प्रिय छात्रों, इस पोस्ट में आपको CUET UG History Solved Question Paper Hindi (19 July 2022 Shift – 1) में पढ़ने को मिलेगा। इस परीक्षा में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास से प्रश्न पूछे गए थे, जो आपकी NCERT कक्षा 12वीं की इतिहास की पुस्तकों से ही बनाए गए थे। यदि आपने ध्यान से इन पुस्तकों को समझ कर पढ़ लिया तो आप इस सभी प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ आसानी से दे सकते है।
प्रश्न-1 पुरातात्विक सर्वेक्षण के प्रथम भारतीय जनरल थे____.
A. जिम कुक
B. अलेक्ज़ैंडर कनिंघम
C. अरनेस्ट मैके
D. लॉर्ड माउंटबेटन
प्रश्न-2 हड़प्पन लिपि के उस कारक को पहचानिए जो हड़प्पन लिपि का भाग नहीं है:
A. हड़प्पन लिपि सर्वप्रथम अर्नेस्ट मैके के द्वारा पढ़ी गई।
B. हड़प्पन लिपि चित्रात्मक है न कि वर्ण मालीय।
C. इसमें चिह्नों की संख्या अधिक है करीब 375-400.
D. यह लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती है।
प्रश्न-3 भारतीय मानवीय इतिहास के पुरातत्व के काल खण्डों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
A. मध्य पाषाण
B. आरंभिक लौह काल, महापाषाण शवाधान
C. नव पाषाण
D. ताम्र पाषाण
E. निम्न पुरापाषाण
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए:
A. E, D, A, C, B
B. A, E, D, C, B
C. E, A, D, B, C
D. E, A, C, D, B
प्रश्न-4 मौर्य साम्राज्य के विषय में सही सूचनाओं को चुनिए:
A. सम्राट अशोक के प्रत्येक अभिलेख में उसका नाम नहीं है।
B. चंद्रगुप्त के बारे में जानकारी मेगस्थनीज़ द्वारा लिखे विवरण में उपलब्ध है।
C. अशोक के अधिकांश अभिलेख पाली भाषा में है।
D. मौर्य साम्राज्य की राजधानी तक्षशिला थी।
E. उज्जयनी, तोसाली तथा सुवर्ण नगरी भी मुख्य राजनैतिक केंद्र थे।
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
A. A, B तथा E मात्र
B. A, C तथा D मात्र
C. B, D तथा E मात्र
D. A, C तथा E मात्र
प्रश्न-5 प्राचीन काल में भारतीय मसाले भेजे जाते थे (निर्यात किए जाते थे)
A. रोमन साम्राज्य में अरब सागर के रास्ते भूमध्य क्षेत्र तक पहुँचाया जाता था।
B. ब्रिटेन में अटलांटिक महासागर तथा केप ऑफ गुड होप के रास्ते।
C. जापान में प्रशांत महासागर तथा दक्षिणी चीनी समुद्र के रास्ते।
D. ऑस्ट्रेलिया में प्रशांत महासागर तथा बोटानी खाड़ी के रास्ते।
प्रश्न-6 सूची Ⅰ को सूची Ⅱ से मिलाएँ:
सूची- Ⅰ उद्धरण सूची- Ⅱ लेखक
A. अर्थशास्त्र Ⅰ. हरिशेण (हरिशेन)
B. प्रयाग प्रशस्ति Ⅱ. अज्ञात लेखक
C. हर्षचरित Ⅲ. कौटिल्य
D. पेरिप्लस ऑफ़ एरीथ्रियन सी Ⅳ. बाण भट्ट
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
A. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
B. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅱ
C. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
D. A-Ⅲ, B-Ⅱ, C-Ⅳ, D-Ⅰ
प्रश्न-7 सूची Ⅰ से सूची Ⅱ का मिलान करें:
सूची- Ⅰ सूची- Ⅱ
A. स्वर्णकार Ⅰ. सारथी
B. महा समत Ⅱ. गिल्ड
C. सूत्र Ⅲ. सुनार
D. श्रेनी Ⅳ. महान प्रतिनिधि
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
B. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅱ
C. A-Ⅱ, B-Ⅰ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
D. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
प्रश्न-8 इनमें से किन शासको ने अंतर्विवाह का पालन किया?
