
4. C, B, A, D
प्रश्न-40 निम्न को उनके उत्तराधिकार के क्रम में व्यवस्थित करें।
A. जोतदार
B. जमींदार
C. कंपनी
D. रैयत
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. B, A, C, D
2. C, B, A, D
3. C, A, B, D
4. C, B, D, A
निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर, प्रश्न का उत्तर दीजिए:
“हालाँकि बुद्धिमान लोग यह विश्वास करते हैं कि इस सद्गुण से…. इस तपस्या से मैं कर्मप्राप्ति करूँगा…. मुर्ख उन्हीं कार्यों को करके धीरे-धीरे कर्म मुक्ति की उम्मीद करेगा। दोनों में से कोई कुछ नहीं कर सकता। सुख और दुख मानो पूर्व निर्धारित मात्रा में मापकर दिए गए हैं। इसे संसार में बदला नहीं जा सकता। इसे बढ़ाया या घटाया नहीं जा सकता। जैसे धागे का गोला फेंक देने पर लुढ़कते-लुढ़कते अपनी पूरी लंबाई तक खुल जाता है, उसी तरह मूर्ख और विद्वान दोनों ही पूर्व निर्धारित रास्ते से होते हुए दु:खों का निदान करेंगे।”
प्रश्न-41 इनमें से किसने इन शिक्षाओं का वर्णन बुद्ध के सामने किया।
1. बिम्बिसार
2. अजातसत्तु
3. उपाला
4. आनन्द
प्रश्न-42 अनुच्छेद में किसकी शिक्षाओं को वर्णित किया गया है?
1. वर्धमान
2. सिद्धार्थ
3. मक्खलि गोसाल
4. अजिता केसकंबलिन
प्रश्न-43 इनमें से किसे “नियतिवादी” वर्णित किया गया है?
1. लोकायत
2. लिंगायत
3. बौद्ध
4. आजीविका
प्रश्न-44 इनमें से किसे “भौतिकवादी” वर्णित किया गया है?
1. लोकायत
2. जैन
3. बौद्ध
4. आजीविक
प्रश्न-45 यह उद्धहरण निम्न में से किस ग्रंथ से लिया गया है?
1. अशोकावदान
2. दीपवंश
3. सुत्त पिटक
4. अभिधम्म पिटक
निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर, प्रश्न का उत्तर दीजिए :
प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सूचनाओं से पता चलता है कि कैसे अन्यायपूर्ण तरीके से नमक को तैयार किया गया है। बिना कर (जो कभी-कभी नमक के मूल्य का चौदाह गुना तक होता था) अदा किए गए नमक के प्रयोग को रोकने के लिए सरकार उस नमक को, जिससे वह लाभ पर नहीं बेच पाती थी, नष्ट कर देती थी। अतः यह राष्ट्र की अत्यधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता पर कर लगाती है ; यह जनता को इसके उत्पादन से रोकती हैं और प्रकृति ने जिसे बिना किसी श्रम के उत्पादित किया है उसे नष्ट कर देती है। अतः किसी भी वजह से किसी चीज़ को स्वयं प्रयोग न कर पाने तथा अन्य को भी उसका प्रयोग न करने देने तथा ऐसे में उस चीज़ को नष्ट कर देने की इस अन्यायपूर्ण नीति को किसी भी विशेषण द्वारा नहीं बताया जा सकता है। विभिन्न स्रोतों से मैं भारत के सभी भागों में इस राष्ट्र संपत्ति को बेलगम ढंग से नष्ट किए जाने की कहानियाँ सुन रहा हूँ। टनों न सही पर कई मन नमक कोंकण तट पर नष्ट कर दिया गया बताया गया है। दाण्डी से भी इस तरह की बातें पता चली है। जहाँ कहीं भी ऐसे क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले लोगों द्वारा अपने व्यक्तिगत प्रयोग हेतु प्राकृतिक नमक उठा ले जाने की संभावना दिखती है वहाँ तुरंत अधिकारी नियुक्त कर दिए जाते हैं जिनका एकमात्र कार्य विनाश करना होता है। इस प्रकार बहुमूल्य राष्ट्रीय संपदा को राष्ट्रीय खर्चे से ही नष्ट किया जाता है और लोगों के मुँह से नमक छीन लिया जाता है।
प्रश्न-46 गाँधी के अनुसार नमक एकाधिकार चौतरफा श्राप है। निम्न में से कौन सा कथन इस “चौतरफा श्राप” के विषय में सही नहीं है?