A. पांडव
B. सातवाहन
C. मौर्य
D. गुप्त
प्रश्न-9 एकलव्य, महाभारत का एक महत्वपूर्ण पात्र, उसकी जाती थी:
A. चांडाल
B. सूत्रधार
C. निषाद
D. सार्थवाह
प्रश्न-10 राजसूय और अश्वमेध थे:
A. यह राजाओं द्वारा किए जाने वाले विस्तृत बलि संबंधी अनुष्ठान थे।
B. यह अनुष्ठान सेनापति द्वारा युद्ध क्षेत्र में किया जाता था।
C. यह अनुष्ठान रानियों द्वारा पुत्र-प्राप्ति के लिए किया जाता था।
D. यह अनुष्ठान राजकुमार के युवा होने पर किया जाता था।
प्रश्न-11 अजातशत्रु तथा बुद्ध के मध्य हुए वार्तालाप को पाया जाता है ______।
A. जातक
B. विनय पत्रिका
C. सुत्त पिटक
D. अभिधम्म पिटक
प्रश्न-12 सूची Ⅰ को सूची Ⅱ से मिलाएँ:
सूची- Ⅰ विचारक सूची- Ⅱ उनके देश
A. जरथुस्त्र Ⅰ. ग्रीस
B. कोंग ज़ी (खुंगत्सी) Ⅱ. ईरान
C. प्लेटो Ⅲ. चीन
D. महावीर Ⅳ. भारत
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
A. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ
B. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
C. A-Ⅳ, B-Ⅲ C-Ⅱ, D-Ⅰ
D. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅱ
प्रश्न-13 रिहला _____के द्वारा लिखी गई है।
A. इब्न बतूता
B. अल बरूनी
C. अबुल फ़ज़ल
D. सैयदी अली रईस
प्रश्न-14 लिंगायतों का विश्वास है कि मरणोपरांत भक्त _____ में लीन हो जाएँगे और इस संसार में पुनः नहीं लौटेंगे:
A. शिव
B. विष्णु
C. दुर्गा
D. भगवान राम
प्रश्न-15 आठवीं से अठारहवीं सदी तक के तांत्रिक रिवाजों की सही विशेषता पहचानिए:
A. ज्ञान का भंडार भारतीय वेद थे।
B. कई सारे तांत्रिक विचारों ने शैववाद एवं बौद्धवाद को प्रभावित किया।
C. जैन धर्म व बुद्ध धर्म से जुड़ी हुई थी।
D. तांत्रिक प्रथाएँ स्त्रियों व निचली जातियों के लिए निषेध थीं।
प्रश्न-16 दी गई जानकारियों को पढ़िए और व्यक्तित्व को जानिए:
1. धर्म के सभी बाहरी आडंबरों को अस्वीकार किया जैसे यज्ञ, आनुष्ठानिक स्नान, मूर्ति पूजा, कठोर तप।
2. अपने अनुयायियों को एक समुदाय में संगठित किया।
3. निर्गुण भक्ति का प्रचार किया।
4. ईश्वर से जुड़ने के लिए उन्होंने शबद के माध्यम से एक सरल तरीका प्रस्तावित किया।
A. बाबा गुरु नानक
B. गुरु अर्जुन देव
C.चैतन्य
D.तुलसीदास
प्रश्न-17 सूफ़ीमत पर दी गई जानकारियों में से सही जानकारी चुने:
A. ग्यारहवीं शताब्दी तक आते-आते सूफ़ीवाद एक पूर्ण विकसित आंदोलन था।
B. सिलसिला शब्द का अर्थ यह है कि अध्यात्मिक गुरु की वंशावली जिसके प्रति सूफी अपनी निष्ठा दर्शाते थे।
C. जियारत का अर्थ मुरीदों का दरगाह पर जाकर भक्ति करना।
D. सूफ़ी एक निष्ठ (सेवानिष्ट) होकर इस्लाम की सभी प्रथाएँ मानते थे।
E. शेख निजामुद्दीन औलिया शासक गयासुद्दीन तुगलक के समय जीवित थे।
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।
A. A, B तथा D मात्र
B. B, C तथा D मात्र
C. A, C तथा E मात्र
D. A, B, C तथा E मात्र
प्रश्न-18 अतीत में मंदिरों का निर्माण नहीं किया जाता था:
A. शासक तथा ईश्वर को जोड़ने के रूप में
B. शिक्षा के केंद्र के रूप में
C. राजा की शक्ति के लिए समर्थन तथा वैद्यता प्राप्त करने के लिए
D. प्रशासनिक केंद्र के रूप में
प्रश्न-19 लिंगायत के धार्मिक साहित्य को जाना जाता है:
A. अग्रहार
B. वचन
C. हदीस
D. कियास
प्रश्न-20 विजयनगर साम्राज्य की स्थापना से किसका नाम जुड़ा हुआ है?
A. विरुपाक्ष
B. कृष्ण देवराय
C. हरिहर
D. गजपति
प्रश्न-21 सत्रहवीं सदी में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कई नई फ़सले भारतीय उपमहाद्वीप पहुँची। इनमें से एक ______ अफ्रीका और स्पेन के रास्ते आयी।
A. गन्ना
B. कपास
C. चावल
D. मक्का
प्रश्न-22 निम्नलिखित मुगल इतिवृत तथा संस्मरणों को काल-क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिए (आरंभ से अंत तक) :
A. अबुल फ़ज़ल द्वारा अकबर नामा पर कार्य
B. मुहम्मद वारिस द्वारा शाहजहाँ के शासन के तीसरे दशक में इतिवृत्त लेखन की शुरुआत
C. गुलबदन बेगम द्वारा हुमायूँनामा के लेखन की शुरुआत
D. लाहौरी द्वारा बादशाह नामा के पहले दो दफ़्तरों का लेखन
E. बाबर के संस्मरणों की पांडुलिपि फारसी में बाबर नामा
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए:
A. A, B, C, E, D
B. B, D, E, C, A
C. C, E, A, D, B
D. A, C, B, D, E
प्रश्न-23 मुगलों से संबंधित सही सूचनाओं को चुनिए:
A. जहीरूद्दीन बाबर मध्य एशिया के फरगना क्षेत्र से था।
B. नसीरुद्दीन हुमायूँ ने शेरशाह सूरी को 1540 में हराया था।
C. जलालुद्दीन अकबर हिंदूकुश पर्वत तक अपने साम्राज्य की सीमाओं के विस्तार में सफल हुआ।
D. दिल्ली, आगरा तथा लाहौर तीन अलग मुगल राजधानियाँ थी।
E. शाह आलम Ⅱ अंतिम मुगल बादशाह था।
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए:
A. A, B, C केवल
B. A, C, D केवल
C. C, D, E केवल
D. A, C, E केवल
प्रश्न-24 निम्नलिखित घटनाओं को कालरेखा के अनुसार व्यवस्थित कीजिए।
A. संथाल लोग राजमहल की पहाड़ियों में आने लगे
B. बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त
C. ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल की दीवानी प्राप्त की
D. ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा रेग्युलेटिंग एक्ट पारित किया गया
E. दक्कन के गाँवों में रैयतों ने बगावत की
निम्नलिखित विकल्पों में सही विकल्प चुने:
A. C, D, B, A, E
B. A, B, C, D, E
C. C, E, A, D, B
D. C, B, E, A, D
प्रश्न-25 सूची Ⅰ से सूची Ⅱ को मिलाए:
सूची- Ⅰ सूची- Ⅱ
A. मार्को पोलो Ⅰ. उज़बेकिस्तान
B. इब्न बतूता Ⅱ. इटली
C. पीटर मुंडी Ⅲ. इंग्लैंड
D. अल बिरूनी Ⅳ. मोरक्को
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅰ
B. A-Ⅰ, B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
C. A-Ⅲ, B-Ⅱ, C-Ⅰ, D-Ⅳ
D. A-Ⅳ, B-Ⅲ, C-Ⅱ, D-Ⅰ
प्रश्न-26 निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रम के अनुसार (प्रथम से अंतिम तक) लगाइए:
A. ब्रिटिश का मद्रास में आगमन
B. पुर्तगाली व्यापारिक कंपनियों का पणजी में आगमन
C. फ्रांसीसियों का पांडिचेरी में आगमन
D. डच कंपनियों का मछलीपट्टनम में आगमन
दिए गए प्रवेश विकल्पों में सही विकल्प चुनिए:
A. B, D, A, C
B. A, D, C, B
C. B, A, D, C
D. C, B, A, D
प्रश्न-27 राष्ट्रवादी सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए प्रजा मंडलों की श्रृंखला स्थापित की गई:
A. हरिजन
B. आर्य समाज
C. नील बागान मालिक
D. रजवाड़े
प्रश्न-28 महात्मा गांधी के नेतृत्व में सबसे पहला आंदोलन कौन सा था?