1. यह एक सुकर, मूल्यवान ग्राम उद्योग का अपहरण करता है (छीन लेता है)।
2. यह उस संपत्ति के विनाश की प्रथा बनाता है, जिसे प्रकृति बहुतायत में उत्पन्न करती है।
3. इसे नष्ट करने का अर्थ है ; और अधिक राष्ट्रीय व्यय।
4. भूख से पीड़ित लोगों से 2000 प्रतिशत कर बलपूर्वक वसूल करना।
प्रश्न-47 गाँधी के मार्च की प्रगति निम्न में से किसी दस्तावेज़ से ढूँढी जा सकती है?
A. पुलिस की गुप्त रिपोर्टों से।
B. “टाइम” समाचार पत्रिका से।
C. केसरी
D. विविध वृत्त
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:
1. केवल A, D
2. केवल A, B
3. केवल B, C
4. केवल C, D
प्रश्न-48 इस मार्च में समुद्र तट पर गाँधी द्वारा दिए गए भाषण के विषय में कौन सा कथन सत्य नहीं है?
1. उन्होंने अधिकारियों को सरकारी रोजगार की उदघोषणा करने के लिए बुलाया।
2. यदि आप “स्वराज” के लिए जाते हैं, तो आपको अछूतों की सेवा करनी होगी।
3. “स्वराज” के लिए, हिंदू, मुसलमान, पारसी और सिखों को “एक” होना होगा।
4. केवल नमक कर और करों को हटा देने से तुम “स्वराज” प्राप्त करोगें।
प्रश्न-49 निम्न में से किसने समुद्र तट पर नमक उत्पादन को अनुमति दी थी?
1. प्रथम गोलमेज सम्मेलन
2. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
3. गाँधी इरविन समझौता
4. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935
प्रश्न-50 गाँधी ने अपने “नमक मार्च” की अग्रिम सूचना ____ को दी थी।
1. लॉर्ड विलिंगडन
2. लॉर्ड माउण्टबैटन
3. लॉर्ड इरविन
4. लॉर्ड केनिंग
उत्तर-1 2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
उत्तर-2 1. बी.एन. राव और एस.एन. मुखर्जी
उत्तर-3 1. ये परिचर्चाएँ जनता द्वारा अभिव्यक्त किए गए मत से प्रभावित नहीं थी।
उत्तर-4 1. शिमला
उत्तर-5 4. रेजीडेंसी
उत्तर-6 2. जोज़फ़ नोएल पेटन
उत्तर-7 2. दामिन-इ-कोह
उत्तर-8 3. स्वच्छंदतावाद / रूमानीवाद (रोमांटिज़म)
उत्तर-9 4. वन में रहने वाले लोगों को शासित करने में सुकरता की दृष्टि से।
उत्तर-10 4. संथाल विद्रोही
उत्तर-11 1. शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी
उत्तर-12 4. इतिहास-वृत्त (क्रॉनिकल्स)
उत्तर-13 1. अबुल फज़्ल
उत्तर-14 4. सेना प्रमुख
उत्तर-15 3. घोड़ों के व्यापारी
उत्तर-16 1. तुंगभद्रा और कृष्णा
उत्तर-17 2. 12
उत्तर-18 1. मुनिस-अल-अखाह
उत्तर-19 1. चोल शासक
उत्तर-20 4. जायतुन
उत्तर-21 3. दारा शिकोह
उत्तर-22 2. आदिपर्वन
उत्तर-23 2. लाल सागर
उत्तर-24 3. संस्कृति
उत्तर-25 4. दिलमुन
उत्तर-26 3. धौलावीरा
उत्तर-27 3. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
उत्तर-28 2. यह पूर्व रूप से केंद्र सरकार द्वारा अपने पास रखा जाता है।
उत्तर-29 4. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
उत्तर-30 3. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
उत्तर-31 2. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
उत्तर-32 1. केवल A, B
उत्तर-33 1. केवल A, B
उत्तर-34 1. केवल A, B
उत्तर-35 2. केवल A, C
उत्तर-36 1. D, B, C, A
उत्तर-37 3. C, B, A, D
उत्तर-38 2. B, C, A, D
उत्तर-39 2. B, A, C, D
उत्तर-40 2. C, B, A, D
उत्तर-41 2. अजातसत्तु
उत्तर-42 3. मक्खलि गोसाल
उत्तर-43 4. आजीविका
उत्तर-44 1. लोकायत
उत्तर-45 3. सुत्त पिटक
उत्तर-46 4. भूख से पीड़ित लोगों से 2000 प्रतिशत कर बलपूर्वक वसूल करना।
उत्तर-47 2. केवल A, B
उत्तर-48 4. केवल नमक कर और करों को हटा देने से तुम “स्वराज” प्राप्त करोगें।
उत्तर-49 3. गाँधी इरविन समझौता
उत्तर-50 3. लॉर्ड इरविन
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.