A. खिलाफत आंदोलन
B. चंपारण सत्याग्रह
C. अहमदाबाद मिल हड़ताल
D. दांडी यात्रा
प्रश्न-29 सही कथन को पहचानिए:
A. महात्मा गाँधी ने द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया।
B. महात्मा गाँधी ने निम्न जातियों के लिए पृथक निर्वाचन का विरोध किया।
C. असहयोग आंदोलन के दौरान कानून के उल्लंघन के लिए महात्मा गाँधी को 8 वर्ष की सजा दी गई।
D. महात्मा गाँधी को 1949 में कारावास से मुक्त किया।
E. गोखले ने गाँधी जी को एक वर्ष तक ब्रिटिश भारत की यात्रा करने की सलाह दी जिससे वे इस भूमि और इसके लोगों को जान सकें।
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुने:
A. A, B तथा C मात्र
B. B, C तथा D मात्र
C. A, B तथा E मात्र
D. C, D तथा E मात्र
प्रश्न-30 सन 1929 में लाहौर में हुए काँग्रेस अधिवेशन का नेतृत्व _____ ने किया था।
A. जवाहर लाल नेहरू
B. महात्मा गाँधी
C. सरदार वल्लभभाई पटेल
D. मोहम्मद अली जिन्ना
प्रश्न-31 सहायक संधि _____ द्वारा 1798 में तैयार की गई एक व्यवस्था थी।
A. लॉर्ड वेलेज़ली
B. लॉर्ड डलहौज़ी
C. लॉर्ड कैनिंग
D. वॉरेन हैस्टिंग
प्रश्न-32 सही विकल्प चुनिए:
A. बंगाली मुसलमानों ने जिन्ना के द्विराष्ट्र सिद्धांत को नकारा और बाद में 1971-72 में बंग्लादेश की स्थापना की।
B. 1940 में मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की माँग पेश की।
C. मार्च 1946 में कैबिनेट मिशन भारत में भेजा गया।
D. ”प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस” जनवरी 1947 को मनाया गया।
E. 1935 में प्रांतीय संसदों के गठन के लिए पहली बार चुनाव कराए गए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. A, B और D
B. B, C और E
C. C, D और E
D. A, B और C
प्रश्न-33 भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में पहली राष्ट्रीय गतिविधि जिसमें औरतों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया:
A. भारत छोड़ो आंदोलन
B. चंपारण आंदोलन
C. असहयोग आंदोलन
D. सविनय अवज्ञा आंदोलन
प्रश्न-34 संविधान सभा के सामने _____ के द्वारा ”उद्देश्य प्रस्ताव” पेश किया गया।
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद 26 नवंबर 1949
B. डॉ. बी. आर. अंबेडकर 15 अगस्त 1947
C. जवाहरलाल नेहरू 13 दिसंबर 1946
D. सरदार पटेल 26 जनवरी 1950
प्रश्न-35 जेम्स-Ⅰ का अंग्रेज दूर टॉमस रो दरबार में आया था:
A. अकबर
B. औरंगज़ेब
C. जहाँगीर
D. शाहजहाँ
प्रश्न-36 आयकर किस सूची के अंतर्गत आता है:
A. केंद्रीय सूची
B. राज्य सूची
C. समवर्ती सूची
D. शेष सूची
प्रश्न-37 सूची Ⅰ को सूची Ⅱ से मिलाएँ:
सूची- Ⅰ नेता सूची- Ⅱ महत्वपूर्ण विषय
A. एन.जी.रंगा Ⅰ. अछूतों की समस्या
B. जयपाल सिंह Ⅱ. अल्प संख्यक शब्द को आर्थिक रूप से परिभाषित करना
C. जे. नागप्पा Ⅲ. आदिवासियों की सुरक्षा
D. हंसा मेहता Ⅳ. स्त्रियों के लिए न्याय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. A-Ⅰ , B-Ⅱ, C-Ⅲ, D-Ⅳ
B. A-Ⅲ, B-Ⅱ, C-Ⅰ, D-Ⅳ
C. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ
D. A-Ⅳ, B-Ⅰ, C-Ⅱ, D-Ⅲ
प्रश्न-38 कम्युनिस्ट सदस्य सोमनाथ लाहिड़ी का संविधान सभा को लेकर क्या अनुभव था?
A. उन्हें महसूस हुआ कि अल्पसंख्यक समुदाय को संविधान में अत्यधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है।
B. उन्हें संविधान सभा की चर्चाओं में ब्रिटिश साम्राज्यवाद का स्याह साया दिखता था।
C. उन्होंने शिकायत की कि सभा में पर्यावरणीय विषय पर पर्याप्त चर्चा नहीं की गई है।
D. उन्होंने माँग रखी कि पदानुक्रम को अधिक कानूनी सुविधाएँ दी जाएँ।
प्रश्न-39 ”संविधान सभा अंग्रेजों की बनाई हुई है और वह अंग्रेजों की योजना को साकार करने का काम कर रही है।” यह वक्तव्य संविधान सभा में _____ के द्वारा दिया गया।
A. जवाहरलाल नेहरू
B. डॉ. बी. आर. अंबेडकर
C. सोमनाथ लाहिड़ी
D. सरदार पटेल
प्रश्न-40 निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रम के अनुसार लगाइए:
A. ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली भारतीय नेताओं से मिलते हैं।
B. संविधान पर हस्ताक्षर।
C. कैबिनेट मिशन अपने संवैधानिक योजना की घोषणा करती है।
D. अंतरिम सरकार की अंतिम बैठक।
E. मुस्लिम लीग द्वारा ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस’ का ऐलान।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. E, C, D, A, B
B. C, E, A, D, B
C. A, C, D, E, B
D. D, A, C, E, B
निम्न गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:
उस दिन सूपा में
16 मई 1875 को, पूना के जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस आयुक्त को लिखा :
शनिवार दिनांक 15 मई को सूपा में आने पर मुझे इस उपद्रव का पता चला। एक साहूकार का घर पूरी तरह जला दिया गया; लगभग एक दर्जन मकानों को तोड़ दिया गया और उनमें घुस कर वहाँ के सारे सामान को आग लगा दी गई। खाते पत्र, बॉंड, अनाज, देहाती कपड़ा, सड़कों पर लाकर जला दिया गया, जहाँ राख के ढेर अब भी देखे जा सकते हैं।
मुख्य कांस्टेबल ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया। लगभग 2000₹ का चोरी का माल छुड़ा लिया गया। अनुमानत: 25,000 रु. से अधिक की हानि हुई। साहूकारों का दावा है कि 1 लाख रु. से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
दक्कन दंगा आयोग
प्रश्न-41 पश्चिमी भारत के किसानों के विरोध करने का साधारण तरीका पहचानिए:
A. साहूकारों पर हमला, बही-खाते जलाना और ऋण-बंध नष्ट करना
B. साहूकारों पर हमला करना तथा अलग परगना बनाना
C. मैदानों पर धावा करना, ज़मींदारों से उपहार लेना और ताल्लुकदारों से युद्ध करना
D. साहूकारों के साथ समझौता करना और उसमें असफल होने पर साहूकारों के घर को जला देना
प्रश्न-42 किसानों के विद्रोह को दबाने के लिए ब्रिटिश जिन मापदंड़ो का सहारा लेते थे उसे पहचानिए:
A. किसानों को उपहार देना।
B. पुलिस कुछ लोगों की गिरफ़्तार करती थी तथा चुराई गई संपत्ति ज़ब्त करती थी।
C. उत्पादों पर कर को कम कर दिया गया।
D. नई कृषि नीतियों को लागू करना।
प्रश्न-43 उन्नीसवीं सदी में किसानों ने भारत के विभिन्न भागों में ____ और ____ के विरुद्ध विद्रोह किया।
A. ब्रिटिश, साहूकार
B. कोतवाल, व्यापारी
C. जमींदार, आढ़तिए
D. ब्रिटिश, ताल्लुकदार
प्रश्न-44 सूपा ____ जिले का एक बड़ा गाँव हैं।
A. बीरभूम
B. भागलपुर
C. राजमहल
D. पुणे
प्रश्न-45 संपत्ति के नुकसान में साहूकारों द्वारा दावा की गई अंग्रेजों द्वारा आंकलित के मध्य कितना अंतर था?
A. 25,000 रु और अधिक
B. 50,000 रु और अधिक
C. 75,000 रु और अधिक
D. 1 लाख और अधिक
निम्न गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:
ताल्लुकदारों की सोच
ताल्लुकदारों के रवैये को रायबरेली के पास स्थित कालाकंकर के राजा हनवन्त सिंह ने सबसे अच्छी तरह व्यक्त किया था। विद्रोह के दौरान हनवन्त सिंह ने एक अंग्रेज अफ़सर को पनाह दी और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया था। उस अफ़सर से आख़िरी मुलाकात में हनवन्त सिंह ने कहा कि:
साहिब, आपके मुल्क के लोग हमारे देश में आए और उन्होंने हमारे राजाओं को खदेड़ दिया। आप अफ़सरों को भेजकर जिले-जिले में जागीरों के मालिकाने की जाँच करवाते हैं। एक ही झटके में आपने मेरे पुरखों की ज़मीन मुझसे छीन ली। मैं चुप रहा। फिर अचानक आपका बुरा वक्त शुरू हो गया। यहाँ के लोग आपके खिलाफ़ उठ खड़े हुए। तब आप मेरे पास आए, जिसे आपने बर्बाद किया था। मैंने आपकी जान बचाई है। लेकिन अब, मैं अपने सिपाहियों को लेकर लखनऊ जा रहा हूँ ताकि आपको देश से खदेड़ सकूँ।
प्रश्न-46 राजा हनवन्त सिंह का राज्य किस स्थान के पास स्थित था?
A. बरेली
B. राय बरेली
C. गढ़ मुक्तेश्वर
D. मेरठ
प्रश्न-47 हनवन्त सिंह ने ब्रिटिश अफसर के साथ कैसा व्यवहार किया?
A. उसने उसे पनाह दी
B. वह उसके साथ हिंसक हुआ
C. उसने उससे सरकारी नौकरी की दरख्वास्त की
D. उसने गुप्त रूप से उसके बारे में सिपाहियों को बता दिया कि वह कहाँ है
प्रश्न-48 हनवन्त सिंह ने शिकायत की:
A. ब्रिटिश अफ़सर ने उसे मारा
B. अफ़सर उसके घर में जबरन घुसा
C. ब्रिटिश ने उनके राजा को खदेड़ दिया
D. पुलिस ने उसका घर जला दिया
प्रश्न-49 हनवन्त सिंह के परिवार के पास अति प्राचीनकाल से क्या था?
A. उनकी जाति
B. गणेश की बहुमूल्य पत्थर की प्रतिमा
C. उनकी कुंडली
D. उनकी ज़मीने
प्रश्न-50 हनवन्त सिंह का अगला पड़ाव क्या था?
A. कालाकंकर
B. लखनऊ
C. राय बरेली
D. कानपुर
उत्तर- 1 B. अलेक्ज़ैंडर कनिंघम
उत्तर- 2 A. हड़प्पन लिपि सर्वप्रथम अर्नेस्ट मैके के द्वारा पढ़ी गई।
उत्तर- 3 D. E, A, C, D, B
उत्तर- 4 A. A, B तथा E मात्र
उत्तर- 5 A. रोमन साम्राज्य में अरब सागर के रास्ते भूमध्य क्षेत्र तक पहुँचाया जाता था।
उत्तर- 6 C. A-Ⅲ, B-Ⅰ, C-Ⅳ, D-Ⅱ
उत्तर- 7 B. A-Ⅲ, B-Ⅳ, C-Ⅰ, D-Ⅱ
उत्तर- 8 B. सातवाहन
उत्तर- 9 C. निषाद
उत्तर- 10 A. यह राजाओं द्वारा किए जाने वाले विस्तृत बलि संबंधी अनुष्ठान थे।
उत्तर- 11 C. सुत्त पिटक
उत्तर- 12 A. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ
उत्तर- 13 A. इब्न बतूता
उत्तर- 14 A. शिव
उत्तर- 15 B. कई सारे तांत्रिक विचारों ने शैववाद एवं बौद्धवाद को प्रभावित किया।
उत्तर- 16 A. बाबा गुरु नानक
उत्तर- 17 D. A, B, C तथा E मात्र
उत्तर- 18 D. प्रशासनिक केंद्र के रूप में
उत्तर- 19 B. वचन
उत्तर- 20 C. हरिहर
उत्तर- 21 D. मक्का
उत्तर- 22 C. C, E, A, D, B
उत्तर- 23 B. A, C, D केवल
उत्तर- 24 A. C, D, B, A, E
उत्तर- 25 A. A-Ⅱ, B-Ⅳ, C-Ⅲ, D-Ⅰ
उत्तर- 26 A. B, D, A, C
उत्तर- 27 D. रजवाड़े
उत्तर- 28 B. चंपारण सत्याग्रह
उत्तर- 29 C. A, B तथा E मात्र
उत्तर- 30 A. जवाहर लाल नेहरू
उत्तर- 31 A. लॉर्ड वेलेज़ली
उत्तर- 32 D. A, B और C
उत्तर- 33 D. सविनय अवज्ञा आंदोलन
उत्तर- 34 C. जवाहरलाल नेहरू 13 दिसंबर 1946
उत्तर- 35 C. जहाँगीर
उत्तर- 36 C. समवर्ती सूची
उत्तर- 37 C. A-Ⅱ, B-Ⅲ, C-Ⅰ, D-Ⅳ
उत्तर- 38 B. उन्हें संविधान सभा की चर्चाओं में ब्रिटिश साम्राज्यवाद का स्याह साया दिखता था।
उत्तर- 39 C. सोमनाथ लाहिड़ी
उत्तर- 40 B. C, E, A, D, B
उत्तर- 41 A. साहूकारों पर हमला, बही-खाते जलाना और ऋण-बंध नष्ट करना
उत्तर- 42 B. पुलिस कुछ लोगों की गिरफ़्तार करती थी तथा चुराई गई संपत्ति ज़ब्त करती थी।
उत्तर- 43 C. जमींदार, आढ़तिए
उत्तर- 44 D. पुणे
उत्तर- 45 C. 75,000 रु और अधिक
उत्तर- 46 B. राय बरेली
उत्तर- 47 A. उसने उसे पनाह दी
उत्तर- 48 C. ब्रिटिश ने उनके राजा को खदेड़ दिया
उत्तर- 49 D. उनकी ज़मीने
उत्तर- 50 B. लखनऊ
Legal Notice
This is copyrighted content of Study Learning Notes. Only students and individuals can use it. If we find this content on any social media (App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels, etc.) we can send a legal notice and ask for compensation. If you find this content anywhere else in any format, mail us at historynotes360@gmail.com. We will take strict legal action against them.